1Hindi

समय के सदुपयोग पर निबंध Essay on Time Management in Hindi

समय के सदुपयोग पर निबंध Essay on Time Management in Hindi

अगर आप समय के सदुपयोग पर निबंध (Essay on Time Management in Hindi) की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

Table of Content

इस लेख में समय का महत्व, समय का सदुपयोग क्यों जरूरी है, समय का दुरुपयोग क्यों नहीं करना चाहिए, समय का सदुपयोग कैसे करें और 10 वाक्यों को शामिल किया गया है।

समय का महत्व Importance of Time in Hindi

इस संसार में परिवर्तन को छोड़कर कुछ भी स्थाई नहीं है। इस दुनिया में सबसे शक्तिशाली चीज समय है।  ‘समय’ सुनने में तो यह सिर्फ तीन अक्षरों का एक शब्द है, लेकिन इस पूरे ब्रह्मांड का संचालन समय के अंतर्गत ही होता है।

समय वह कीमती अमृत है, जो किसी की जिंदगी सवार भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। समय के चक्र से आज तक ना कोई बच पाया है और ना कोई कभी बच पाएगा।

आज तक जितने भी महापुरुष और सफल लोग हुए हैं, उन्होंने हमेशा समय का इस्तेमाल एक शानदार तरीके से किया है, जिसके कारण ही आज हम उन्हें पहचानते हैं। इस दुनिया में जितने भी लोग हैं, उन सभी को ठीक उतना ही समय मिलता है जितना कि एक सफल होने वाले व्यक्ति को मिलता है।

यह सोचने की बात है, कि 24 घंटों का उपयोग करके कोई महान बन जाता है, तो कोई समय बर्बाद करने से गरीब और लाचार बन जाता है।

जन्म, बुढ़ापा और मृत्यु तीनों ही समय का खेल है। जो समय के इस खेल को समझ जाता है वह आबाद हो जाता है। दुनिया में ऐसी कोई भी चीज नहीं है, जिसकी तुलना अनमोल समय से की जा सके।

अगर पूरी दुनिया के सभी अमीर लोग एक साथ मिलकर अपनी जायदाद  बेच देते हैं, तो भी  समय को नहीं खरीद सकते हैं। इतिहास गवाह है, कि इस धरती पर जन्म लेने वाले अवतार पुरुष भी समय के कालचक्र से बंधे होते हैं।

महान कवि कबीर दास ने कहा है, कि-

‘काल करे सो आज कर आज करे सो अब, पल में प्रलय होएगी बहुरि करेगा कब’।

इसका अर्थ है, कि जिस काम को कल करना चाहिए यदि संभव है, तो उसे आज इसी वक्त पूरा कर देना चाहिए। जिस कार्य को आज किया जा सके उसे कल पर नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि कोई नहीं जानता कि कल कब आएगा।

समय में इतनी ताकत है, कि वह किसी फकीर को राजा बना सकती है और किसी राजा को गरीब और लाचार फकीर बना सकती है। समय आपका भविष्य निर्धारित करती है।

दुनिया में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक समय है, जिसकी सिखाई गई शिक्षा पूरी जिंदगी याद रह जाती है। बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता इसीलिए इसका उपयोग हमेशा ईमानदारी और समझदारी पूर्वक करना चाहिए।

समय का सदुपयोग क्यों जरूरी है? Why is it Important to make good use of time in Hindi

सभी लोगों की ख्वाहिश होती है, कि वे अपने जीवन में मनचाहा सुख सुविधाओं का आनंद उठाएं। लेकिन कुछ लोग ही ऐसे होते हैं, जो अपने समय को सही तरीके से उपयोग करके सफल हो पाते हैं।

हमेशा से ही मानव की ऐसी प्रवृत्ति रही है, कि जिस वस्तु को उसे मुफ्त में दिया जाता है, उसकी कदर वह कभी भी नहीं करता। चाहे वह भोजन, पानी, ऑक्सीजन और समय ही क्यों ना हो। वस्तुओं के अभाव में ही लोग अपने जीवन के वास्तविक चीजों से अवगत हो पाते हैं।

यदि आप अपना समय किसी ऐसे कार्य में लगा रहे हैं, जो आपके भविष्य निर्माण में सहायता कर सकती है, तो आप बेशक सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

लेकिन अक्सर लोग मौज मस्ती, घूमना फिरना, मनोरंजन और टालमटोल में ही अपना पूरा दिन खर्च कर देते हैं। ऐसे ही लोग कभी भी अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियों को नहीं प्राप्त कर पाते हैं।

हर व्यक्ति अपने जीवन में खुशियां पाने की इच्छा रखता है, लेकिन ऐसा तभी होगा जब समय को उचित रूप से उपयोग करके परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लिया जाए। यदि विद्यार्थी जीवन से ही समय के मूल्य को समझा जा सके, तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।

यह जीवन का वह दौर होता है, जहां मुश्किल से मुश्किल प्रयासों को आसानी से किया जा सकता है। समय का सदुपयोग दुनिया में सबसे मुश्किल कामों में से एक है।

यदि समय को उचित ढंग से इस्तेमाल कर लिया जाए तो जीवन की आधी दिक्कतें अथवा परेशानियां अपने आप ही खत्म हो जाएंगे। समय किसी के भी साथ नाइंसाफी नहीं करता है, वह सबको बराबर का मौका देता है।

सफलता पाने की पहली सीढ़ी समय का सदुपयोग ही होता है। जिस प्रकार परीक्षा में समय की सीमा तय होती है, उसी प्रकार जीवन में भी सीमित समय होता है।

जब एक बहती हुई धारा गति करना छोड़ देती है, तो वह दूषित तालाब अथवा पानी के गड्ढे का रूप ले लेती है। लेकिन यदि वही धारा रास्ते में पढ़ने वाले रुकावट अथवा चट्टानों को चीर कर निकल जाती है, तो वह विशाल समुद्र में जाकर ही रुकती है।

कुछ इस प्रकार हमारे साथ भी होता है, जब लोग मुसीबतों को चुनौती देते हैं तो सफलता उनके कदम चूमती है। जब कोई टालमटोल अथवा टाइम पास करके समय गवाता है, तो उसका भविष्य बहुत दयनीय होता है।

गुरु चाणक्य ने कहा है, कि

कहे हुए शब्द और बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता।

आज के समय में लोग सबसे ज्यादा कीमत पैसों के करते हैं। लोग किसी और को नहीं बल्कि खुद को ही मूर्ख बनाते हैं, क्योंकि पैसा पुनः कमाया जा सकता है, लेकिन व्यर्थ गवाया हुआ समय कभी भी वापस नहीं लाया जा सकता है। इसीलिए समय का सदुपयोग जीवन में सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

समय का दुरुपयोग क्यों नहीं करना चाहिए? Why should not the time be misused in Hindi

जीवन में बितने वाला प्रत्येक क्षण हमें मृत्यु की ओर ले जा रहा है। वैसे तो दुनिया में करोड़ों लोग हैं, लेकिन हम केवल उन्हीं को पहचानते हैं जिन्होंने अपने जीवन में कुछ उपलब्धियां हासिल की हैं।

उपलब्धियां केवल और केवल समय के सदुपयोग से ही प्राप्त की जा सकती हैं। समय का दुरुपयोग करने वाले लोगों को न कोई जानता है, ना हीं पहचानता है।

समय के साथ हमेशा परिवर्तित होना चाहिए, यही संसार का नियम है। यदि समय रहते हुए हम नहीं बदलते हैं तो समय एक ना एक दिन हमें ही बदल देता है।

ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो अपने जीवन में पर्याप्त समय ना होने का बहाना देंगे, लेकिन सच्चाई तो सभी को पता है, कि सभी को 1 दिन में 24 घंटे ही मिलते हैं। वास्तविकता तो यह है, उचित समय कभी नहीं आता है, बल्कि समय को उचित बनाना पड़ता है।

अगर समय की कदर सही समय पर नहीं की जाए तो बाद में सिर्फ और सिर्फ अफसोस होता है। लोगों को अक्सर यह गलतफहमी रहती है, कि उनके पास कार्य करने के लिए बहुत समय है। लेकिन सच्चाई तो यह है, कि किसी को नहीं पता कब और कैसे वह पर्याप्त समय अंतिम समय बन जाएगा।

स्वामी विवेकानंद ने समय का महत्व बताते और लोगों को प्रेरित करते हुए कहा है, कि

उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।

कामयाब और साधारण लोगों में सिर्फ इतना सा फर्क होता है, कि कामयाब लोग कभी भी अपना वक्त बेकार की चीजों में जाया नहीं किया करते हैं।

शायद समय की कीमत उन से पता लगाया जा सकता है, जो लोग दौड़ के खेल में कुछ सेकंड से हार जाते हैं। यह तो एक उदाहरण है, लेकिन दुनिया में ऐसे कई उदाहरण हैं जिन्हें देखकर आपको यह सीख जरूर मिलेगी कि कभी भी समय का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

इस पूरे ब्रह्मांड में समय से ज्यादा बलवान और कोई नहीं है। जो लोग समय को नीचा दिखा कर उसका दुरुपयोग करते हैं, समय ऐसे लोगों को कहीं का नहीं छोड़ता है।

समय को बर्बाद करने से केवल असफलता और असंतोष ही हाथ लगती है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता, कि जो लोग समय का दुरुपयोग करते हैं वे पूरी तरह से आलसी, कर्तव्यहीन, नासमझ और कायर होते हैं।

समय का सदुपयोग कैसे करें? How to make good use of time in Hindi

समय का सदुपयोग करना बहुत बड़ी बात है। दुनिया में सबसे मुश्किल काम में गिना जाने वाला यह कार्य किसी चुनौती से कम नहीं होता है।

लेकिन यदि किसी कार्य को 3 हफ्ते से अधिक अपने दिनचर्या में ढाल लिया जाए और उसका नियमित रूप से पालन किया जाए, तो किसी भी कार्य को अपने पूरे जीवन में लागू किया जा सकता है।

समय का सही उपयोग करके जीवन में किसी भी चीज़ को हासिल किया जा सकती है। समय का सदुपयोग करना काफी मुश्किल काम है, लेकिन ना मुमकिन नहीं है।

समय का सदुपयोग करने के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या के सभी जरूरी कामों  की एक सूची तैयार कर ले। जब तक इन कामों को पूर्ण न कर लिया जाए तब तक कोई भी मनोरंजन और मौज मस्ती वाले चीजों से दूर रहें।

इस बात का ध्यान रखें जरूरी कामों को करते वक्त गलती से भी सोशल मीडिया ना देखें। क्योंकि केवल मोबाइल उठा लेने से ही आप अपना एक से दो घंटा कब गवा देंगे आपको पता भी नहीं चलेगा। सबसे कठिन और जरूरी काम सबसे पहले निपटा है।

किसी भी आदत को छोड़ने में काफी कठिनाई होती है, इसीलिए एकाएक किसी भी लत को एक बार में नहीं छोड़ा जा सकता। आज के समय में लोग अपना सबसे अधिक समय मोबाइल फोन के कारण गवाते हैं।

कोशिश करें कि पूरे दिन में जितना कम हो सके उतना फोन चलाएं। ऐसा करने से न केवल आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा बल्कि आप पाएंगे कि अन्य जरूरी काम को करने के लिए अभी भी काफी समय पर्याप्त रूप से बचा होगा।

सबसे मुश्किल काम सबसे पहले और जब तक काम पूरा ना हो जाए तब तक कोई मनोरंजन नहीं। यही सिद्धांत हर रोज दोहराने की कोशिश करें। अगर  21 दिनों तक आपने ऐसा कर लिया तो यह आपके प्रकृति में आ जाएगा।

समय के सदुपयोग पर 10 लाइन 10 lines on the use of time in Hindi

  • समय का सदुपयोग करके जीवन में सफलता पाई जा सकती है।
  • आज तक दुनिया में जितने भी सफल लोग हुए हैं, उन्होंने अपनी कामयाबी का राज समय का सदुपयोग ही बताया है।
  • जो लोग कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करना नहीं छोड़ते हैं, उनका समय भी कुछ नहीं बिगाड़ पता है।
  • समय का दुरुपयोग करने वाले लोगों की यह सबसे बड़ी विशेषता होती है, कि वे आलसी होते हैं ।
  • समय एक कालचक्र है, जो कभी नहीं रुकता।
  • जो सही समय पर अपने जीवन में सुधार कर लेता है, उसका भविष्य भी निखर जाता है।
  • समय एक ऐसा दर्पण है, जो मानव के आज की गतिविधियों को भविष्य बनाकर प्रकट करता है।
  • समय की बर्बादी अपने साथ क्रोध , चिंता, असंतोष और पछतावा भेंट में साथ ले आती है।
  • किसी में भी इतनी क्षमता नहीं है, कि वह बीते हुए पल को वापस ला सके ।
  • समय का सदुपयोग एक बुद्धिमान और संघर्ष करने वाले व्यक्ति की निशानी है।

निष्कर्ष Conclusion

इस लेख में हमने हिंदी में समय के सदुपयोग पर निबंध (Essay on Time Management in Hindi) पढ़ा। आशा है यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें।

3 thoughts on “समय के सदुपयोग पर निबंध Essay on Time Management in Hindi”

Aapni hame sahi disha dikhai Thank you

mere ko aap logo ne holiday homework karne mein matdat ki hai , THANK YOU

aapne Hume time ka sahi use or social media se door rhna sikhya h kyunki main khud social media pr 7 se 8hr lagi rhti hu Thankyou

Leave a Comment Cancel reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed .

ESSAY KI DUNIYA

HINDI ESSAYS & TOPICS

Essay on Time Management in Hindi – समय का सदुपयोग पर निबंध

March 5, 2018 by essaykiduniya

यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में समय का सदुपयोग पर निबंध मिलेगा। Here you will get Paragraph and Short Essay on Time Management in Hindi/ Samay ka Sadupyog Essay in Hindi Language for students of all Classes in 100, 200, 400 and 600 words.

Essay on Time Management in Hindi

Essay on Time Management in Hindi – समय का सदुपयोग पर निबंध ( 100 words )

समय वह है जो कभी किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है और निरंतर अपनी गति से चलता रहता है। एक बार जो समय चला गया वह दोबारा कभी नहीं आता है इसलिए हमें चाहिए कि हम समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चले और सभी काम निर्धारित समय पर करे। इतने किमती समय को नष्ट करने की बजाय उसका सदुपयोक करें। अपने खाली समय में कोई न कोई कार्य करे क्योंकि उससे हमें ही लाभ होगा। हमें समय के पाबंद होना चाहिए और आज का काम आज ही खत्म करने की आदत डालनी चाहिए। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करते है वह जिंदगी में हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं।

Essay on Time Management in Hindi – समय का सदुपयोग पर निबंध ( 200 words )

समय प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। समय सफलता की कूँजी है। जो व्यक्ति अपना सारा काम समय पर करता है सफलता उसके कदम चुमती है। हमें प्रत्येक कार्य समय पर करना चाहिए। आज का काम कल पर नहीं टालना चाहिए और समय का सही तरीके से प्रयोग करना चाहिए। हमें समय का सदुपयोग करना प्रकृति से सीखना चाहिए क्योंकि वह अपने सभी कार्य नियमित रूप से करती है। अगर हम कोई भी कार्य समय पर नहीं करते है तो हमारा नुकसान होता है और हम विफल हो जाते है। व्यक्ति चाहे कितनी भी मेहनत क्यूँ न करले लेकिन अगर वह सही समय पर नहीं कि जाए तो व्यर्थ है। अगर फसल सही समय पर न काटी जाए तो वह नष्ट हो जाती है और सारी मेहनत बेकार जाती है। मनुष्य को समय का सदुपयोग करना आना चाहिए क्योंकि आज तक जितने भी महापुरूष हुए है उनकी सफलता का रहस्य समय का सदुपयोग ही रहा है। हर व्यक्ति को बचपन से ही समय के सदुपयोग की आदत डालनी चाहिए। उसे एक पल भी नष्ट नहीं करना चाहिए। हमें अपने शेष समय में कोई न कोई पुस्तक आदि पढ़ते रहना चाहिए क्योंकि पता नहीं लगता किस समय किया गया कार्य कब काम आ जाए। हम सबको समय का पाबंद होना चाहिए।

Essay on Time Management in Hindi – समय का सदुपयोग पर निबंध ( 400 words )

समय सफलता की कुँजी है। वग व्यक्ति दो अपने सभी कार्य समय पर करता है सफलता अवश्य प्राप्त करता है। समय का हमारे जीवन में बहुत महत्व है लेकिन बहुत से लोगों को यह बात समय बीतने के बाद समझ में आती है। समय कभी भी किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है इसलिए आपके पास जितना भी समय हो उसका सदुपयोग करें। हमें समय को बिल्कुल भी नष्ट नहीं करना चाहिए और उसका सही तरीके से प्रयोग करना चाहिए। प्रकृति भी सभी काम सही समय पर करती है। सूर्य का उदय और अस्त निर्धारित समय पर होता है। रितुओं का आना और जाना सब समय से होता है और अगर प्रकृति समय पर कार्य करना छोड़ दे तो परिणाम विनाशकारी होगा।

हमें आज का कार्य कल पर नहीं टालना चाहिए क्योंकि कल कभी नहीं आता है और साथ ही काम भी बढ़ता चला जाता है जिस वजह से हम विफल हो जाते हैं और पछताने के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगता है। व्यक्ति कितनी भी मेहनत क्यूँ न करले लेकिन अगर वह सही समय पर न रू जाए तो व्यर्थ ही हैं। समय पर फसल की कटाई न होने पर सारी फसल नष्ट हो जाती है और की गई सारी मेहनत बेकार जाती है। समय पर काम करने वाले व्यक्ति के कदमों में सफलता हमेशा रहती है। आज तक जितने भी विकाशसील और महापुरूष हुए है उन सबकू सफलता का एक ही रहस्य रहा है- समय का सदुपयोग।

समय कभी भी किसी का भी इंतजार नहीं करता है इसलिए हमें ही समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। बिना एक पल भी बर्बाद किए हमें समय का उपयोग अच्छे कार्य के लिए करते रहना चाहिए। जो व्यक्ति कभी भी समय को नष्ट नहीं करता है वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। समय का सदुपयोग आपको आसमान के शिखर तक पहुँचा सकता है। हर किसी को बचपन से ही समय के सदुपयोग की आदत डालनी चाहिए। बच्चों को भी स्कूल में समय के महत्व के बारे में बताया जाना चाहिए।

बच्चों को खुद भी अपने खाली समय में कुछ न कुछ काम करते रहना चाहिए। पुस्तकें पढ़कर वह ग्यान अर्जित करते हैं जो कि समय का सबसे अच्छा सदुपयोग है। समय सभी के लिए बराबर होता है और उसी गति से चलता है। कुछ लोग उसका सही तरीके से उपयोग करके इतिहास रच जाते हैं और कुछ लोग पहले तो समय को नष्ट करते हैं और बाद में दोष देते है कि समय कम था। समय को नष्ट करने की बजाय उसको सही से प्रयोग करनी सीखो।

Essay on Time Management in Hindi – समय का सदुपयोग पर निबंध ( 600 words )

समय निरंतर गतिशील है। वह ऐसी वस्तु है जिसे न बढ़ाया जा सकता है और न घटाया जा सकता है। एक बार जो समय बीत गया उसे दोबारा लौटाया नहीं जा सकता। समय का चक्र लगातार घूमता रहता है, उसे रोका नहीं जा सकता। इस प्रकार समय अमूल्य है। जीवन का प्रत्येक क्षण अमूल्य हैं। यदि एक क्षण का भी दुरुपयोग किया जाता है तो मानव को पछताना पड़ता है। अतः समय के दुरुपयोग के महत्व को समझना आवश्यक है।

समय प्रकृति की अमूल्य भेंट है। जो समय को खाली बैठकर व्यर्थ में नष्ट करता है, समय उसको नष्ट कर देता है। समय का दुरुपयोग करने वाले जीवन की दौड में पिछड़ जाते हैं और जो समय का सदुपयोग करते हैं, वे उन्नति के शिखर पर पहुँच जाते हैं। समय का सदुपयोग करने वाले व्यक्ति को जीवन में कभी भी पछताना नहीं पड़ता। सफलता, यश, धन उनके कदम चूमते हैं। इसीलिए संत कबीर ने मानव को सचेत करते हुए कहा है : 

काल्ह करे सो आज कर, आज करै सो अब।

पल में परलय होएगी, बहुरि करोगे कब।

विधाता की ओर से प्रत्येक प्राणी के जीवन के क्षण निश्चित हैं। इस निश्चित समय में ही उसे अपने कार्यों को पूरा करना पड़ता है। वास्तव में जीवन में विभिन्न कार्यों का बोझ इतना अधिक होता है कि उसे थोड़े से समय में ढो पाना कठिन हो जाता है। समय का चक्र निरंतर घूमता रहता है। वह किसी की कभी भी प्रतीक्षा  नहीं करता। समय केवल उसका ही साथ देता है जो उसके मूल्य की पहचानकर उसका उचित उपयोग करता है, समय के अनुरूप निर्णय लेता है और उस निर्णय को कार्यरूप प्रदान करता है। अक्सर चूक जाने पर समय कभी माफ़ नहीं करता। अवसर चुकने का दंड मनुष्य को भोगना पड़ता है।

महाभारत के भीष्म पितामह ने भरी सभा में द्रौपदी को अपमानित होते देखकर भी दुर्योधन आदि का विरोध नहीं किया। वे अवसर चूक गए। उन्हें अवसर चुकने का दंड भुगतना पड़ा। उन्हें अवतार नहीं माना गया।  अवसर चूकना अर्थात समय को नष्ट करना मानव जीवन की अवहेलना करना है। समय से ही मानव जीवन का निर्माण होता है। बीते हुए समय को संसार की  कोई शक्ति नहीं लौटा सकती। इसलिए उचित समय पर किया गया कार्य ही फलदायक | होता है। रोगी को दवाई देने में एक क्षण की देरी भी घातक हो जाती है। कुछ पल देरी से स्टेशन पर पहुँचने से गाड़ी छूट जाती है और व्यक्ति हाथ मलता हुआ स्टेशन पर खड़ा रह जाता है। वह अपने गंतव्य स्थान पर उचित समय पर नहीं पहुँच पाता।

हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध (  Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi Language –  Essay on Time Management in Hindi – समय का सदुपयोग पर निबंध ) को पसंद करेंगे।

Related articles:

Essay on Importance of Time in Hindi – समय के मूल्य पर निबंध

Essay on Value of Time in Hindi – समय के महत्व पर निबंध

Importance of Adult Education in Hindi – प्रौढ़ शिक्षा का महत्व

Importance of Music in Human Life in Hindi – जीवन में संगीत का महत्व

Essay on Importance of Book in Life in Hindi – जीवन में पुस्तकों का महत्त्व पर निबंध

Essay on Importance of Sports in School in Hindi – स्कूल में खेल के महत्व पर निबंध

समय प्रबंधन पर निबंध 10 lines (Essay On Time Management in Hindi) 100, 150, 200, 250, 300, 500, शब्दों मे

essay on time management in hindi

Essay On Time Management – हमने हमेशा समय को अपने जीवन की सबसे जरूरी और कीमती चीजों में से एक माना है। हमारे माता-पिता और दादा-दादी ने हमेशा हमें बताया कि एक बार चला गया समय कभी वापस नहीं आएगा। इसलिए जो समय बीत चुका है उसके बारे में सोचना बेहतर नहीं है लेकिन इस समय को अच्छा और आनंदमय मानते हुए वर्तमान पर ध्यान देना जरूरी है। 

आधुनिक युग में, जब हर कोई बहुत व्यस्त जीवन जी रहा है, और हर किसी के पास एक साथ रखने के लिए अलग-अलग तरह की चीजें हैं, अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी समस्याओं को हल करने का सबसे तेज़ और आसान तरीका खोजने के बजाय, हमें हमेशा योजना बनाने का प्रयास करना चाहिए। आज हमारे पास जो कुछ भी है उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करना, जो कि आज का सबसे महत्वपूर्ण या जरूरी काम है और अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें क्रियान्वित करना है। हम जानते हैं कि कड़ी मेहनत की कोई तुलना नहीं है। 

Essay On Time Management – हालाँकि, अत्यावश्यक कार्य हमेशा बहुत महत्वपूर्ण नहीं हो सकते हैं, लेकिन वे बहुत महत्वपूर्ण प्रतीत होते हैं। दिन के सबसे महत्वपूर्ण कार्य को करने और पूरा करने से हम ऊर्जावान महसूस करते हैं और हमारा मस्तिष्क लगातार बहुत सक्रिय महसूस करता है।  

हालाँकि, काम करने से पहले अपनी प्राथमिकताएँ निर्धारित करना समय प्रबंधन का एक पारंपरिक तरीका है। इस आधुनिक युग में हमें Covey’s Time Management Matrix को लागू करना चाहिए 

समय प्रबंधन पर निबंध 10 लाइन्स (Time Management Essay 10 Lines in Hindi) 100 – 150 Words

  • 1) समय प्रबंधन समय की योजना बनाने और व्यवस्थित करने का एक तरीका है ताकि अधिकांश कार्य किए जा सकें।
  • 2) अच्छा समय प्रबंधन आपको अधिक मेहनत करने के बजाय होशियारी से काम करने में सक्षम बनाता है।
  • 3) समय का प्रबंधन करने से हमें एक कार्यक्रम निर्धारित करने और अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचने में मदद मिलती है।
  • 4) समय प्रबंधन से उत्पादकता बढ़ेगी और समय की बचत होगी।
  • 5) यदि हम अपने समय का प्रबंधन अच्छे से कर लें तो हम शारीरिक और मानसिक तनाव से बच सकते हैं।
  • 6) यह आपको भविष्य में अधिक रचनात्मक, खुश और सफल होने में मदद करेगा।
  • 7) प्रभावी ढंग से समय का प्रबंधन करके, व्यक्ति दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अधिक नियंत्रण रख सकता है।
  • 8) समय प्रबंधन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है।
  • 9) उचित समय प्रबंधन सभी उम्र के लोगों के लिए आवश्यक है।
  • 10) लोगों को शुरुआत से ही उचित समय प्रबंधन को अपनाना चाहिए।

समय प्रबंधन पर लघु निबंध 200 शब्द (Short Essay on Time Management 200 words in Hindi)

समय प्रबंधन किसी के समय का कुशलतापूर्वक उपयोग करने की क्षमता है ताकि अधिक उत्पादक और संगठित हो सके। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप इस तकनीक में महारत हासिल कर लेते हैं तो आप जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। हालाँकि, जितना सरल लगता है, कुशल समय प्रबंधन कुछ ऐसा नहीं है जो हर किसी के लिए अच्छा हो। इसे हासिल करने के लिए अच्छी मात्रा में प्रयास करना पड़ता है। आत्म अनुशासन आपके समय को अच्छी तरह से प्रबंधित करने की कुंजी है।

समय पर नजर रखना और इसे कुशलतापूर्वक प्रबंधित करना निम्नलिखित तरीके से मदद करता है:

  • यह आपको और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।
  • उत्पादकता बढ़ाता है।
  • यह आपको कम प्रयासों में अधिक प्राप्त करने में मदद करता है।
  • संतुष्टि की भावना देता है।
  • यह आपके तनाव के स्तर को कम करता है।
  • आपके काम की गुणवत्ता को बढ़ाता है।

आप निम्नलिखित युक्तियों की सहायता से अपने समय का कुशलतापूर्वक प्रबंधन कर सकते हैं:

  • दिन के दौरान पूरे किए जाने वाले कार्यों की एक सूची तैयार करें।
  • अपने कार्यों को प्राथमिकता दें और उनमें से प्रत्येक को पूरा करने के लिए समय भी निर्धारित करें।
  • लगन से अपने शेड्यूल पर टिके रहें।
  • कार्यों के बीच में ब्रेक लें।
  • रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना न भूलें।

ये युक्तियाँ न केवल छात्रों और कामकाजी पेशेवरों को अपने काम को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने और उत्पादकता बढ़ाने में मदद करनी चाहिए बल्कि गृहणियों को अधिक संगठित रहने में मदद करने के लिए भी हैं।

इनके बारे मे भी जाने

  • I Love My Family Essay
  • Jawaharlal Nehru Essay
  • My Favourite Book Essay
  • Natural Disasters Essay

समय प्रबंधन पर निबंध 250  ( Essay on Time Management 250 words in Hindi)

आज के समय में लोग अपने जीवन में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए समय ही नहीं है। इस वजह से, समय प्रबंधन अब पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। समय प्रबंधन योजना बनाने और कार्यों को इस तरह से पूरा करने की प्रक्रिया है जो आपको अपने समय का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करता है।

समय प्रबंधन क्यों महत्वपूर्ण है?

समय प्रबंधन न केवल हमें अधिक काम करने और कम तनाव महसूस करने में मदद करता है, बल्कि यह हमें स्कूल, काम और हमारे व्यक्तिगत जीवन के बीच एक अच्छा संतुलन खोजने में भी मदद करता है। जब हम अपनी प्राथमिकताओं को सुव्यवस्थित तरीके से निर्धारित करते हैं, तो हम तनाव से बच सकते हैं। एक सफल जीवन जीने का एक ही तरीका है कि हम अपने समय का बुद्धिमानी से उपयोग करें और कड़ी मेहनत करें।

समय प्रबंधन के लाभ

अपने समय का अच्छी तरह से प्रबंधन करने से हमें कई तरह से मदद मिलती है। उनमें से कुछ हैं:

1. उत्पादकता में वृद्धि : अपने समय का बेहतर प्रबंधन करके, आप एक समय में एक कार्य पर काम कर सकते हैं और इसे तेज़ी से पूरा कर सकते हैं।

2. तनाव में कमी : समय प्रबंधन तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। जब आप अपने दिन की योजना बनाते हैं और लक्ष्य निर्धारित करते हैं, तो आप समय पर काम पूरा कर सकते हैं।

3. निर्णय लेने की शक्ति : यदि आप अपने कर्तव्यों को उपलब्ध समय के अनुसार पहले से निर्धारित कर लें तो आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

समय प्रबंधन सफलता निर्धारित करने वाले सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है। आलसी होने से कुछ भी अच्छा नहीं होता। इसलिए, सभी को यह समझना आवश्यक है कि अपने समय का प्रभावी ढंग से प्रबंधन कैसे किया जाए। चाहे आप छात्र हों, माता-पिता हों, व्यवसाय के स्वामी हों या पेशेवर कर्मचारी हों, यदि आप अपना समय अच्छी तरह से प्रबंधित कर सकते हैं, तो आप अपने लक्ष्यों से दूर नहीं होंगे।

समय प्रबंधन पर निबंध 300 ( Essay on Time Management 300 words in Hindi)

समय प्रबंधन एक तरह से समय का नियोजन और प्रबंधन करने की तकनीक है जिससे इसका इष्टतम उपयोग किया जा सके। किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए समय का सही प्रबंधन जरूरी है। समय प्रबंधन के महत्व और इसे अच्छी तरह से प्रबंधित करने के सुझावों को यहां विस्तार से साझा किया गया है।

समय प्रबंधन का महत्व

  • अधिक उत्पादकता

जब आपके पास एक योजना है, तो आपको बस इसे लागू करना है। आगे क्या करना है यह तय करने के लिए आपको कार्यों के बीच में समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं है और इसलिए उत्पादकता का स्तर बढ़ता है।

  • बढ़ाया प्रेरणा स्तर

जब आप लक्ष्य निर्धारित करते हैं, तो आपका प्रेरणा स्तर अपने आप बढ़ने के लिए बाध्य होता है। लक्ष्य आपको कड़ी मेहनत करने और खुद को साबित करने के लिए प्रेरित करते हैं।

  • बेहतर निर्णय लेना

समय प्रबंधन योजना के बारे में है। आप अपने काम की योजना बनाते समय सभी पेशेवरों और विपक्षों का मूल्यांकन करते हैं और इससे आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है।

  • कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि

जब आप जानते हैं कि दिन के दौरान आपसे क्या करने की अपेक्षा की जाती है और आपके पास एक निर्धारित क्रम भी होता है जिसमें इसे किया जाना है, तो नियोजन भाग पहले ही पूरा हो चुका होता है। आपको बस इतना करना है कि आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें और इससे गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

समय प्रबंधन आपको कम समय में और कम प्रयासों के साथ अधिक कार्य पूरा करने में मदद करता है। इस प्रकार यह तनाव से निपटने का एक शानदार तरीका है।

समय प्रबंधन युक्तियाँ

अपने समय को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने में आपकी मदद करने के लिए यहां कुछ त्वरित युक्तियां दी गई हैं।

  • हर सुबह एक टू-डू लिस्ट तैयार करें
  • अपने कार्यों को प्राथमिकता दें
  • अपने प्रत्येक कार्य को पूरा करने के लिए समय निर्धारित करें
  • अपनी सूची पर एक टैब रखें और कार्यों को पूरा करने के बाद उन्हें जांचें
  • अपने कार्यों के बीच में ब्रेक लें
  • प्रतिदिन कुछ समय के लिए ध्यान करें
  • स्वस्थ खाओ और उचित आराम करो

समय प्रबंधन प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। चाहे आप एक छात्र हों, गृहिणी हों, व्यवसायी हों या कामकाजी पेशेवर हों – यदि आप कुशलतापूर्वक अपने समय का प्रबंधन करने में सक्षम हैं, तो आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से दूर नहीं होंगे।

समय प्रबंधन 500 पर निबंध (long Essay on Time Management 500 words in Hindi)

समय प्रबंधन पर निबंध-आज के समय में लोग अपने जीवन में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपने लिए समय ही नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण समय प्रबंधन समय की आवश्यकता बन गया है। समय प्रबंधन मानव जाति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समय प्रबंधन अनुशासन या इसके विपरीत बनाता है। अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको अपने समय का प्रबंधन करना होगा। नतीजतन, विभिन्न अरबपति समय प्रबंधन के बारे में सिखाते हैं।

समय प्रबंधन का अर्थ

हमारे दैनिक जीवन में हमें एक दिन में चौबीस घंटे ही मिलते हैं। इसलिए हम सब कुछ एक दिन में नहीं कर सकते। यह हमारे रोजमर्रा के काम में सीमाएं पैदा करता है। काम, सामाजिक जीवन और नींद को व्यवस्थित करने के लिए समय का विभाजन महत्वपूर्ण है। एक विशेष प्रकार से समय का विभाजन आवश्यक है। इससे व्यक्ति को अपने सभी कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। आपको अपने कार्यों को एक शेड्यूल में लिखना चाहिए।

डिजाइनिंग इस तरह से होनी चाहिए कि प्रत्येक कार्य को पर्याप्त समय मिले। आपके काम की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। दूसरी प्राथमिकता सोना चाहिए। और आखिरी लेकिन कम से कम आपका सामाजिक जीवन नहीं। आपके सामाजिक जीवन में परिवार और दोस्त शामिल हैं।

सुखी और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए सामाजिक मेलजोल जरूरी है। काम का अधिक बोझ व्यक्ति को बीमार बना सकता है। इसलिए अपने दिमाग को थोड़ा आराम दें। परिवार के साथ समय बिताना इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा, काम करने का मुख्य उद्देश्य परिवार की जरूरतों को पूरा करना है। चूंकि जरूरतों की पूर्ति महत्वपूर्ण है। जिससे व्यक्ति प्रसन्न होता है।

छात्रों के लिए समय प्रबंधन का महत्व

हालांकि वयस्क काम कर रहे हैं, छात्रों को काम से नहीं बख्शा जाता है। छात्रों को आज बहुत सी पढ़ाई करनी है। इस वजह से उन्हें अपने बचपन को एंजॉय करने का समय नहीं मिल पा रहा है। छात्रों के लिए समय प्रबंधन एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है। शिक्षा व्यापक हो गई है। इसलिए समय का उचित निर्धारण महत्वपूर्ण है।

एक अच्छा छात्र पढ़ाई के महत्व को जानता है। लेकिन उसे यह भी पता होना चाहिए कि समय कभी वापस नहीं आता। इसलिए विद्यार्थी को व्यक्तिगत विकास के लिए भी समय निकालना चाहिए। चूंकि उनके उचित विकास के लिए व्यक्तिगत विकास महत्वपूर्ण है। इतना ही नहीं विद्यार्थी के लिए व्यक्तित्व विकास भी जरूरी है। उन्हें कम से कम एक घंटा खेलों के लिए निकालना चाहिए। खेल छात्रों को टीम वर्क सिखाते हैं। आनंददायक होने के कारण यह दिन भर के तनाव को कम करता है।

रोज की दिनचर्या होती है स्कूल या कॉलेज और फिर कोचिंग। यह स्व-अध्ययन के लिए कोई समय नहीं छोड़ता है। स्वाध्याय शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू है। विद्यार्थी को इसकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। जैसे ही दिन समाप्त होता है, वे बहुत थक जाते हैं। जिससे ऊर्जा नहीं बचती है। इससे छात्र की परफॉर्मेंस खराब होती है।

एक टॉपर और एक औसत छात्र के बीच अंतर होता है। वह अंतर है उचित समय प्रबंधन। एक टॉपर छात्र अपना समय निर्धारित करता है। जबकि एक औसत छात्र ऐसा नहीं करता है। और क्योंकि वह कभी भी समय का प्रबंधन नहीं करता है, उसे स्व-अध्ययन के लिए समय नहीं मिलता है। जो बदले में उसे पीछे छोड़ देता है।

समय का प्रबंधन कैसे करें?

व्यक्ति को अपने दैनिक कार्यक्रम से अनावश्यक गतिविधियों को समाप्त कर देना चाहिए। सप्ताहांत में आपको इसे करना चाहिए। विशेष रूप से सप्ताहांत पर सामूहीकरण करना चाहिए। साथ ही यात्रा के समय को भी शेड्यूल में शामिल करें। यह सटीकता सुनिश्चित करता है।

सबसे उल्लेखनीय, कागज पर एक टाइम टेबल बनाएं। जिसमें आपको अपनी दैनिक गतिविधियों को लिखना चाहिए। इससे आपके जीवन में अनुशासन आएगा। इसके अलावा, आपको रोजाना कार्य पूरा करना चाहिए। हालांकि समय के साथ शेड्यूल में कुछ बदलाव भी होंगे।

अंत में, आपका शेड्यूल व्यावहारिक होना चाहिए। जब तक आप अपने दैनिक समय को नहीं जानते तब तक आप कोई कार्यक्रम नहीं बना सकते। प्रत्येक व्यक्ति का शेड्यूल अलग होता है यदि आप उसकी नकल करते हैं तो आप जीवन में प्रगति नहीं कर पाएंगे।

 समय प्रबंधन पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q.1 समय प्रबंधन का विचार किसने दिया.

उत्तर. फ्रेडरिक विंसलो टेलर समय प्रबंधन का विचार लेकर आए थे।

Q.2 शब्द समय प्रबंधन की उत्पत्ति कब हुई थी?

उत्तर. 1950 और 1960 के दशक में, “समय प्रबंधन” शब्द एक ऐसे उपकरण के रूप में उभरा जिसने प्रबंधकों को अपने समय का बेहतर उपयोग करने में मदद की।

प्र.3 कोवे का समय प्रबंधन मैट्रिक्स क्या है?

उत्तर. Covey’s Matrix चार खंडों वाला एक बॉक्स है, या “चतुर्थांश”, जो दर्शाता है कि प्रत्येक कार्य कितना महत्वपूर्ण और अत्यावश्यक है, इसके आधार पर आपके कार्य समय को कैसे विभाजित किया जाता है।

Q.4 मैं अपने समय का बेहतर प्रबंधन कैसे कर सकता हूं?

उत्तर. एक ऐसी दिनचर्या स्थापित करना जो आपको कार्यों को प्राथमिकता देने और स्वयं की देखभाल के लिए अलग समय निर्धारित करने की अनुमति देती है, आपको अपना समय अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद कर सकती है।

Newinhindi.in

Essay On Time Management In Hindi समय प्रबंधन के महत्व

दोस्तों आज हम लोग पढ़ने वाले हैं Time Management Essay In Hindi जिसमें हम समझेंगे समय का महत्व क्या है। संसार में सबसे ज्यादा कीमती हमारा समय है इसलिए हमें अपने समय का हमेशा सदुपयोग करना चाहिए।

बहुत से महान व्यक्तियों ने भी Samay Prabandhan Ke Mahatva को बखूबी दर्शाया है जैसे गांधीजी, विवेकानंद, सुभाष चंद्र इत्यादि बहुत से ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपने समय को महत्व देकर जीवन की ऊंचाइयों को छू लिया।

चलिए दोस्तों देखते हैं Time Management Essay In Hindi जिससे हम एक-एक करके समय के महत्व को जानेंगे और समय प्रबंधन हमारे लिए क्यों जरूरी है इसकी महत्ता को हम समझेंगे। 

अवलोकन : Time Management Essay In Hindi

समय प्रबंधन केवल आपके समय के नियंत्रण और एक आंतरिक धारणा को पहचानने से कहीं अधिक के साथ सौदा करता है कि आप बेहतर कर सकते हैं।

आम तौर पर वास्तव में बहुत सी स्थितियां होती हैं जिन्हें इंगित किया जा सकता है कि आपके पास सब कुछ करने का मौका हो सकता है।

time management essay in hindi

अपने समय का सदुपयोग करना बहुत कठिन है यदि आप यह देखने का प्रयास नहीं करते हैं कि आपकी समय प्रबंधन क्षमता कहाँ कम है। समय का सही तरह से प्रबंधन करना हमारे लिए सरल भी हो सकता है।

जब हम दैनिक डायरी का इस्तेमाल करेंगे साथ ही साथ में कल क्या करना है इसके लिए पहले से ही एक सूची बना लेंगे आर्टिकल के अगले कुछ बिंदुओं में हमने समय के प्रबंधन के ऊपर प्रकाश डाला है जिसे पढ़कर आप यह समझ सकते हैं कि समय को किस तरह से हम प्रबंधित तरीके से अपने उपयोग में ला सकते हैं।

समय प्रबंधन के महत्व को नीचे दिए गए विभिन्न उदाहरणों में पहचाना जा सकता है। यदि किसी उद्योग में या व्यक्तिगत रूप से एक समय डायरी रखी जाती है, तो हम पाएंगे कि यह सूची हमारे समय प्रबंधन को काफी सरल बना देती है। 

समय प्रबंधन के हमारे इस आर्टिकल में ऐसे कई उदाहरण है जो एक व्यक्तिगत या व्यवसायिक रूप से आपको सह प्रबंधन करने के तरीके को बताती है नीचे कुछ उदाहरण दिए गए हैं।

Time Management Ka Tarika In Hindi

 इसके लिए आप दैनिक डायरी का प्रयोग कर सकते हैं विद्यार्थी जीवन में डेली रूटीन का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है अगर आपको यह नहीं पता होगा कि आपको कब क्या करना है।

कल किस विषय का अध्ययन करना है तब आप सही तरीके से अध्ययन नहीं कर पाएंगे और हो सकता है आप अपने विद्यार्थी जीवन में उतना सफल नहीं हो सके जितना आप हो सकते थे

सुव्यवस्थित जीवन

हमारे रहने के तौर तरीके किस तरह से हैं या अभी हमारे समय को प्रभावित करता है आपने सुना होगा मार्क जुकरबर्ग जो कि फेसबुक के मालिक हैं वह सिर्फ एक ही रंग के टी-शर्ट पहनते हैं क्योंकि उनका मानना यह है कि एक व्यक्ति अपने जीवन के 4% समय को सिर्फ क्या पहनना है क्या नहीं पहनना है या सोचने में निकाल देता है।

इसलिए सरल जीवन जिए और व्यवस्थित तरीके से रहने की कोशिश करें एक आम जिंदगी में हम यह समझ सकते हैं अगर आप घर में या अपने आसपास सुव्यवस्थित तरीके से नहीं रहेंगे तो आपको किसी भी तरह का कार्य करने में परेशानी आएगी और आपका सारा समय अपने वस्तुओं और कार्यों को व्यवस्थित करने में ही लगा रहेगा जिससे आप समय का सदुपयोग नहीं कर पाएंगे।

Quotes On Time Management In Hindi

प्रसिद्ध लोगो के वचन समय प्रबंधन के महत्वके ऊपर

आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते कमा लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देगी अब्दुल कलाम आजाद
जिंदगी और समय विश्व के 2 सबसे बड़े अध्यापक हैं जिंदगी हमें समय का सही उपयोग करना सिखाती है और समय हमें जिंदगी की उपयोगिता बताता है अब्दुल कलाम आजाद
सही समय पर उठाया गया छोटा कदम भविष्य की बड़ी समस्याओं से बचाता है स्वामी विवेकानंद
तुम्हारा समय सीमित है इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जिगर व्यर्थ मत करो स्टीव जॉब्स
जो व्यक्ति जीवन में समय का ध्यान नहीं रखता है उसके हाथों से सफलता और पछतावा ही लगता है चाणक्य
हमें समय का बुद्धिमानी से उपयोग करना चाहिए और हमेशा यह महसूस करना चाहिए कि सही करने के लिए समय हमेशा परिपक्व होता है। नेल्सन मंडेला
समय सब कुछ बदल देता है सिवाय इसके कि हमारे भीतर कुछ ऐसा है जो हमेशा बदलाव से हैरान होता है। थॉमस हार्डी
समय एक भ्रम है। अल्बर्ट आइंस्टीन
यह एक अजीब बात है, लेकिन जब आप किसी चीज से डरते हैं, और समय को धीमा करने के लिए कुछ भी देते हैं, तो उसे तेज करने की आदत होती है। जेके रॉउलिंग
यदि समय यात्रा संभव है, तो भविष्य के पर्यटक कहाँ हैं? स्टीफन हॉकिंग
पुराना समय, वह सबसे महान और सबसे लंबे समय तक स्थापित स्पिनर!…। उसका कारखाना एक गुप्त स्थान है, उसका काम नीरव है, और उसके हाथ गूंगे हैं। चार्ल्स डिकेंस
भविष्य एक ऐसी चीज है जिस पर हर कोई साठ मिनट प्रति घंटे की दर से पहुंचता है, चाहे वह कुछ भी करे, चाहे वह कोई भी हो। सीएस लुईस

समय का महत्व ना समझकर समय बर्बाद करने वाले लक्षण

  • समय बर्बाद करने वाले कार्यों को ना नहीं कह पाना
  • गलत या ऐसे कार्य जो अनिवार्य नहीं है उसमें उलझे रहना
  • अवस्थित जीवन या रहन-सहन
  • गलत जानकारी की वजह से समय का दुरुपयोग  करना
  • सही तरह से किसी भी चीज की योजना ना बनाना
  • व्यापारियों में संसाधनों की कमी से भी समय की बर्बादी होती है 
  • आपदा प्रबंधन सही तरह से सुनियोजित नहीं होने पर समय की हानि होती है
  • दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत करना
  • बेकार के फोन कॉल्स और गेम  आदि में उलझे रहना
  • किसी भी कार्य को उसे मुकाम तक न पहुंचाकर बीच में ही छोड़ देना 

दोस्तों आप ऊपर दिए गए किसी भी तरीके से अपने समय प्रबंधन की शुरुआत कर सकते हैं हमने ऊपर व्यक्तिगत स्तर टीम्स्टर पारिवारिक स्तर व्यवसाय स्तर पर चर्चा कराएं हमारे बताए गए उपायों को आप छात्र जीवन या अपने व्यवसायिक जीवन में उतारकर से प्रबंधन की तैयारी कर सकते हैं।

जैसा कि हम सबको पता है समय प्रबंधन विद्वानों ने तथा महान पुरुषों ने भी इसे सफलता का एक सूत्र माना है यदि आप किसी भी तकनीक को उच्च स्तर पर लागू करने के बारे में सोच रहे तो हो सकता है।

शुरुआत नहीं आपको अजीब लगे और आप इसका पालन ना कर पाए परंतु कठोरता से समय प्रबंधन का पालन करना आपको एक सफल व्यक्ति बना सकता है। 

प्रश्न और उत्तर

दैनिक डायरी वह होता है जिसमें हम कल क्या करना है वह पहले से ही निर्धारित करके लिख लेते हैं तथा जो हमारे साथ वर्तमान में हो रहा है उसे उस में नोट करके रखते हैं

इसके लिए आप दैनिक डायरी और ऐसे कार्य जिससे समय बर्बाद होता है उससे दूर रहें

विद्वानों ने भी समय को सफलता का एक सूत्र माना है तो आप समझ सकते हैं कि अगर आप समय प्रबंधन सही तरीके से करते हैं तो आप एक सफल व्यक्ति के रूप में उभर कर आएंगे

इसके लिए आप अपना डेली रूटीन बनाएं आपको कितने बजे उठना है कब क्या पढ़ाई करनी है कितना समय आपको किस विषय पर देना है यह एक छात्र जीवन का समय प्रबंधन है आप इसे  पालन कर सकते हैं

समय का प्रबंधन तथा अर्थ अपने दैनिक या जीवन के कार्यों को पहले से ही एक निश्चित समय पर निर्धारित कर लेना है वही समय का महत्व है आप समझते हैं कि कब हमें क्या करना है और समय पर ना करने के क्या नतीजे सामने आ सकते हैं

इसके लिए आप दैनिक डायरी का प्रयोग कीजिए आपको किस तरह के कल व्यापार करने हैं किन से मिलना है या पहले से ही तैयार कर लें और उसका पालन करें।

समय हमारे जीवन में सबसे अनमोल है इसीलिए हमें समय को महत्व देते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। दोस्तों हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी Samay Prabandhan Ke Mahatva आपको अच्छी लगी होगी आप चाहें तो इसे आप एक Time Management Essay In Hindi के रूप में भी मान सकते हैं।

यह भी जरूर पढ़े: वर्षा ऋतू पर निबंध

 यदि आपके मन में इसके अंतर्गत कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। इस जानकारी को आप नीचे दी गई फेसबुक और व्हाट्सएप बटन के माध्यम से शेयर कर सकते हैं। 

1 thought on “Essay On Time Management In Hindi समय प्रबंधन के महत्व”

  • Pingback: Long Essay On Taj Mahal In Hindi Language | Taj Mahal Par Nibandh

Leave a Comment Cancel reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

दा इंडियन वायर

समय प्रबंधन पर अनुच्छेद

essay on time management in hindi

By विकास सिंह

paragraph on time management in hindi

समय प्रबंधन से तात्पर्य समय के कुशल उपयोग से है। हम सभी हमारे निपटान में हर दिन एक ही चौबीस घंटे हैं। यदि हम अपने समय का उपयोग उत्पादक और प्रभावी रूप से करते हैं, तो हम अपना अधिकांश समय हमें उपलब्ध करा सकते हैं, और सफल हो सकते हैं।

हमें इसे तनाव-मुक्त और तनावमुक्त तरीके से करने की आवश्यकता है ताकि यह हमारी सबसे अच्छी बात हो। अधिक काम करके हम खुद पर जोर देते हैं, और यह न तो विवेकपूर्ण है और न ही टिकाऊ है।

विषय-सूचि

समय प्रबंधन पर अनुच्छेद, short paragraph on time management in hindi (100 शब्द)

हमें अपना समय प्रभावी रूप से प्रबंधित करने की आवश्यकता है। हम प्रत्येक दिन कई अलग-अलग गतिविधियाँ करते हैं। इनमें से कुछ नियमित गतिविधियाँ हैं जो हम हर दिन करते हैं। मसलन, सुबह तैयार होना या मॉर्निंग वॉक या जॉग के लिए जाना ऐसी गतिविधियां हैं जो हम रोज सुबह करते हैं।

इसी तरह, हम एक ही समय में प्रत्येक दिन सुबह स्कूल जाते हैं, स्कूल बस लेते हैं या पैदल जाते हैं। अपने समय का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करके हम समय के पाबंद हो सकते हैं और बिना तनाव के अपनी गतिविधियाँ कर सकते हैं। इसके लिए हमें अपने दिन की अच्छी तरह से योजना बनाने और एक व्यावहारिक समय सारणी का पालन करने की आवश्यकता है।

समय प्रबंधन पर अनुच्छेद, paragraph on time management in hindi (150 शब्द)

समय प्रबंधन से हमारा तात्पर्य हमारे दिन के समुचित प्रबंधन से है ताकि हम उन सभी कार्यों और गतिविधियों को पूरा करने में सफल हो सकें जिन्हें हमें सबसे कुशल और सर्वोत्तम तरीके से करने की आवश्यकता है। एक प्रैक्टिकल टाइम टेबल बनाकर हम प्रत्येक दिन के लिए अपनी गतिविधियों को उचित तरीके से समायोजित कर सकते हैं ताकि प्रत्येक गतिविधि को उस समय की अवधि मिल जाए, जिसके वह हकदार है।

यदि हम बेकार गतिविधियों पर समय बर्बाद करते हैं तो हमारे पास उपयोगी और महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिए कम समय होगा क्योंकि एक दिन में हमारे पास समय निर्धारित है। यदि हम अपना समय बर्बाद करते हैं, तो हम दिन की महत्वपूर्ण और आवश्यक गतिविधियों को करने पर जोर देते हैं। हमें आराम करने और सोने के लिए भी समय चाहिए ताकि हम तरोताजा रहें और कायाकल्प हो सके अन्यथा हम अपने इष्टतम और सबसे अधिक उत्पादक स्तर पर काम नहीं कर पाएंगे। इसलिए हमारे समय को अच्छी तरह से प्रबंधित करना महत्वपूर्ण है।

समय प्रबंधन पर लेख, paragraph on time management in hindi (200 शब्द)

समय प्रबंधन एक समय के कुशलता से उपयोग करने की क्षमता है ताकि अधिक उत्पादक और संगठित हो सके। यह कहा जाता है कि यदि आप इस तकनीक में महारत हासिल करते हैं तो आप जीवन में किसी भी चीज को पूरा कर सकते हैं।

हालांकि, जितना सरल लगता है, कुशल समय प्रबंधन कुछ ऐसा नहीं है जो हर किसी के लिए अच्छा है। इसे प्राप्त करने के लिए अच्छी मात्रा में प्रयास करना पड़ता है। आत्म अनुशासन आपके समय को अच्छी तरह से प्रबंधित करने की कुंजी है। समय पर एक टैब रखने और इसे कुशलता से प्रबंधित करने से निम्नलिखित तरीके से मदद मिलती है:

  • यह आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।
  • इससे उत्पादकता बढ़ती है।
  • यह आपको कम प्रयासों के साथ अधिक प्राप्त करने में मदद करता है।
  • इससे संतुष्टि का अहसास होता है।
  • यह आपके तनाव के स्तर को कम करता है।
  • यह आपके काम की गुणवत्ता को बढ़ाता है।

आप निम्नलिखित युक्तियों की सहायता से अपना समय कुशलता से प्रबंधित कर सकते हैं:

  • दिन के दौरान पूरा किए जाने वाले कार्यों की एक सूची तैयार करें।
  • अपने कार्यों को प्राथमिकता दें और उनमें से प्रत्येक को पूरा करने के लिए समय भी निर्धारित करें।
  • पूरी लगन से अपने कार्यक्रम पर टिके रहें।
  • कार्यों के बीच में ब्रेक लें।
  • प्रत्येक दिन 7-8 घंटे की नींद लेना न भूलें।
  • इन युक्तियों से न केवल छात्रों और काम करने वाले पेशेवर को अपने काम को कुशलता से प्रबंधित करने और
  • उत्पादकता बढ़ाने में मदद करनी चाहिए, बल्कि गृहणियों के लिए यह भी है कि वे अधिक संगठित रहें।

समय प्रबंधन पर अनुच्छेद, paragraph on time management in hindi (300 शब्द)

समय प्रबंधन एक तरह से इसका अधिकतम उपयोग करने के लिए समय की योजना और प्रबंधन की तकनीक है। किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अपने समय का सही प्रबंधन करना आवश्यक है। समय प्रबंधन और इसे अच्छी तरह से प्रबंधित करने की युक्तियों का महत्व यहां लंबाई में साझा किया गया है।

समय प्रबंधन का महत्व:

अधिक उत्पादकता:  जब आपके पास कोई योजना है, तो आपको इसे लागू करना होगा। आपको यह तय करने के लिए कार्यों के बीच समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं है कि आगे क्या किया जाना है और इसलिए उत्पादकता का स्तर बढ़ता है।

मोटिवेशन लेवल बढ़ाया:  जब आप लक्ष्य निर्धारित करते हैं, तो आपका प्रेरणा स्तर स्वचालित रूप से बढ़ने के लिए बाध्य होता है। लक्ष्य आपको कड़ी मेहनत करने और खुद को साबित करने के लिए प्रेरित करते हैं।

बेहतर निर्णय लेना:  समय प्रबंधन सब योजना के बारे में है। आप सभी पेशेवरों और विपक्षों का मूल्यांकन करते हैं क्योंकि आप अपने काम की योजना बनाते हैं और इससे आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है।

काम की गुणवत्ता में वृद्धि:  जब आप जानते हैं कि आपको दिन के दौरान क्या करने की उम्मीद है और यह भी एक निर्धारित अनुक्रम है जिसमें यह किया जाना है, तो योजना का हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका है। आपको बस अपने काम पर ध्यान देना है और इसके परिणामस्वरूप गुणवत्ता में वृद्धि होती है।

तनाव में कमी:  समय प्रबंधन आपको कम समय में और कम प्रयासों के साथ अधिक कार्यों को पूरा करने में मदद करता है। यह तनाव से निपटने का एक शानदार तरीका है।

समय प्रबंधन युक्तियाँ

अपने समय को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने में आपकी मदद करने के लिए यहां कुछ त्वरित युक्तियां दी गई हैं।

  • हर सुबह एक टू-डू सूची तैयार करें
  • अपने कार्यों को प्राथमिकता दें
  • अपने प्रत्येक कार्य को पूरा करने के लिए समय निर्धारित करें
  • अपनी सूची में एक टैब रखें और जैसे ही आप उन्हें पूरा करें, कार्यों की जाँच करें
  • अपने कार्यों के बीच में ब्रेक लें
  • प्रत्येक दिन कुछ समय के लिए ध्यान करें
  • स्वस्थ खाएं और उचित आराम करें

समय प्रबंधन प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। चाहे आप एक छात्र, गृहिणी, व्यवसायी या काम करने वाले पेशेवर हों – यदि आप अपना समय कुशलता से प्रबंधित करने में सक्षम हैं, तो आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से दूर नहीं होंगे।

समय प्रबंधन पर अनुच्छेद, paragraph on time management in hindi (350 शब्द)

जब हम अपना समय प्रभावी ढंग से प्रबंधित करते हैं तो हम उत्पादक हो सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। समय प्रबंधन से तात्पर्य उन सभी कार्यों और गतिविधियों के लिए हमारे समय की समुचित आशंकाओं से है जिन्हें हमें पूरा करने की आवश्यकता है।

समय प्रबंधन समय के पाबंद होने में हमारी मदद कर सकता है। समय पर होना एक बहुत ही महत्वपूर्ण गुण है जो हमारे पास होना चाहिए। जब हम लेट हो जाते हैं तो हम अधिकतर समय उपलब्ध नहीं कर पाते हैं। हम या तो हाथ में काम पूरा नहीं कर सकते हैं या पीछे रह सकते हैं। यह हमारे लिए एक अवगुण देर से आता है।

अगर हमें देर हो जाती है तो हम खुद को समस्या में डालते हैं। यदि हम देर से आते हैं तो यह एक समूह है जो इसमें शामिल होता है, हम समूह की गतिविधियों और सीखों में खो जाते हैं। देर से आना हमारे खुद के लिए भी अपमान है, साथ ही दूसरे व्यक्ति का समय भी।

समय प्रबंधन आवश्यक है ताकि हम हर गतिविधि के लिए समय पर हो सकें। उदाहरण के लिए, यदि हमें हर दिन एक निश्चित समय पर स्कूल बस पकड़नी है तो हमें समय पर जागने और तैयार होने की आवश्यकता है ताकि हम सही समय पर स्कूल बस स्टॉप पर पहुंच सकें। इसी तरह, चूंकि स्कूल हर दिन एक ही समय पर शुरू होता है, इसलिए हमें सही समय पर स्कूल में होना चाहिए। इसलिए, हमें प्रत्येक सुबह सही समय पर जागने का अनुशासन चाहिए।

टाइम टेबल के अनुशासन के माध्यम से समय प्रबंधन:

इसलिए समय प्रबंधन अनुशासन पर टिका है। हमें अपने लिए एक टाइम टेबल बनाने और उसका पालन करने की आवश्यकता है। इसलिए समय सारणी एक व्यावहारिक होनी चाहिए। यदि हमारे पास समय सारणी का पालन करने के लिए अनुशासन है, तो हम हर गतिविधि और कार्य के लिए समय पर हो सकते हैं।

अच्छे उपयोग के लिए उपलब्ध समय को रखने के लिए यह देखना भी आवश्यक है कि सबसे कुशल तरीके से किसी गतिविधि को कैसे किया जाए। हमें रचनात्मक होने की जरूरत है, और देखें कि हम समय और ऊर्जा के अपने संसाधनों को सबसे इष्टतम तरीके से कैसे खर्च कर सकते हैं ताकि हम निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हों।

समय प्रबंधन को उन गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है जिन्हें हमें पूरा करने की आवश्यकता है। इसके लिए हमारी गतिविधियों को प्राथमिकता देना जरूरी है।

समय प्रबंधन पर अनुच्छेद, paragraph on time management in hindi (400 शब्द)

समय प्रबंधन विभिन्न गतिविधियों पर खर्च किए गए समय को सचेत रूप से तय करने और नियंत्रित करने की कला है। इसका उपयोग उत्पादकता बढ़ाने और संगठित रहने के लिए एक कुंजी के रूप में किया जाता है। यहाँ क्यों समय प्रबंधन जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए आवश्यक है और यह आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कैसे मदद कर सकता है।

समय प्रबंधन: सफलता की ओर पहला कदम:

ऐसा कहा जाता है कि, “यदि आप अपने समय का प्रबंधन नहीं कर सकते हैं, तो आप अपने जीवन के किसी अन्य हिस्से का प्रबंधन करने में सक्षम नहीं होंगे”। इसलिए, सफलता की ओर पहला कदम अपने समय का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करना है। यदि आप अपने समय को अच्छी तरह से प्रबंधित करने की कला में महारत हासिल करते हैं तो आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। यहाँ क्यों है:

  • समय का कुशलतापूर्वक प्रबंधन बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।
  • यह प्रेरणा का स्तर बढ़ाता है।
  • यह आपको अधिक उत्पादकता प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
  • जब आप समय प्रबंधन की तकनीक में महारत हासिल करते हैं तो काम की गुणवत्ता बढ़ जाती है।
  • यह सब ऊपर करने के लिए, कुशल समय प्रबंधन आपके तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है।
  • कुशल समय प्रबंधन के लिए युक्तियाँ

यहां कुछ युक्तियां दी गई हैं जो आपके समय को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने में आपकी मदद कर सकती हैं:

एक सूचि बनाना:  एक पेन और पेपर चुनें और उन सभी कार्यों को नीचे रखें जो आपको प्रत्येक दिन सुबह के दौरान पूरा करने की आवश्यकता होती है।

अपने कार्य को प्राथमिकता दें:  एक बार जब आपके पास कागज पर सभी कार्य होते हैं, तो उन्हें प्राथमिकता दें। सही क्रम में अपने कार्यों को पूरा करने के महत्व को नजरअंदाज न करें।

निर्धारित समय:  अपने समय को कुशलता से प्रबंधित करने के लिए, आपको अपने द्वारा लिखे गए प्रत्येक कार्य को पूरा करने के लिए एक समय निर्धारित करना होगा।

नियंत्रण:  जैसे ही आप उन्हें पूरा करें, कार्यों की जाँच करते रहें। यह उपलब्धि की भावना देता है और आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

विराम लीजिये:  लगातार एक के बाद एक काम न करें। यह आपको नीरस और बाधा उत्पन्न करने वाला महसूस कराएगा। अपने कार्यों के बीच में ब्रेक लेने का सुझाव दिया जाता है।

अच्छी नींद लें और स्वस्थ खाएं: यदि आप प्रत्येक रात अपनी 7-8 घंटे की नींद पूरी नहीं करते हैं, तो आप काम पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम नहीं होंगे और ठीक से समय का प्रबंधन करना सिर्फ सवाल से बाहर होगा। यह एक ही है अगर आप एक अच्छी तरह से संतुलित आहार नहीं लेते हैं।

व्यायाम: अक्सर कम व्यायाम करने से बहुत मदद मिलती है। यह न केवल आपको फिट रखता है बल्कि तनाव के स्तर को भी कम करता है और आपकी शक्ति को एकाग्र करने में मदद करता है। इस प्रकार यह आपको अपने समय को अच्छी तरह से प्रबंधित करने और अपने कार्यों को कुशलता से पूरा करने में मदद करता है।

हालांकि कुशलता से समय का प्रबंधन करना मुश्किल है। हालाँकि, कुछ प्रयासों से आप इसे प्राप्त कर सकते हैं। उपर्युक्त युक्तियां आपको इस दिशा में मदद करनी चाहिए।

[ratemypost]

इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

Related Post

Paper leak: लाचार व्यवस्था, हताश युवा… पर्चा लीक का ‘अमृत काल’, केंद्र ने पीएचडी और पोस्ट-डॉक्टोरल फ़ेलोशिप के लिए वन-स्टॉप पोर्टल किया लॉन्च, एडसिल विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, 70 छात्रों को मिलेगी 5 करोड़ की छात्रवृत्ति, one thought on “समय प्रबंधन पर अनुच्छेद”.

Nice it helps me a lot with my programs

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर अजय राय को मैदान में उतारा

अध्ययन से पता चला पूरे उत्तर भारत में खान-पान की आदतें चिंताजनक हैं, bengaluru water crisis: क्या बेंगलुरु भी केप टाउन के तरह “day zero” के रास्ते पर है.

ख्याल रखे.com

पाठकों के पसंदीदा लेख

  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध (National Youth Day Essay In Hindi)
  • उठो, जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए (Utho jago aur tab tak mat ruko jab tak lakshy ki praapti na ho jae)
  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण - Speech On National Youth Day In Hindi
  • क्रिसमस डे पर निबंध - Christmas Essay In Hindi

समय प्रबंधन का महत्व एवं समय का सदुपयोग पर निबंध – Importance of Time Management in hindi Language

Time Management in Hindi : नष्ट हुई सम्पत्ति और खोए हुए वैभव को पुनः प्राप्त करने के लिये मनुष्य अनवरत श्रम करता है। एक दिन वह आता है, जबकि वह उसे फिर से प्राप्त करके फूला नहीं समाता। मानव खोए हुए स्वास्थ्य को भी बुद्धिमान डॉक्टरों की सम्मति पर चलकर, पुष्टिकारक दवाइयों का सेवन करके तथा संयत जीवन व्यतीत करके एक बार फिर प्राप्त कर लेता है। युगों के भूले – बिछुड़े साथी फिर मिल जाते हैं परन्तु जीवन के जो क्षण एक बार चले गए वे फिर इस जीवन में कभी नहीं मिलते।

Time Management in Hindi

हिंदी में समय का सदुपयोग पर भाषण : Speech on Importance of Time Management in hindi

उपर्युक्त उदाहरण से आपको ये जरुर ज्ञात हो गया होगा कि मानव जीवन में कितनी अमूल्यता और उपयोगिता है समय की, कितनी तीव्रता है इनकी गति में, जो  न आते हुए मालूम पड़ते हैं, और न जाते हुए मालूम पड़ते हैं परन्तु चले जाते हैं। एक ओर मानव के लघु जीवन की भयानक क्षण-भंगुरता, दूसरी ओर सीमित समय की गतिशीलता एवं अस्थिरता। समय मनुष्य की न तो प्रतीक्षा करता है न तो परवाह।

प्लेटफार्म पर रेलगाड़ी को देखिए, वह यात्रियों की प्रतीक्षा नहीं करती, उसमें कोई बैठे या नहीं बैठे।  उसे अपने समय पर आना है और चले जाना है। जो लोग भीड़ को चीरते हुए, आलस्य को छोड़कर छलांग मारते हुए, उसमें बैठ जाते हैं, वे अपने गन्तव्य स्थान पर समय पर पहुँच जाते हैं और जो प्लेटफार्म पर अपनी अकर्मण्यता, आलस्य, भीरुता या निद्रा के कारण पड़े रह जाते हैं, वे न ट्रेन में बैठ पाते हैं और न ही अपने लक्ष्य तक ही पहुँच पाते हैं। ठीक यही बात समय के साथ है।

जीवन में सफलता भी उन्हीं मनुष्यों को प्राप्त होती है, जो अपने एक समय का भी अपव्यय नहीं करते, अपितु अधिक से अधिक उसका सदुपयोग करते हैं। अब यह आपके ऊपर है कि इन बहुमूल्य समय का आप कैसे सदुपयोग करते हैं – निद्रा में या निज कार्यपूर्ति में, विद्या में या विवाद में, मैत्री में या कलह में, रक्षा में या परपीडन में। समय की अमूल्यता की द्योतक कबीर की पंक्तियाँ कितनी महान हैं –

काल करै सो आज कर, आज करै सो अब।

पल में परलै होयगी, बहुरि करैगो कब।।

जीवन की सफलता का रहस्य समय के सदुपयोग में ही अंतर्निहित है। चाहे वह निर्धन हो या धनवान, किसान हो या मजदूर, राजा हो या प्रजा, विद्वान हो या मुर्ख, समय पर सभी का समान अधिकार है। समय की उपयोगिता साधारण से साधारण व्यक्ति को भी महान बना देती है। आज तक जितने भी महान पुरुष हुए उनके जीवन की सफलता का रहस्य एकमात्र समय के अमूल्य क्षणों का सदुपयोग ही रहा है।  बड़े से बड़े संकटों, भयानक से भयानक संघर्षों में भी सदैव विजय वैजयंती उनका वरण करती है।

एक प्राचीन कहावत है “ समय किसी का इन्तजार नहीं करता ” । इसका मतलब है कि मानव की सभी सफलताएं, आशाएं व इच्छाएं समय पर ही निर्भर करती हैं । उदाहरणार्थ – “पाँच मिनट” के महत्व और महात्म्य के अपरचित आस्ट्रियन नैपोलियन से युद्ध में पराजित हो गए थे।  नैपोलियन के एकमात्र साथी ग्रुशी के आने में पाँच मिनट के विलम्ब ने नैपोलियन को बन्दी की उपाधि से विभूषित कर दिया था।

अत: समय का सदुपयोग करना मानव के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । आलस्यरहित होकर यथासमय प्रत्येक कार्य को करना ही समय की उपयोगिता है।  जो मनुष्य आज का काम कल पर टाल देते हैं उनका काम कभी पूरा नहीं होता।  वे जीवन में सदैव पश्चाताप की अग्नि में जलते रहते हैं।  परन्तु जलने से कोई लाभ नहीं होता क्योंकि – “समय चूकि पुनि का पछिताने” वे आगे बढ़ने के समय में भी पीछे रहते हैं।  बुद्धिमान व्यक्ति अपने अवकाश के क्षणों को भी व्यर्थ नहीं जाने देता।

बुद्धिमान व्यक्ति अपने विश्राम के समय को भी व्यर्थ नहीं जाने देता, सद्दग्रंथों के अवलोकन में ही उसका समय व्यतीत होता है परन्तु मुर्ख अपना समय बुरे व्यसनों में सोने में या आपस के लड़ाई – झगड़ों में ही खो देते हैं।  उनकी दृष्टि में न तो समय का मूल्य होता है और न जीवन की क्षण भंगुरता का मूल्य। परन्तु बुद्धिमान व्यक्ति समय के सदुपयोग में आत्मिक आनन्द और शारीरिक सुख का अनुभव करता है।  ऐसे व्यक्तियों का समाज आदर करता है। 

समय का अपव्यय करना आत्महत्या के समान है। संसार से उब कर जीवनमुक्त होने के लिए मानव आत्महत्या का साधन ढूढ़ता है।  आत्महत्या उसे जीवन के संघर्षों से सदा – सदा के लिए मुक्त कर देती है।  ठीक इसी प्रकार समय का सदुपयोग मानव – जीवन को अनिश्चित समय के लिए मृतप्राय कर देता है।  समय की दुरुपयोगिता मानव को कायर, पुरुषार्थहीन एवं अनुद्योगी और अकर्मण्य बना देती है।  समय की दुरुपयोगिता से केवल विचार ही दूषित नहीं होते,  बल्कि मानव का नैतिक पतन हो जाता है।

समय के सदुपयोग के टिप्स – Best Tips of Time Utilization in Hindi

समय के सदुपयोग के लिए मनुष्य को अपने प्रतिदिन के कार्य का सम्यक विभाजन कर लेना चाहिए। उसे इस बात को दृष्टि में रख लेना चाहिए कि उसे किस समय क्या काम करना है। जिस मनुष्य का कार्यक्रम सुनिश्चित नहीं होता उसका अधिकांश समय व्यर्थ में ही इधर – उधर बीत जाता है। जो मनुष्य अपना निश्चित कार्यक्रम बनाकर, मानसिक वृत्तियों को एकाग्र करके कार्य करता है, उसे जीवन – संग्राम में अवश्य सफलता प्राप्त होती है।

समय का सदुपयोग करने से मनुष्य की व्यक्तिगत उन्नति होती है।  हमें बाल्यकाल से ही समय की अमूल्यता पर ध्यान देना चाहिए।  शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए समय पर सोना, समय पर उठना, समय पर भोजन करना, समय पर व्यायाम करना, समय पर पढना बहुत ही आवश्यक है। मानसिक उन्नति के लिए हमें प्रारम्भ से ही सद्दग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए तथा अपने से बड़े, अपने से अधिक बुद्धिमान लोगों के साथ जीवनोपयोगी विषयों पर चर्चा करनी चाहिए।

जिस काम के लिए जो समय निश्चित हो, उस समय वह काम अवश्य कर लेना चाहिए, तभी मनुष्य जीवन में उन्नति कर पाता है।  कभी किसी काम को देर से शुरू न करो क्योंकि प्रारंभ में विलम्ब हो जाने से अन्त तक विलम्ब होता रहता है और उस कार्य में सफलता संदिग्ध रहती है। विदेशों में समय का मूल्य बहुत समझा जाता है।  वहाँ का प्रत्येक व्यक्ति उसका सदुपयोग करना जानता है। यदि आपने किसी व्यक्ति को आठ बजे बुलाया है तो वह आपके पास ठीक आठ बजे आ जायेगा, न एक मिनट पहले, और न एक मिनट पश्चात्।

देश और समाज के प्रति हमारे कुछ कर्तव्य हैं।  हमें अपना कुछ समय उनकी सेवा में भी लगाना चाहिए, जिससे देश और समाज की उन्नति हो।  असहायों की सहायता करने में, भूखों के पेट भरने में, दूसरों के हित सम्पादन में जो अपना कुछ समय व्यतीत करता है वह भी समय का सदुपयोग करता है तथा उसका समाज में सम्मान होता है।

हमें अपने दैनिक कार्यक्रमों में राष्ट्रसेवा, जाति सेवा और समाज सेवा का अवसर निकालना चाहिए।  स्वार्थ – सिद्धि ही मानव – जीवन का प्रमुख लक्ष्य नहीं है।  इस जीवन में जितने शुभ कार्य हो सकें उतना ही यह जीवन सफल है।  मानव जीवन देश की सम्पत्ति है।  अत: देशहित में जो अपना समय व्यतीत करता है, वह धन्य है।  मनुष्य का परम कर्तव्य है कि वह अपने समय का सदुपयोग करता हुआ अपने समाज,  अपने देश और मानव – जाति का कल्याण करे।

“आलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्थो महान रिपु: |

अर्थात आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है।  आलसी मनुष्य जीवन में उन्नति नहीं कर पाता है।  उसके जीवन के अधिकांश क्षण सुस्ती, सोने वाद – विवाद में ही व्यतीत हो जाते हैं।  ऐसा मनुष्य न तो छात्रावस्था में विद्यापार्जन ही कर सकता है और न युवावस्था में गृहस्थी का भार ही वहन कर सकता है। 

आलसी मनुष्य की प्रज्ञा मंद और संकल्प क्षीण हो जाते हैं, वे सदैव समय की शिकायत किया करते हैं।  परिश्रमी के पास कभी समय का अभाव नहीं होता।  आलसी मनुष्य का समय दूसरों की निंदा करने, निरुद्देश्य घूमने, गन्दी पुस्तकें पढ़ने तथा व्यर्थ की गपशप में व्यतीत हो जाता है।  ऐसे व्यक्ति न देश का कल्याण कर पाते हैं, और न अपना ही।  आलस्य का परित्याग करके समय का सदुपयोग करने वाले व्यक्ति ही साहित्य के सृष्टा, राष्ट्रनायक, वैज्ञानिक और अविष्कारक हुए हैं।

गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा है, “समय जात नहीं लागहिं बारा।” समय की गति तीव्र है।  प्रत्येक बुद्धिमान व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह समय का उचित मूल्यांकन करते हुए उसका उपयोग करे।  समय की गति रोकी नहीं जा सकती।  आज के वैज्ञानिक ने प्रकृति के तत्वों पर अपना अधिकार करना प्रारंभ कर दिया है, परन्तु समय को वश में नहीं कर पाया।  इसलिए यदि हम अपनी शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक उन्नति करना चाहते हैं तो हमें अपने समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए तभी हमारी उन्नति सम्भव है।

विद्यार्थी जीवन के लिए समय के सदुपयोग का महत्व – Importance of time utilization for student life in Hindi

विद्यार्थियों को तो विशेष रूप से समय का महत्व समझना ही चाहिए क्योंकि “गया वक्त फिर हाथ आता नहीं है।” विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने के लिए टाइमटेबल बना लेना चाहिए | उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि उनका निश्चित कार्य उस निश्चित समय में पूर्ण हुआ अथवा नहीं |

जो छात्र नियत समय में अपने कार्य में पूर्ण मनोयोग के साथ संलग्न नहीं होता, वह अपने साथ घोर अन्याय करता है | उसका भविष्य अंधकारमय रहता है | समय विभाजन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शारीरिक और मानसिक थकावट अधिक न होने पावे | उसमें मनोरंजन की भी व्यवस्था करनी चाहिए | मनोरंजन से जीवन में सरसता आती है, शक्ति संचय होता है | वास्तव में समय बहुत अमूल्य धन है | हमें समय का पूरा – पूरा लाभ उठाना चाहिए |

( परीक्षा उपयोगी और महत्वपूर्ण निबंध पढ़ने के लिए यहाँ click करे )

essay on time management in hindi

We are thankful to Upma ji for sending such useful essay on Time Management.  Upma ji is a software engineer and currently working in TCS Lucknow office.

Time Management (टाइम मैनेजमेंट) in Hindi  समय के सदुपयोग पर बेस्ट निबंध : इस प्रेरणादायी लेख के साथ हम चाहते है कि हमारे   Facebook Page को भी पसंद करे | और हाँ यदि future posts सीधे अपने inbox में पाना चाहते है तो इसके लिए आप हमारी  email subscription  भी ले सकते है जो बिलकुल मुफ्त है  |

' src=

2 thoughts on “ समय प्रबंधन का महत्व एवं समय का सदुपयोग पर निबंध – Importance of Time Management in hindi Language ”

Bahut achha essay hai,, ham sabhi ko time ki value samjhna chahiye, gya hua samay fir wapis nhi aata,, thanks for share

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

InsiderHindi

30 rules related to time management given by Sudhir Dixit in hindi टाइम मैनेजमेंट

टाइम मैनेजमेंट : समय से सम्बंधित 30 सिद्धांत जो आपके जीवन को पूरी तरह से बदल देंगे

आज के युग में टाइम मैनेजमेंट बहुत ही आवश्यक हो गया है लेकिन ज्यादातर लोग इस कार्य को करने में असफल ही रहते है l इसी समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर सुधीर दीक्षित ने टाइम मैनेजमेंट नामक किताब को लिखा है l इस किताब में समय प्रबंधन से सम्बंधित 30 सिद्धांत दिए गए है जो किसी भी इन्सान के कीमती समय को सही ढंग से इस्तेमाल करने के लिए आवश्यक होंगे।

लेखक ने इस किताब को बहुत ही छोटा रखा है इसीलिए इस किताब में केवल 127 पेज हैं l किताब छोटी रखने के पीछे एक वजह है कि लेखक ने इस किताब को समय बचाने के लिए बनाया है इसीलिए वो ये नहीं चाहते थे कि लोगों को इस किताब को पढने के लिए ज्यादा समय न देना पड़े जिससे उनका कीमती समय बर्बाद हो।

टाइम मैनेजमेंट क्या है?

टाइम मैनेजमेंट को हिंदी में समय प्रबंधन कहा जाता है l अपने समय का इस प्रकार से प्रबंधन करना कि आपके महत्वपूर्ण काम उसी समय अन्तराल में पूरे हो जाए और आपका समय फालतू कार्यों में बर्बाद न हो, इसे ही “टाइम मैनेजमेंट” कहा जाता है।

आजकल हमारा समय फालतू कामों में ज्यादा बर्बाद होता है और चिंता की बात ये है कि हमें इसका पता भी नहीं चल पाता है l इन्टरनेट, सोशल मीडिया, टीवी हमारे समय को बर्बाद करते रहते है लेकिन हमें इसका जरा भी अंदाज़ा नहीं होता है l अगर आपका समय प्रबंधित नहीं है तो आप भी प्रबंधित नहीं है जिसके चलते आपको काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है l इसीलिए अपने समय को उचित कार्यों में सही ढंग से इस्तेमाल करने के लिए समय प्रबंधन यानि टाइम मैनेजमेंट एक बहुत ही बेहतर विकल्प है।

अगर आपको भी अपने समय का बेहतर इस्तेमाल करना है तो आपके लिए टाइम मैनेजमेंट किताब रामबाण साबित होगी l इसमें दिए गए 30 सिद्धांत आपकी जीवन को और बेहतर बना सकते है जिससे आप भी अपने समय को और अच्छे से इस्तेमाल कर पाएंगे।

तीन बुनियादी सवाल

आप जैसे ही इस किताब को पढने की शुरुआत करते है वैसे ही लेखक आपसे समय से सम्बंधित तीन बुनियादी सवाल पूछता है l यही तीन सवाल आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे l इन सवालों के बाद आपको समय के महत्त्व के बारे में व इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में पता चलेगा l

पहला बुनियादी सवाल : आजकल समय की इतनी कमी क्यूँ महसूस होती है? सारा खेल समय का है जब तक हमारे हाथों में घड़ी नहीं थी तब तक हमें समय की चिंता भी नहीं थी लेकिन औद्योगीकरण ने हमें घड़ी का गुलाम बना कर रख दिया है l लोग पहले भी काम करते थे, उनको काम खतम करने की जल्दी नहीं थी और न कहीं जल्दी पहुँचने की l क्योंकि उन्हें समय का अंदाज़ा ही नहीं था l

औद्योगीकरण ने घड़ी बनाई और लोग नौकरी से रूबरू हुए l नौकरी के लिए काम पर जाने और वहां से घर जाने का समय निर्धारित किया l हमें हर दिन किसी न किसी न किसी समय पर कहीं न कहीं पहुचना होता है इसीलिए हमें अपने लिए समय नहीं मिलता और हमें लगता है कि हम कितने ज्यादा व्यस्त है l इसीलिए हमें आजकल समय की इतनी कमी महसूस होती है l

दूसरा बुनियादी सवाल :आपके पास दरअसल कितना समय है? हर इन्सान को दिन में 24 घंटे ही मिलते हैं लेकिन 24 घंटे में 10 घंटे सोने, नित्य क्रिया, खाने-पीने में बीत जाते है l अगर ढंग देखा जाये तो हर इन्सान के पास एक दिन में 14 घंटे ही मिलते है l हमारे जीवन के 58% जीवन पर हमारा नियंत्रण है लेकिन 42% जीवन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है l इसीलिए जिस समय पर हमारा नियंत्रण है उस समय को जो भी इन्सान बेहतर तरीके से इस्तेमाल करेगा वही अपने जीवन में बड़े मुकाम को हासिल करेगा l

तीसरा बुनियादी सवाल : आपका समय कितना कीमती है? आपका समय आपके लिए कीमती है इसका अंदाजा आपको होना चाहिए l मान लेते है आपकी एक महीने के तनख्वाह 20,000 रूपये है और आप एक महीने में 25 दिन व हर दिन 8 घंटे काम करते है l इस हिसाब से आप एक महीने में 200 घंटे काम करते है l अगर आपकी तनख्वाह से आपके एक घंटे की कीमत का अंदाजा लगाया जाए तो आप एक घंटे में 100 रूपये कमाते है l मतलब कि अगर आप अपने 1 घंटे बर्बाद करते है तो आपको 100 रूपये का नुकसान होता है l

यदि आप प्रतिदिन एक घंटे बर्बाद करते है तो आप एक साल में 36,000 रूपये का नुकसान झेलते है l इससे निष्कर्ष ये निकलता है कि आपके लिए समय कितना ज्यादा कीमती है l

टाइम मैनेजमेंट से सम्बंधित 30 सिद्धांत क्या हैं?

लेखक ने इस किताब को 30 सिद्धांतों में बाँटा है l हर सिद्धांत आपको समय को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताता है l जैसे-जैसे आप बारी-बारी से इन सिद्धांतों को पढ़ते है वैसे-वैसे आपको आपके द्वारा बर्बाद किये जा रहे समय के बारे में पता चलता है l दरअसल इन सिद्धांतों में लेखक ने समय की समस्या व समाधान दोनों के बारे में अच्छे से बताया है।

समय से सम्बंधित 30 सिद्धांत

पहला सिद्धांत : समय की लॉग बुक रखे आपने अपने साथ एक लॉग बुक अवश्य रखे जिसमें आप यह लिख सके कि आप प्रतिदिन कौन-कौन से महत्वपूर्ण काम करते है और किन कामों में आपका समय बर्बाद हो रहा है l लॉग बुक रखने का तात्पर्य यह है कि इससे आपको यह पता चल जायेगा कि आप अपना कितना समय बर्बाद कर रहे है जिससे आपको उस समय को बचाने व उस समय में कुछ महत्वपूर्ण काम करने में मदद मिलेगी l

दूसरा सिद्धांत : आर्थिक लक्ष्य बनायें यदि आपको नहीं पता हैं कि जाना कहाँ है तो फिर आप कहीं भी नहीं पहुँचते है, इसीलिए आपको आर्थिक दृष्टि से भी इस बात को लागू करना चाहिए l आपको पता होना चाहिए कि आपको कितने समय में कितने पैसे कमाने है और उसके बाद खुद से यह प्रश्न पूछना है कि इस समय अन्तराल के भीतर इतने पैसे कमाने के लिए क्या-क्या करना पड़ेगा l

लक्ष्य दो प्रकार के होते है :- सामान्य लक्ष्य और स्पष्ट लक्ष्य

सामान्य लक्ष्य इस प्रकार होते है कि मैं बहुत पैसे कमाऊंगा, मैं बहुत पढाई करूँगा या मैं रोज जल्दी उठूँगा।

स्पष्ट लक्ष्य इस प्रकार होते है कि मैं महीने के 1 लाख रूपये कमाऊंगा, मैं रोज 10 घंटे पढ़ाई करूँगा या मैं रोज सुबह 5 बजे उठूँगा।

इसीलिए आर्थिक लक्ष्य बनाने के लिए आपके लक्ष्य स्पष्ट होने चाहिए ताकि आपका दिमाग पहले से ही उस चीज के लिए तैयार हो।

तीसरा सिद्धांत : सबसे महत्वपूर्ण काम सबसे पहले करें जैसे ही हमारा दिन शुरू होता है हम फालतू कामों को अपने हाथ में ले लेते है जिससे हमारे महत्वपूर्ण काम छूट जाते है और हमारा समय फर्जी कामों में बर्बाद हो जाता है l इसीलिए आपको एक डायरी में अपने महत्वपूर्ण काम की लिस्ट बना लेनी है और सुबह नित्यक्रिया के बाद आपको सबसे पहले सबसे महत्वपूर्ण कामों को निपटाने का कोशिश करनी है l जब आपके महत्वपूर्ण काम पूरे हो जाते है उसके बाद आप बाकि कामों को भी कर सकते है।

चौथा सिद्धांत : यात्रा के समय का अधिकतम उपयोग करे l जो व्यक्ति अपने समय को सही ढंग से इस्तेमाल करता है वही जीवन में सफल हो पाता है l लोगों को यात्रा में बहुत समय बर्बाद होता है l ज्यादातर लोग यात्रा के समय को गाना सुनके, गपशप करके या लोगों की बुराई करके बर्बाद करते है लेकिन कुछ लोग इस समय को अच्छी किताबें पढ़कर, अच्छी ऑडियोबुक्स सुनकर या फिर अपनी थकावट को दूर करने के लिए नींद पूरी करके अपने समय का बेहतर इस्तेमाल करते है।

पांचवा सिद्धांत : अपने काम को सौंपना सीखे बिज़नस के शुरुआती दिनों में सारे काम आप को ही करना पड़ता है लेकिन जैसे-जैसे काम बढ़ता जाता है उसके साथ आपको अपने कामों को दूसरों को सौंपना सीखना पड़ता है l अगर आप चाहते हो कि आप अपने बिज़नस को एक नए मुकाम तक लेकर जाएँ तो उसके लिए आपको ऐसे कामों को दूसरों को सौंपना सीखना होता है जो उस काम को आपसे भी अच्छा कर सकते है।

आपको ऐसे काम नहीं करने है जो आपके समय को बर्बाद करते है l अगर हो सके तो ऐसे कामों को दूसरों को सौप दे जिससे आपको अपने महत्वपूर्ण काम करने के लिए समय मिले l प्राइवेट सेक्टर में जॉब के लिए लोगों को उनकी डिग्री से ज्यादा उनके काम को देखा जाता है जिससे उस कंपनी को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो।

छठवां सिद्धांत : पैरेटो के 20/80 का नियम पैरेटो के नियम के अनुसार आपकी 20 प्रतिशत प्राथमिकतायें आपके कामों में आपको 80 प्रतिशत परिणाम देंगी l इसीलिए आपको अपने 20 प्रतिशत प्राथमिकताओ पर ज्यादा से ज्यादा पैसा, समय, कर्मचारी लगाना चाहिए।

मान लिया आपका कोई लक्ष्य है जिसको आपको हासिल करना है और पूरे दिन का लगभग 20 प्रतिशत काम आपको आपके लक्ष्य को हासिल करने में आपकी मदद करते है तो आपको अपना 80 प्रतिशत ऊर्जा इस 20 प्रतिशत काम को करने में लगाना है l यही क्रिया आपको अपनी जिंदगी में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद करेंगे।

सातवाँ सिद्धांत : पार्किन्सन का नियम इस नियम के अनुसार “आप जितना समय अपने काम को करने के लिए निर्धारित करेंगे, काम उसी अनुरूप फ़ैल या सिकुड़ जाता है।”

अर्थात अगर आपको किसी एग्जाम में 100 नंबर के पेपर के लिए 3 घंटे दिए गए तो आप 3 घंटे में उस एग्जाम को पूरा कर लेंगे लेकिन अगर आपको 30 नंबर के एग्जाम के लिए 3 घंटे दिए जाए तो भी लगभग 3 घंटे का ही समय लेंगे।

इसीलिए अगर आपको कोई महत्वपूर्ण काम करना है तो उसे तय कर ले कि मुझे तय समय के भीतर इस काम को ख़तम करना है l लेकिन अगर आप उस काम को ये सोच के करेंगे कि मेरे पास तो पूरा दिन पड़ा है तो आपका दिन ख़तम हो जायेगा लेकिन आपके काम पूरा नहीं होगा।

आठवाँ सिद्धांत : अपने प्राइम टाइम को पहचाने प्राइम टाइम आपका वह समय होता है जिस समय आप सबसे ज्यादा चुस्त, उत्साहित व उर्जावान रहेते है l कुछ लोग सुबह काफी चुस्त, उत्साहित व उर्जा से परिपूर्ण होते है और अगर उस समय उनको कोई कार्य करने को दिया जाता है तो वो उस समय में ज्यादा से ज्यादा काम करने की क्षमता रखते है।

हर इन्सान का प्राइम टाइम अलग-अलग होता है l आपको ये ढूँढना पड़ेगा कि आपका प्राइम टाइम सुबह, दोपहर, शाम या रात इनमे से क्या है l आपको अपने प्राइम टाइम में अपने सबसे महत्वपूर्ण व जरूरी काम करने है ताकि बाकि बचे हुए समय में आप छोटे-मोटे व कम महत्वपूर्ण काम कर पाए।

नवाँ सिद्धांत : समय को व्यवस्थित रखना किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए आपको अपन जीवन व दिनचर्या को व्यवस्थित रूप से रखना सीखना होगा l ज्यादातर लोगों का सोने व उठने का समय तय नहीं होता है, भोजन कब करना है, कितना करना है इसके बारे में भी नहीं पता होता है l अगर आपका जीवन व्यवस्थित नहीं होता तो आपके द्वारा किये गए कार्य भी पूरे नहीं होते l आप ज्यादा खाना खा लेते हो जिससे आपको कभी भी नींद आने लगती है l आप कभी भी किसी से फर्जी घंटों बातें किया करते हो l आप हमेशा बीमार पड़े रहते हो।

अगर आपको अपने जीवन में सफल होना है तो आपका जीवन व्यवस्थित होना बहुत ही जरूरी है और बिना इसके आपको सफलता मिलना आसन नहीं होगा l हो सके तो अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखे जिससे आपको कई सारे फायदे देखने को मिलेंगे।

दसवाँ सिद्धांत : टाईम टेबल बनाकर काम करे जैसे हर साल देश की अर्थव्यवस्था के लिए बजट जरूरी होता है उसी प्रकार आपके जीवन में समय प्रबंधन के लिए टाईमटेबल की आवश्यक होती है।

आपको अपने समय प्रबंधन के लिए एक टाइम टेबल तैयार करना है जिसमें आप अपने काम, खेल, यात्रा, बातचीत, खाना, सोना आदि का मैनेजमेंट कर सकते है l आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि रोज आप कब और क्या काम कर रहे है।

आप चाहे तो अपने 24 घंटे का टाईमटेबल बना सकते है जिसे हम पूर्ण टाईमटेबल कहते है या फिर आप केवल अपने काम व पढाई-लिखाई का टाइमटेबल बना सकते है जिसे हम संक्षिप्त टाईमटेबल कहा जाता है।

ग्यारहवाँ सिद्धांत : कर्म में जुट जाएँ अगर आपको जीवन में कुछ हासिल करना है तो आपको अपने कर्मों पर ध्यान देना होगा l सबको पता है कि सफल होने के लिए मेहनत करना बहुत जरूरी है और बिना मेहनत जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता लेकिन फिर भी मेहनत न करने का बहाना बनाते रहते है।

लोग अपने मूड के मुताबिक काम करते है l मूड अच्छा होगा तो काम करेंगे और मूड अच्छा नहीं होगा तो काम नहीं करेंगे l आप अपने मूड के गुलाम न बने और अपने काम को किसी भी मूड पूरा करने की कोशिश करें।

लोगों की बुराई करना, फालतू कामों में समय व्यतीत करना, संसाधन न होने की दुहाई देना आदि काम ज्यादातर लोग करते है इसी कारण से वो अपने जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाते हैं।

इसीलिए इस सिद्धांत में मेहनत के जरिये अपने कर्म में जुटे रहने को कहा गया है और जो भी इस सिद्धांत को अपने जीवन में लागू करता है उसे अपने लक्ष्य को पाने के लिए एक विश्वाश मिल जाता है।

बारहवाँ सिद्धांत : अपनी कार्यक्षमता बढ़ायें आपको समय के साथ-साथ अपने काम में भी काबिलियत हासिल करनी पड़ेगी l मान लिया पहले आप कोई काम 5 घंटे में करते थे और अब आप उसी काम को टेक्नोलॉजी, जुगाड़ और ज्ञान की मदद से 2 घंटे में ही पूरा कर देते है इसकी मतलब आपकी कार्यक्षमता पहले के मुताबिक बढ़ चुकी है और आप बाकी बचे हुए समय में और भी काम कर सकते है।

इसीलिए समय के साथ-साथ आपको खुद को अपडेटेड रहना है ताकि आप एक ही काम को जल्दी से जल्दी करने नए तरीकों के बारे में जान पाए।

तेरहवाँ सिद्धांत : डेडलाइन तय करें आप जब भी किसी काम को करें तो सबसे पहले उस काम की डेडलाइन बना लें l आप तय कर लें कि आपको यह काम एक निश्चित समय सीमा के भीतर ही निपटा देना है l जब आप अपने काम के लिए इस तरह की डेडलाइन तय कर लेते है तब आपका दिमाग और शरीर उसी अनुरूप कार्य करता है और आप कम समय में भी बेहतर परिणाम हासिल करते है।

चौदहवाँ सिद्धांत : समय खरीदना सीखे कुछ लोगों के लिए पैसा महत्वपूर्ण होता है तो कुछ लोगों के लिए समय l अगर आप अपने समय को अच्छे से इस्तेमाल करते है तो आपको पैसे की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता लेकिन यदि आपके लिए केवल पैसा ही महत्वपूर्ण होता है तो आप समय और पैसे दोनों के लिए तरसते रहते है।

बड़े बिजनेसमैन अपनी कम्पनी को चलाने के लिए लोगों को नौकरी देकर उनके 8 घंटे खरीद लेते है जिससे कंपनी का काम भी हो जाता है और उनका कीमती समय छोटे-मोटे कामों को करने में जाया नहीं होता है।

इसीलिए अगर आपको भी अपने बिज़नस को एक नईं ऊँचाई तक ले जाना है तो आपको दूसरों का समय खरीदने का ज्ञान जरूर होना चाहिए ताकि आप अपने समय को बर्बाद होने से बचा सके।

पंद्रहवाँ सिद्धांत : भविष्य में लाभ के लिए वर्तमान का त्याग करें अगर आप आज मज़े करेंगे तो ये तय है कि भविष्य में आपको काफी सारी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है l इसीलिए भविष्य में सफलता पाने के लिए आपको अपने आज का त्याग करना पड़ेगा।

इसीलिए आज आप जितना ज्यादा समय मेहनत करने के खर्च करेंगे भविष्य में आपको इसके परिणाम भी काफी बेहतर देखने को मिलेंगे।

सोलहवाँ सिद्धांत : निश्चित समय पर काम करें जब आप रोज किसी काम को निश्चित समय पर करते है तब आपकी आदत बन जाती है उस काम को उसी समय पर करने की l यदि आपके सोने-उठने, खाने-पीने और काम करने का समय निश्चित होता है तो आपका शरीर और दिमाग उसी हिसाब से ढल जाता है।

रोज निश्चित समय पर काम करने से आलस नहीं आता तथा काम करने के लिए दिमाग व शरीर हमेशा तैयार रहते है।

सत्रहवाँ सिद्धांत : समय की बर्बादी का गुरुत्वाकर्षण नियम जब तक आप खाली बैठे होंगे तब तक आपको कोई परेशान नहीं करेगा और न ही आपको कोई काम बोलेगा लेकिन जैसे ही आप अपने काम की शुरुआत करते है वैसे ही लोग आपको परेशान करने के लिए आने लगते है और घरवाले भी आपको बाज़ार से कुछ न कुछ लाने के लिए कहने लगते है l इसे ही समय की बर्बादी का गुरुत्वाकर्षण नियम कहते है।

आप जैसे ही अपने महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करने है वैसे आपके लिए परेशानियाँ खड़ीं होने लगती है l इसीलिए आपको दूसरों को न कहने की आदत डालनी होगी l छोटे-मोटे कामों को दूसरों को सौप पर या फिर उन्हें बाद में करने के लिए कह सकते है।

अट्ठारहवाँ सिद्धांत : न्यूटन के गति के पहले नियम का इस्तेमाल करें न्यूटन के गति के नियम के अनुसार कोई भी वस्तु तब तक उसी अवस्था बनी रहेगी जब तक उस पर कोई बाहरी बल लगाकर उसकी अवस्था को बदला न जाए।

इसीलिए अगर आपको भी सफल होना है तो आपको अपने लक्ष्य को पाने के लिए अनुशासन का इस्तेमाल करना होगा l अनुशाशन ही आपके लिए एक बाहरी बल के रूप में कार्य करेगा।

उन्नीसवाँ सिद्धांत : कितने समय काम किया उससे ज्यादा कितना काम किया ज्यादा महत्वपूर्ण है ज्यादातर लोग घंटे गिनवाकर अपने काम को बताने की कोशिश करते है लेकिन वो ये नहीं बताते कि उन घंटों में उन्होंने कितना काम किया l आपने कितनी देर काम किया इससे ज्यादा जरूरी है कि आपने उस समय में कितना ज्यादा काम किया जिससे आपको तथा आपकी कंपनी को ज्यादा मुनाफा हुआ हो।

लोग देखते है कि कंपनी 10 घंटे काम के बदले उनको कितनी तनख्वाह दे रही है बल्कि कंपनी उस तनख्वाह के बदले आपके काम को देखती है l अगर कंपनी आपको 10,000 रु/महीना दे रही है और यदि आपकी वजह से कंपनी को केवल 5,000 का ही मुनाफा मिल रहा है तो वो आपको जल्द से जल्द निकाल देंगे।

इसीलिए आमतौर पर बिज़नस करने वाले लोग नौकरी करने वालों से ज्यादा पैसे कमाते है।

बीसवाँ सिद्धांत : तय करे कौन सा काम कब करना है जैसे रात बनी है सोने के लिए और दिन काम करने के लिए उसी प्रकार आपके लिए भी यह महत्वपूर्ण होना चाहिए कि किस काम को कब करना तय रहेगा l आप महत्वपूर्ण काम अपने दिन के शुरुआत में कर सकते है और बाकि काम शाम को।

ये आपको ही तय करना है कि किस काम के लिए कौन सा समय बेहतर है l आप इसके लिए कुछ एक्सपेरिमेंट भी कर सकते है l जिस एक्सपेरिमेंट से आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलते है आपको उनको अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाना है।

इक्कीसवां सिद्धांत : सुबह जल्दी उठना सीखे पहले ऋषि-मुनि व लोग सुबह जल्दी उठकर अपने सारे काम किया करते थे लेकिन आज लोगों के सोने व उठने का समय बिलकुल बिगड़ चुका है l लोग आज रात को देर से सोते है इसीलिए सुबह जल्दी उनकी नींद नहीं खुलती और सारा दिन उनको आलस आता रहता है।

इसीलिए अगर आपको अपने समय को और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना है तो आपको भी सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी पड़ेगी l सुबह जल्दी उठने से आपको शुद्ध हवा व ताज़ी ऑक्सीजन मिल जाती है जिससे आपका आपका शरीर पूरा दिन तरोताजा महसूस करता है l और सुबह उठने से आपको बाकि लोगों की तुलना में 4-5 घंटे ज्यादा मिल जाते है जिनका इस्तेमाल आप व्यायाम करने व अपने कुछ महत्वपूर्ण काम को करने के लिए कर सकते है।

बाइसवां सिद्धांत : व्यायाम जरूर करें आजकल लोग पढ़ाई और काम में इतना व्यस्त रहते है कि उनको अपने शरीर का ही ध्यान नहीं रहता है l आपको भी पता है कि शरीर जब तक स्वस्थ है तब तक ही आप अपने काम को कर सकते है l इसीलिए आपको भी अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोज समय निकालकर व्यायाम करना चाहिए l सुबह व्यायाम करने से आपके फेफड़ों और दिमाग में ताजी ऑक्सीजन जाती है जिससे आपका दिमाग व शरीर सारा दिन तरोताजा महसूस करता है।

तेइसवां सिद्धांत : टीवी देखने से बचे टीवी जानकारी व एंटरटेनमेंट का बहुत बड़ा साधन है और आज लगभग हर घर में टीवी है इसी कारण बच्चो से लेकर बूढों तक सबको टीवी देखने की लत लग चुकी है l अगर आप टीवी पर कुछ ऐसा देखते है जिससे आपके बुद्धि का विकास होता और वह आपको अपने लक्ष्य तक पहुचने का रास्ता बताता है लेकिन यदि आप टीवी पर केवल चटपटी खबरे, सास-बहु के सीरियल व फ़िल्में देखकर अपना समय बर्बाद करते है तो आपको इस आदत को छोड़ने की तैयारी आज से ही शुरू कर देनी चाहिए।

अगर आप टीवी देखने के शौक़ीन है तो आप पाएंगे कि आप प्रतिदिन कई घंटे टीवी पर फालतू चीजे देखने में बर्बाद कर रहे है l अगर आप टीवी देखने की इस लत को छोड़ पाते है तो आप प्रतिदिन अपने कई घंटों को बचा पाएंगे और उस समय को अपने किसी महत्वपूर्ण काम में लगा सकते है।

चौबीसवाँ सिद्धांत : मोबाइल का न्यूनतम इस्तेमाल करें मोबाइल एक बहुत ही महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है लेकिन केवल तब तक, जब तक आप इसका इस्तेमाल अपने महत्वपूर्ण कामों के लिए करते है l ज्यादातर लोग मोबाइल का इस्तेमाल फालतू कॉमेडी वीडियो देखने में, ऑनलाइन चैट करने में व दूसरों लोगों से घंटो फ़ोन पर बात करने के लिए करते है।

टीवी में हमारा समय केवल तक तक बर्बाद होता है जब तक हम टीवी के सामने होते है लेकिन मोबाइल को आप हर जगह ले जा सकते है इसीलिए मोबाइल हमारा समय सबसे ज्यादा बर्बाद करता है l जब भी किसी का कॉल आ गया तो उससे घंटों फर्जी बातें करते है l YouTube, व Instagram Reels पर videos देखने लगे तो घंटों उसी में लगे रहते है।

यही सारी हरकतें आपके दिन को बर्बाद करती है l मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन भी काफी खतरनाक होती है जो आपकी आँखों तथा शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है।

मोबाइल का इस्तेमाल केवल ऐसी चीजों को सीखने में करे जो आपकी बुद्धि को बढ़ाये व आपको कुछ ऐसा सिखाये जिससे आप अपने जीवन में कुछ हासिल कर पायें।

पच्चीसवाँ सिद्धांत : इन्टरनेट का सही इस्तेमाल करें इन्टरनेट ने पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है l भारत में बैठा व्यक्ति अमेरिका के लोगों से ऑनलाइन बातें कर सकता है l आप अपने घर पर बैठकर पूरी दुनिया के बारे में जानकारी ले सकते है, दुनिया के बड़े बड़े टीचर्स से पढ़ाई कर सकते है तथा अगर आपका काम ऑनलाइन तरीके से होता है तो आप घर बैठे अपना काम भी कर सकते है।

लेकिन ज्यादातर इन्टरनेट का इस्तेमाल अपने मज़े के लिए करते है l लोग जब खाली होते है तो अपना फ़ोन निकालते है और उस पर फेसबुक, instagram, YouTube आदि चलाने लगते है l लोगों को नहीं पता होता है कि उन्होंने आखिर फोन निकाला क्यों है इसीलिए वो इन्टरनेट पर हर वो चीज देखते है जिससे उनको मजा मिल रहा होता है l ये मजा लोगों के कई घंटों को हर दिन बर्बाद करता है।

जैसे बन्दूक का इस्तेमाल कुछ लोग आत्मरक्षा के लिए करते है और कुछ लोग इसका इस्तेमाल लोगों को हानि पहुँचाने के लिए करते है l इसी तरह इन्टरनेट के इस्तेमाल अच्छे व बुरे दोनों कामों के लिए किया जा सकता है l अब ये आपको तय करना है कि आप इसका कैसे इस्तेमाल करते है।

छब्बीसवाँ सिद्धांत : आलस से बचे ज्यादा खाना खाने से शरीर में आलस के गुण आ जाते है l ज्यादा खाना, टला भुना खाना, बार-बार खाना ये सभी आलस उत्पन्न करने के कारण है l इसीलिए आपको भी अगर आलस से बचना है तो खाने को निशित समय अन्तराल पर करने की आदत डालें और केवल उतना ही खाए जितना आपको लगे की मेरे शरीर में काम करने की ऊर्जा आ गई है।

सत्ताईसवाँ सिद्धांत : टालमटोल न करें टालमटोल करना एक बुरी आदत है l हम ज्यादातर कामों को अगले दिन में करने के लिए टाल देते है जिससे उस दिन के साथ साथ हमारा अगला दिन भी ख़राब हो जाता है।

लोग टालमटोल तभी करते है जब या तो काम मुश्किल हो या फिर बोरिंग हो l मेरा मानना यह है कि यदि काम आपको ही करना है तो इसमें टालमटोल करने का क्या मतलब है l कोई भी काम मुश्किल नहीं होता अगर आप उसके सही ढंग से करेंगे तो आप जरूर ही उस काम को कर लेंगे।

इसीलिए अपने आप को मेहनती बनाइये क्योंकि टालमटोल करने की आदत आपको कभी भी आगे नहीं बढ़ने देगी।

अट्ठाईसवाँ सिद्धांत : अगले दिन की योजना बनाकर काम करे अगर हो सके तो आप रात को सोने से पहले अपने अगले दिन किये जाने वाले काम की सूचि बना ले ताकि अगले दिन आपको यह पता हो कि आपको क्या-क्या करना है l रात को अगले दिन की योजना बनाने से आपका अवचेतन मन जाग जाता है और सूचि के अनुसार अपनी योजना तैयार करने लगता है।

यह सिद्धांत आपके समय को बचाने में काफी ज्यादा मदद करेगा इसीलिए इस आदत को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाइये।

उन्तीसवाँ सिद्धांत : बुरी लतों से बचे भारत में अधिकतर लोग बीड़ी, सिगरेट, पान-मसाला और शराब आदि का काफी सेवन करते है l हांलाकि उनको पता है कि सभी शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है फिर भी लोग इनका इस्तेमाल प्रतिदिन करते है l ये लत आपका काफी समय जाया कर सकती है l अगर आप इस लत के शिकार नहीं है तो बहुत ही अच्छा है लेकिन अगर आप इस लत के शिकार है तो आपके लिए यह खतरे की घंटी है।

गलत संगत और गलत आदतें भी आपको समय रहते त्याग देनी है l बुरी लतें आपके समय के साथ आपके शरीर को भी काफी हानि पहुंचाती है इसीलिए आपको इस बात का काफी ज्यादा ध्यान रखना होगा।

तीसवाँ सिद्धांत : सापेक्षता के नियम का इस्तेमाल करें सापेक्षता के नियम के अनुसार “समय वही रहता है बस हमारे देखने का नजरिया बदल जाता है l” अगर हम 1 घंटे टीवी देखे या खेले तो हमें उस समय का बिलकुल भी पता नहीं लगता लेकिन यदि हम 1 घंटे पढने के लिए बैठे तो हमें ये 1 घंटे 1 दिन के बराबर लगने लगते है।

इसका मतलब जिस काम में हम लोगों की रुचि होती है या मज़ा आता है उस काम को करने में समय का बिलकुल भी अंदाज़ा नहीं रहता है।

इसीलिए अपने काम को मज़े से करने के तरीके ढूंढे या फिर वो काम चुने जिसमे आपको पहले से मज़ा आता हो।

टाइम मैनेजमेंट किताब की विशेषता

सुधीर दीक्षित ने इस किताब को बहुत ही सरल भाषा में लिखा है जो सबके लिए समझना काफी आसान है l इस आर्टिकल में इस किताब को बहुत ही संक्षेप में लिखा गया है l हांलाकि इस आर्टिकल में आपको ठीक-ठाक ज्ञान मिल जाता है लेकिन किताब में आपको और भी काफी सारी प्रमुख जानकारी देखने को मिलती है जो आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेंगी

समय बहुत अमूल्य है और आपको अपने समय का अच्छे तरीके से इस्तेमाल करना है l जैसे-जैसे आप टाइम मैनेजमेंट के गुण के सीखते जायेंगे वैसे-वैसे ही आप अपने काम में और भी सफल होते जायेंगे l

इसे भी पढ़े – 21 साल के युवा ने कम दाम पर दवाई बेचकर बना डाली 500 करोड़ की कंपनी

essay on time management in hindi

Disclaimer:  इस आर्टिकल को कुछ अनुमानों और जानकारी के आधार पर बनाया है हम फाइनेंसियल एडवाइजर नही है आप इस आर्टिकल को पढ़कर शेयर बाज़ार (Stock Market), म्यूच्यूअल फण्ड (Mutual Fund), क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) निवेश करते है तो आपके प्रॉफिट (Profit) और लोस (Loss) के हम जिम्मेदार नही है इसलिए अपनी समझ से निवेश करे और निवेश करने से पहले फाइनेंसियल एडवाइजर की सलाह जरुर ले

Important Information:   Important Information: हम किसी भी तरह की Paid Tips या Advise नहीं देते हैं, साथ ही हम किसी भी स्टॉक को खरीदने की सलाह भी नहीं देते बड़े पब्लिकेशन के द्वारा दी गई जानकारी को हमारे द्वारा पुन अधिक जानकारी के साथ प्रकाशित करते हैं। हम किसी भी तरह की भ्रामक सूचना भी साझा नहीं करते हैं। ध्यान दें कि हम किसी भी प्रकार की Tips और Advise किसी शेयर को खरीदने के लिए हमारे किसी भी प्लेटफार्म जैसे WhatsApp Group, Telegram Group, YouTube पर भी साझा नहीं करते हैं

हमारी टीम से बात करने के लिए मेल करे [email protected]

Similar Posts

अरे बाप रे! आज ये क्या हो गया Suzlon स्टॉक में, जाने डिटेल्स

अरे बाप रे! आज ये क्या हो गया Suzlon स्टॉक में, जाने डिटेल्स

Vedanta स्टॉक इन्वेस्टर्स के लिए आई चोकाने वाली खबर, जानकार उड़ जायेंगे होश

Vedanta स्टॉक इन्वेस्टर्स के लिए आई चोकाने वाली खबर, जानकार उड़ जायेंगे होश

Sun Pharma: फार्मा सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के शेयर बने तूफान,जाने डिटेल्स

Sun Pharma: फार्मा सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के शेयर बने तूफान,जाने डिटेल्स

EV Share: इस इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कम्पनी को मिला बड़ा ऑर्डर,शेयरों की मची लूट

EV Share: इस इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कम्पनी को मिला बड़ा ऑर्डर,शेयरों की मची लूट

Railway Stock: मार्केट में बबाल मचा दिया इस रेलवे स्टॉक ने,जाने डिटेल्स

Railway Stock: मार्केट में बबाल मचा दिया इस रेलवे स्टॉक ने,जाने डिटेल्स

Bajaj Auto कंपनी का Q3 रिजल्ट हुआ जारी, मुनाफे में 37 परसेंट की आई उछाल

Bajaj Auto कंपनी का Q3 रिजल्ट हुआ जारी, मुनाफे में 37 परसेंट की आई उछाल

Leave a reply cancel reply.

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

HindiKiDuniyacom

समय के महत्व पर निबंध (Value of Time Essay in Hindi)

समय के महत्व

“समय” एक ऐसी चीज है जो भिखारी को राजा और राजा को भिखारी बना सकती है। समय सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसके आगे दूसरे हथियार बेकार हैं। समय एक सामान्य शब्द लगता है लेकिन इसके महत्व को समझना बहुत मुश्किल है। एक सफल और असफल व्यक्ति के बीच समय की कीमत का अंतर होता है।

समय के महत्व पर छोटे तथा बड़े निबंध (Short and Long Essay on Value of Time in Hindi, Samay ka Mahatva par Nibandh Hindi mein)

हमारे जीवन में समय के महत्व को बेहतर ढंग से समझने के लिए आइए नीचे दिए गए छोटे और बड़े निबंधों को देखें।

निबंध 1 (300 शब्द)

समय क्या है? समय एक ऐसी चीज है जो हीरे-सोने से भी महंगी है, समय की कीमत पैसे से ज्यादा है, समय किसी भी दुश्मन से ज्यादा ताकतवर है, समय से बेहतर कोई नहीं सिखा सकता। समय का बहुत महत्व है और इसका गहरा अर्थ है। इसलिए सफल जीवन के लिए समय के महत्व को समझना जरूरी है।

समय प्रबंधन

समय प्रबंधन हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समय का प्रबंधन सफलता की ओर पहला कदम है। समय को मैनेज करने का मतलब है अपने जीवन के हर पल को मैनेज करना।

उचित समय प्रबंधन से तात्पर्य आपके काम की अग्रिम तैयारी से है ताकि आप भविष्य में और अधिक लाभ कमाने में सक्षम हो सकें। समय प्रबंधन सभी जीवित प्राणियों के लिए आवश्यक है चाहे वे युवा हों, बड़े हों या वरिष्ठ नागरिक हों।

समय का मूल्य

कहा जाता है कि समय उन्हें महत्व देता है जो समय को महत्व देते हैं। अच्छे काम के लिए समय का सदुपयोग करना आपको अच्छे परिणाम देगा और अगर आप इसे बुरे काम में इस्तेमाल करेंगे तो यह आपको निश्चित रूप से बुरा परिणाम देगा।

बहुत से लोग समय को महत्व नहीं देते हैं, वे सोचते हैं कि पैसा ही सब कुछ है जो उन्हें सफल और खुश रखता है। लेकिन बाद में जब उन्होंने समय गंवाया तो उन्हें पता चला कि समय के सामने पैसा कुछ भी नहीं है। हालाँकि, खोया हुआ पैसा बाद में कमाया जा सकता है लेकिन एक बार समय बीत जाने के बाद, यह फिर कभी पहले जैसा नहीं रहेगा।

समय हमारे जीवन की कुंजी है। चाहे सुख हो, दुख हो, सफलता हो, असफलता हो, सब कुछ परोक्ष रूप से समय पर निर्भर है। समय के साथ समय के मूल्य को समझना आवश्यक है अन्यथा आप जीवन भर पछताएंगे।

निबंध 2 (250 शब्द)

समय और धन की दौड़ में हमेशा समय की जीत होती है। पैसा कमाना आपको अमीर बना देगा लेकिन समय को जीतना आपको सफल बनाएगा। समय फिर कभी लौट कर नहीं आता, आपको इसका उपयोग करने का केवल एक ही मौका मिलता है। यदि आप आज समय का सदुपयोग करते हैं, तो यह आपको कल लाभकारी परिणाम देगा। समय बहुत कीमती है और इसे अच्छे कामों में खर्च करने की जरूरत है।

समय के मूल्य को समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बदलता रहता है। समय फिर कभी किसी के जीवन में एक जैसा नहीं हो सकता। जो व्यक्ति समय के महत्व को जानता है और उसका सम्मान करता है, वह चतुर और बुद्धिमान माना जाता है। वह व्यक्ति अपने जीवन में सभी सफलता प्राप्त करने वाला होता है।

हमें समय का महत्व तब पता चलता है जब हमारे पास वास्तव में इसकी कमी होती है। एक छात्र परीक्षा देते समय प्रत्येक मिनट के मूल्य को महसूस कर सकता है, नौकरी चाहने वाले को समय की कीमत महसूस होती है जब उसे कुछ मिनट देर से आने के लिए खारिज कर दिया जाता है, एक सामान्य परिवार समय के मूल्य को महसूस कर सकता है जब उनका अत्यावश्यक वाहन कुछ मिनटों के लिए छुट जाता है।

माता-पिता को अपने बच्चे को समय की सच्चाई सिखानी चाहिए। नहीं तो हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर समय किसी को बना सकता है तो वह किसी को बहुत बुरी तरह तबाह भी कर सकता है।

Essay on Value of Time in Hindi

निबंध 3 (400 शब्द)

समय का प्रवाह एकदिशीय है, यह चलता रहता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप समय को जाने दे सकते हैं। अपने लाभ के लिए समय का सदुपयोग करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

रोजमर्रा की जिंदगी में समय का मूल्य

समय एक महत्वपूर्ण कारक है जो हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमें अपनी दैनिक गतिविधियों को करने के लिए समय चाहिए। हमें बीमारी से उबरने के लिए समय चाहिए, हमें स्थिति से आगे बढ़ने के लिए समय चाहिए, जीवन में प्रगति के लिए समय चाहिए, हमें अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने के लिए समय चाहिए, हमें अपनी योग्यता बढ़ाने के लिए समय चाहिए, आदि समय से प्रभावित चीजें हैं। सभी को एक दिन में 24 घंटे समान मिलते हैं लेकिन उपयोग करने का तरीका हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है।

समय की शक्ति

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि समय की शक्ति के आगे कोई नहीं टिक सकता। समय अमीर को गरीब या गरीब को अमीर में बदलने में सक्षम है। यह एक खुश व्यक्ति को रोने के लिए या रोने वाले व्यक्ति को कुछ ही सेकंड में खुश बना सकता है। समय इतना शक्तिशाली होता है कि हम उसे देख नहीं सकते लेकिन समय के सामने उपस्थित परिस्थितियाँ हमें बहुत कुछ देखने पर मजबूर कर देती हैं।

समय का सदुपयोग कैसे करें

समय का मतलब बहुत सारा काम करना नहीं है, इसका मतलब है कि पूरे काम को सही समय पर करना। आप इन चरणों का पालन करके समय का सदुपयोग कर सकते हैं:

  • महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें : जो कार्य महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
  • उचित प्रबंधन : यदि आपने पहले से योजना बनाई है तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उचित प्रबंधन हमारे काम को आसान बनाता है।
  • स्मार्ट वर्क : एक स्मार्ट वर्क हजारों की मेहनत से ज्यादा काबिल होता है। स्मार्ट वर्क में कम समय और मेहनत लगती है।
  • सोच से ज्यादा काम करें : सोचने में समय बर्बाद करने के बजाय काम करना बेहतर है। आप उत्पादकता बढ़ाने के लिए हर मिनट का प्रभावी उपयोग कर सकते हैं।

समय का सदुपयोग करना आपके हाथ में है। हमने कई कहानियाँ सुनी हैं, यहाँ तक कि कुछ लोगों ने समय के खेल का अनुभव भी किया है। इसलिए समय रहते ही हमें इसका महत्व समझ लेना चाहिए और सम्मान करना चाहिए।

FAQs: Frequently Asked Questions on Value of Time (समय के महत्व पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

उत्तर. समय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कभी वापस नहीं आता।

उत्तर. समय का सदुपयोग आपको सफलता, सम्मान, आत्मविश्वास और साथ ही एक खुशहाल जीवन देगा।

उत्तर. जो व्यक्ति हमेशा समय पर होता है उसे समयनिष्ठ कहते हैं।

संबंधित पोस्ट

मेरी रुचि

मेरी रुचि पर निबंध (My Hobby Essay in Hindi)

धन

धन पर निबंध (Money Essay in Hindi)

समाचार पत्र

समाचार पत्र पर निबंध (Newspaper Essay in Hindi)

मेरा स्कूल

मेरा स्कूल पर निबंध (My School Essay in Hindi)

शिक्षा का महत्व

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance of Education Essay in Hindi)

बाघ

बाघ पर निबंध (Tiger Essay in Hindi)

  • Study Material

essay on time management in hindi

समय प्रबंधन पर निबंध – Essay on Time Management in Hindi

Essay on Time Management in Hindi:  आज हम  500+ समय प्रबंधन पर निबंध  हिंदी में लिखने वाले हैं। यह निबंध कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 ,10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए है।

समय प्रबंधन पर निबंध – Essay on Time Management in Hindi

समय प्रबंधन पर निबंध-आज के परिदृश्य में लोग अपने जीवन में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें खुद के लिए समय नहीं मिल रहा है। जिसके कारण समय प्रबंधन समय की जरूरत बन गया है। समय प्रबंधन मानव जाति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है । समय प्रबंधन अनुशासन या इसके विपरीत बनाता है। यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको अपने समय का प्रबंधन करने की आवश्यकता है। नतीजतन, विभिन्न अरबपति समय प्रबंधन के बारे में सिखाते हैं।

टाइम मैनेजमेंट का मतलब

हमारे दैनिक जीवन में, हमें एक दिन में केवल चौबीस घंटे मिलते हैं। इसलिए हम एक दिन में सब कुछ नहीं कर सकते। यह हमारे रोजमर्रा के काम में सीमाएँ बनाता है। काम, सामाजिक जीवन और नींद का प्रबंधन करने के लिए, समय का विभाजन महत्वपूर्ण है। एक खास तरीके से समय का विभाजन जरूरत है। इससे व्यक्ति को अपने सभी कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। आपको एक शेड्यूल में अपने कार्यों को लिखना चाहिए।

Essay on Time Management in Hindi

डिजाइनिंग को इस तरह से होना चाहिए कि प्रत्येक कार्य को पर्याप्त समय मिले। आपके काम की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। दूसरी प्राथमिकता सोना चाहिए। और अंतिम लेकिन कम से कम आपका सामाजिक जीवन नहीं। आपके सामाजिक जीवन में परिवार और दोस्त शामिल हैं।

आदेश जीने के लिए एक खुश और शांतिपूर्ण जीवन सामाजिकता महत्वपूर्ण है। बहुत अधिक काम का बोझ व्यक्ति को बीमार बना सकता है। इसलिए, अपने दिमाग को थोड़ा आराम दें। परिवार के साथ समय बिताने से आपको इससे मदद मिल सकती है। इसके अलावा, काम करने का मुख्य उद्देश्य परिवार की जरूरतों को पूरा करना है। चूंकि जरूरतों की पूर्ति महत्वपूर्ण है। जो व्यक्ति को खुश करता है।

छात्रों के लिए समय प्रबंधन का महत्व

हालांकि वयस्क काम कर रहे हैं, छात्रों को काम के साथ नहीं बख्शा जाता है। छात्रों को आज कई अध्ययन करने हैं। इस वजह से उन्हें अपने बचपन का आनंद लेने का समय नहीं मिल रहा है। छात्रों के लिए समय प्रबंधन एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है। शिक्षा विशाल हो गई है। इसलिए समय का उचित निर्धारण महत्वपूर्ण है।

एक अच्छा छात्र पढ़ाई का महत्व जानता है । लेकिन उसे यह भी पता होना चाहिए कि समय कभी वापस नहीं आता है। इस प्रकार एक छात्र को व्यक्तिगत विकास के लिए भी समय निकालना चाहिए। चूंकि व्यक्तिगत विकास उनके उचित विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, एक छात्र के लिए व्यक्तित्व विकास भी महत्वपूर्ण है। उन्हें खेल के लिए कम से कम एक घंटा निकालना चाहिए। स्पोर्ट्स स्टूडेंट टीम वर्क सिखाते हैं। चूंकि यह आनंददायक है इसलिए यह दिन के तनाव को कम करता है।

दैनिक दिनचर्या स्कूल या कॉलेज है, और फिर कोचिंग। यह आत्म-अध्ययन के बिना समय के साथ छोड़ देता है। स्व-अध्ययन शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू है। छात्र को इसकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। जैसे ही दिन समाप्त होता है, वे बहुत थक जाते हैं। जिसके कारण ऊर्जा नहीं बची है। यह छात्र के प्रदर्शन को नीचा दिखाता है।

एक टॉपर और एक औसत छात्र के बीच अंतर होता है। यह अंतर उचित समय प्रबंधन है। एक टॉपर छात्र अपना समय निर्धारित करता है। जबकि एक औसत छात्र ऐसा नहीं करता है। और क्योंकि वह कभी समय का प्रबंधन नहीं करता है, उसे आत्म-अध्ययन के लिए समय नहीं मिलता है। जो बदले में उसे पीछे छोड़ देता है।

समय का प्रबंधन कैसे करें?

एक व्यक्ति को अपने दैनिक कार्यक्रम से अनावश्यक गतिविधियों को समाप्त करना चाहिए। सप्ताहांत में आपको इसे करना चाहिए। विशेष रूप से सप्ताहांत पर समाजीकरण करना चाहिए। इसके अलावा, यात्रा के समय को अनुसूची में शामिल करें। यह सटीकता सुनिश्चित करता है।

500+ Essays in Hindi – सभी विषय पर 500 से अधिक निबंध

अधिकांश उल्लेखनीय, कागज पर एक समय सारणी बनाएं। जिसमें आपको अपनी दैनिक गतिविधियों को लिखना चाहिए। इससे आपके जीवन में अनुशासन पैदा होगा। इसके अलावा, आपको दैनिक कार्य पूरा करना चाहिए। हालांकि, समय के साथ शेड्यूल में कुछ बदलाव होंगे।

अंत में, आपका शेड्यूल व्यावहारिक होना चाहिए। जब तक आप अपने दैनिक समय को नहीं जान लेते, तब तक आप एक कार्यक्रम नहीं बना सकते। यदि आप जीवन में प्रगति नहीं करेंगे तो प्रत्येक व्यक्ति का कार्यक्रम अद्वितीय है।

RELATED ARTICLES MORE FROM AUTHOR

essay on time management in hindi

How to Write an AP English Essay

Essay on India Gate in Hindi

इंडिया गेट पर निबंध – Essay on India Gate in Hindi

Essay on Population Growth in Hindi

जनसंख्या वृद्धि पर निबंध – Essay on Population Growth in Hindi

Leave a reply cancel reply.

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Essays - निबंध

10 lines on diwali in hindi – दिवाली पर 10 लाइनें पंक्तियाँ, essay on my school in english, essay on women empowerment in english, essay on mahatma gandhi in english, essay on pollution in english.

  • Privacy Policy

essay on time management in hindi

टाईम मैनेजमेंट | Time Management in Hindi

Time Management

Time Management in Hindi

टाईम मैनेजमेंट / Time Management in Hindi

बड़ा विचित्र लगता है जब हम Time बारे में सोचते है, लेकीन जब हम समय को जीते है तब बहुत सरल-सा लगता है। पर समय से अधिक शक्तिशाली कोई भी नहीं। और इसके उपर किसी का नियंत्रण नहीं होता अगर होता तो भगवान कृष्ण के होते हुये भी महाभारत क्यु होता ? और तो सुबह राज सिंहासन पर बैठने वाले भगवान श्रीराम उसी समय चौदह वर्ष के वनवास के लिये क्यों निकल पडे ? समय के कारण ही।

कभी-कभी तो यह भी लगता है की कहीं ऐसा तो नहीं की संसार के रचयिता ने स्वयं ही अपने से भी एक बडी शक्ति की रचना की, ताकी उसकी प्रभूता पर, शक्ती पर  एक नियंत्रण बना रहे और यही सर्वोच्च शक्ति है – समय।

समय की गती एक समान होती है यह पहले से लेकर अंत तक एक ही गती से चलता रहता है। भगवान ने सभी को दिन के 24 घंटे दिये है। किसी को कम या ना किसी को ज्यादा फिर वो चाहे गरिब हो या अमीर। लेकीन अब इस 24 घंटे का उपयोग कौन किस तरह करता है ये उसपर निर्भर करता है। वैसे ही ‘ठिक समय पर किया हुआ थोडा-सा कार्य बहुत लाभदायक होता है और समय बीतने के बाद किया महान कार्य भी व्यर्थ हो जाता है’।

अगर आपको किसी काम के लिये कहा जाये तो आपका रवैया यह होना चाहिये की आप उसे समय पर करे। काम तो आप वैसे ही करेंगे हा पर समय पर करना बहोत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वो काम आपके सर्वोच्च प्राथमिकता पर है. तो आइये, हम कुछ समय कुछ Time Management के साथ गुजरे। और कुछ Time Management skills के 4 Best Technique के बारे मै जाने।

काम का वितरण चार प्रकार में किया जा सकता है।

  • Important और Urgent वाले कार्य।
  • Important पर कम Urgent वाले कार्य।
  • Important पर Urgent वाले कार्य।
  • कम Important और कम Urgent वाले कार्य।

पढ़े समय पर सुविचार:   Quotes On Time Management

1) Urgent और Important काम

Urgent और Important काम जल्दी करने चाहिये। इसमे बहोत से काम हम समय नहीं करने के वजह से urgent और important बने होते है। जैसे इलेक्ट्रीक का बिल, Income Tax की तारिख इसकी योजना बनाकर हम तय करके ये काम हम दिये गये समय में पूरा कर सकते है। हमने अगर Rule के अनुसार कार्यक्रम लिख के नहीं रखा तो ये नंबर एक वाली लिस्ट बढ़ती ही जायेंगी। इस लिस्ट में कम से कम काम होने चाहिये इसका पूरी तरह से ध्यान रखना होगा।

Important और Urgent काम की लिस्ट छोटी होनी चाहिये। दुसरे ग्रुप की काम अगर समय पे नहीं हुये तो वो पहले ग्रुप में आते है।

अगर काम समय पे नहीं की तो वो बड़ी बड़ी हो जाती है। उसका अगर बड़ी समस्या  में रूपांतर हुवा तो हम उसके बोझ के निचे दब सकते है। फिर वो काम पूरा करने के लिये ज्यादा मेहनत से काम में लगते है, वो काम पूरा करते है। और वो काम खतम नहीं  होता तो जल्द ही दूसरा नया काम सामने खड़ा हो जाता है।

2) Important लेकीन कम Urgent वाली काम

इस ग्रुप के काम Urgent नहीं होते लेकिन वी Important होते है। हमारे जीवन में उद्दिष्ट तय होंगा, हमारे जीवन में क्या Important है। अगर ये पता होगा और हमें जीवन में क्या करना है इसकी निश्चित दिशा होंगी तो हम ये important और कम urgent काम करने में ज्यादा ध्यान देते है। इसमे के काम कभी कभी धयान न देने के वजह से Urgent हो सकते है।

3) Urgent लेकिन कम Important

ये काम हमपर आक्रमण करते रहते है। वो काम करने में लोग हम मजबुर करते है। वो काम किये तो बाकी के लोगों को खुशी  मिलती है। हम लोगों के लिये वो काम कर रहे होंगे तो लोकप्रिय होते है। वो काम हमारे सामने एकदम से खड़े होते है। लेकीन हमारे लिये वो कम Important होती है।

Urgent और कम Important ये काम बहोत आसान होते है, वो काम करने के लिये हमें मजा आता है। जैसे – रास्ते पर हमें हमारे समाज का कोई इन्सान मिलता है, वही समाज की मिटींग के लिये आमंत्रण देता है। ये उसके लिये Important होता है लेकीन हमें Important नहीं होता।

4) कम urgent कम Important

एक दोन घंटे हररोझ पेपर पढ़ने में बिताना, T.V. पर सीरियल देखना चौक में बैठके दोस्तों के साथ गप्पे मारना, ये काम मतलब कम Urgent और कम Important होते है।

बहोत से लोग urgent और Important कामो के निचे दबकर, थक जाते है और उनके सामने सिर्फ एक ही रास्ता बचता है। वो मतलब कम Important और कम Urgent काम करना मतलब ग्रुप चार के काम करना। उस वजह से बहोत से लोगों का 90% समय ये Urgent और Important काम करने ही जाता है।

हमारे जीवन में हमें क्या Important है ये अगर हमने तय कर लिया तो  हम आसानी से खुशी से हसते रह सकते है, माफ़ी मांगे बिना ही हम इतर कम Important काम के लिये इन्कार कर सकते है। अगर हमारे मन एक बड़ा हाँ (ध्येय) छुवा होंगा बाकी की चिजे हमारे आगे मायने नहीं रखती। जीवन के ध्येय अगर तय होंगे तो हमारे मन के खिलाफ दिये  गर्थे कामो को नहीं कहने की ताकद बढ़ती है।

प्रभावी और सफल लोग ग्रुप तीन और चार के कामो से खुद को दुर रखते है क्योंकि वो काम urgent हो या ना हो वो important नहीं होती।

हमारे जीवन का  ध्येय तय करके उस दृष्टी से Available हुये हर एक सेंकद का Use करने वाला इन्सान अपने जीवन में सफल होता है, ये Available सेंकद का use करके, हर एक पल में खुशी पाकर हमारे जीवन का उद्देश पूरा करने के लिये शुभकामनाएं!

समय का महत्व:   Importance Of Time Management

Best articles for you:

  • समस्या तो आयेंगी ही
  • Success tips in Hindi
  • 4 Steps For Success
  • सबसे बड़ा रोग क्या काहेंगे लोग!

Note:  अगर आपको Time Management in Hindi अच्छी लगे तो जरुर Share कीजिये। Note: E-MAIL Subscription करे और पायें How To Time Management in Hindi articles for students और Essay आपके ईमेल पर। Search Term: Time management for students, Time management tips in Hindi, Time management tips, Project time management, Time management skills in Hindi.

4 thoughts on “टाईम मैनेजमेंट | Time Management in Hindi”

' src=

मेरे जीवन में यह लेख महत्वपूर्ण सिद्ध होगा , धन्यवाद!

' src=

Nice one I have tried to find out income tax related article but I did not find any helpful link. So I googled and found very nice website

http://incometax-calculator.com

It has lots of calculators and good explanation about taxes with an examples.

You all can check that link

' src=

Leave a Comment Cancel Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Gyan ki anmol dhara

Grow with confidence...

  • Computer Courses
  • Programming
  • Competitive
  • AI proficiency
  • Blog English
  • Calculators
  • Work With Us
  • Hire From GyaniPandit

Other Links

  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • निबंध ( Hindi Essay)

essay on time management in hindi

Essay on Time in Hindi

यह तो हम सब जानते हैं कि समय धन से भी ज्यादा महत्वपूर्ण और कीमती है धन को खर्च करने के बाद वापस से प्राप्त किया जा सकता है परंतु समय यदि बीत गया तो वह वापस प्राप्त नहीं होता। हमारे ज्ञाता द्वारा यह भी कहा गया है कि समय ऐसी मूल्यवान वस्तु है जिसको एक बार खोने के बाद कभी प्राप्त किया नहीं जा सकता और ना ही किसी का इंतजार समय करता हैं। समय का होना धरती पर जीवन जितना सत्य है परंतु इसका उपयोग केवल मनुष्य के हाथ में है। समय (Essay on Time in Hindi) जीवन चक्र की तरह बिना रुके चलता जाता है कभी किसी की प्रतीक्षा नहीं करता और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता। जिसने भी समय का सदुपयोग किया वह आज ऊंची कामयाबी को हासिल किया है और जिसने भी इसका दुरुपयोग किया वह आज भी उसी स्थान पर है जहां से शुरू किया था। समय सबसे महान है वह कभी किसी के सामने नहीं झुकता और ना ही किसी की प्रतीक्षा करता है।

Table of Contents

समय क्या है?:-

समय एक ऐसी कीमती वस्तु है जिसकी तुलना हम किसी अन्य चीज से नहीं कर सकते हैं। यह पुणता चलता रहता है और यदि यह एक बार निकल जाए तो कभी हाथ नहीं आता। संसार में सब कुछ समय पर निर्भर करता है और समय से पहले ना कुछ हो सकता है और समय के बाद भी कुछ होना निश्चय नहीं है। हर कार्य सही समय पर होता है और यदि वह समय निकल जाता है तो कितनी भी कोशिश करने के बाद वह कार्य नहीं हो पाता। ज्ञाता द्वारा यह भी कहा गया है कि समय (Essay on Time in Hindi) हमारा सबसे अच्छा मित्र है और हमारा सबसे अच्छा साथी भी है। कुछ लोग समय से ज्यादा धन को महत्व देते हैं परंतु ऐसे लोग धन की लालसा में अपने समय को बर्बाद कर देते हैं। इस पूरे ब्रह्मांड का चक्रव्यू समय पर निर्भर करता है समय के हिसाब से सूर्य उदित होता है और समय के हिसाब से ही चंद्रमा दिखता है। समय का उपयोग कैसे करना है यह केवल व्यक्ति पर निर्भर करता है यदि कोई समय का अच्छा उपयोग करता है तो समय भी उसके लिए अच्छा करता है परंतु यदि वह उसका सही उपयोग नहीं करता तो समय उसके लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है।

समय का महत्तव:-

इस पूरे ब्रह्मांड में समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है जो हर व्यक्ति को केवल एक बार प्राप्त होता है। यह कहा जाता है कि समय के सामने हर कोई घुटने टेकता है परंतु समय किसी के सामने नहीं झुकता। समय व्यक्ति को एक ही पल में अमीर और एक ही पल में गरीब बना सकता है। समय के कार्यक्षेत्र बहुत ही ज्यादा प्रभावित होता है और यह लोगों पर अपना सीधा असर दिखाता है। समय एक ऐसा स्वर्णिम अवसर होता है जो मानव जीवन को एक बार प्राप्त होता है और उसका (Essay on Time in Hindi) उपयोग करना मानव के हाथ में है। जीवन और मृत्यु के बीच में अंत समय तक चलने वाली क्रिया केवल समय ही है। जन्म के साथ ही हमें हमारे हिसाब का समय दे दिया जाता है और जीवन भर हमें उसका उपयोग करना पड़ता है। समय का महत्वपूर्ण यह है कि यदि हम उसे व्यर्थ में गवाते हैं तो बाद में हमें पछताने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता। समय के हिसाब से ही हर व्यक्ति अपने अपने कार्यों को पूर्ण करता है और उसी के हिसाब से वो परिणाम पाता है।

समय का प्रभाव:-

इस पृथ्वी पर समय इकलौता सबसे प्रभावशाली चीज है। समय ऐसी मूल्यवान वस्तु है जिसका उपयोग करना हमारे हाथ में है। समय को हम दो प्रकार से उपयोग में ला सकते हैं पहला उसका सदुपयोग करके और दूसरा उसका दुरुपयोग करके। समय का सदुपयोग करने पर हमे जो भी प्रभाव मिलेंगे वह बहुत ही ज्यादा अच्छा होगा और हमारे लिए अच्छे परिणाम भी लाएगा परंतु यदि हम समय का दुरुपयोग करते हैं तो हमारा परिणाम बहुत ही ज्यादा बुरा और बेकार होगा। समय का प्रभाव (Essay on Time in Hindi) व्यक्ति पर तब तक रहता है जब तक उसकी मृत्यु नहीं हो जाती। व्यक्ति के जन्म से ही उसके कर्मों का समय चालू हो जाता है और लगातार समय अपना प्रभाव व्यक्ति के ऊपर दिखाता रहता है। जिन लोगों ने भी समय का सदुपयोग किया है वह आज विश्व की ऊंचाइयों को छू रहे हैं और जिन्होंने इसका दुरुपयोग किया है वह उसी स्थान पर आज भी है जहां से उन्होंने शुरूआत कि थी।

समय का उपयोग :-

किसी भी चीज का उपयोग लोग दो प्रकार से करते है या तो उसका सदुपयोग या दुरुपयोग। दुरुपयोग का परिणाम हमेशा ही गलत देखा गया है। समय भी कुछ इसी प्रकार का है अगर इसका उपयोग सही तरह से किया जाए तो ये मनुष्य के जीवन को सफल बना सकता है और समय के साथ चलने वाला व्यक्ति हमेशा ही सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ता है। समय के महत्व को समझते हुए हमें हमेशा कार्य करना चाहिए जिससे हमारा और हमारे भविष्य का कल्याण हो। कभी भी समय किसी व्यक्ति के लिए रुकता नहीं इसलिए समय का आदर करना जरूरी है।

समय एक बहुत ही मूल्यवान चीज है जिसे व्यक्ति अगर समझ गया तो वह अपनी सफलता को पा सकता है। समय धन से भी ज्यादा मूल्यवान होता है जो व्यक्ति समय के साथ चलता है उसका समय भी साथ देता है। पृथ्वी पर रहने वाले हर एक व्यक्तियों के लिए समय को पहचानना जरूरी है। समय जब हमारे पास होता है तो हम उसकी कदर नहीं करते और जब समय निकल जाता है तो हमें पछतावा होता है। हमारे देश में जितने भी महान पुरुष रहे है सभी ने समय का सदुपयोग किया है क्युकी अपने मंजिल को पाने के लिए समय के साथ चलना बहुत जरूरी होता है।

1.प्रश्न:- समय क्या है?

उत्तर :- समय एक वर्तमान परिस्थिति है जो हमारे पास सदेव रहता है परंतु उसका उपयोग करना भी हमारे हाथ में ही है।

2.प्रश्न:- समय के प्रकार क्या है?

उत्तर:- मनुष्य जीवन में समय दो प्रकार से होता है बुरा समय और दूसरा अच्छा समय।

3.प्रश्न:- समय का दुरुपयोग व्यक्ति कैसे करता है?

उत्तर:- समय के साथ ना चल कर अपना कार्य कल पर डालना ही समय का दुरुपयोग होता है। व्यक्ति आलस्य के कारण समय का दुरुपयोग करता है।

4.प्रश्न:- समय का सदुपयोग किसे कहते हैं?

उत्तर:- समय के साथ अपना कार्य करना और अपनी मंजिल को पाने के लिए समय सारणी से चलना ही समय का सदुपयोग कहलाता है।

RELATED ARTICLES MORE FROM AUTHOR

 width=

Essay on rules of Cleanliness and Legal Matter in Hindi

Essay on need of cleanliness in hindi, भारत में स्वच्छता पर निबंध – भूमिका, महत्व, और उपाय, essay on e-commerce in india in hindi, essay on impact and scope of gst bill in india in hindi, essay on racial discrimination in india in hindi.

essay on time management in hindi

Essay on Poverty in India in Hindi

Essay on yoga in hindi | importance and benefits of yoga | योग पर..., essay on stop the export of meat | मांस निर्यात पर रोक पर निबंध, essay on the relationship between computer and student in hindi.

StoryRevealers

समय के महत्व पर निबंध | Essay on Importance of Time in Hindi

by StoriesRevealers | May 22, 2020 | Essay in Hindi | 0 comments

essay on importance of time in hindi

Essay on Importance of Time in Hindi : समय ही धन है। यह एक खजाना है और फिर भी हम इसे मूर्खतापूर्ण तरीके से बर्बाद करते हैं। यदि हम बिना समय बेकार करे जरूरी गतिविधियों का के लिए अपने समय का प्रयोग करे तो अन्य चीजें खुद-ब-खुद ही ठिक हो जाएगीं। हम सभी समय से बढ़ते हैं, एक समय तक जीते हैं और समय के बाद मर जाते हैं। लेकिन दुनिया के महान पुरुष और महिलाएं समय का उपयोग अपने सर्वोत्तम तरीके से करते हैं। उन्हें पता है कि समय कितना कीमती है। 

Essay on Importance of Time in Hindi

essay on importance of time in hindi

हर मिनट उनके लिए मूल्यवान है और इसलिए वे इसकी अच्छी देखभाल करते हैं और इसलिए वह अपने जिवन में सफल होते है। वे जानते हैं कि समय और ज्वार किसी का इंतजार नहीं करते हैं कि समय खो जाने के बाद कभी भी पुनर्प्राप्त नहीं किया जा सकता है। यह सोचना वास्तव में भ्रम है कि हम समय बर्बाद कर रहे हैं। इसके विपरीत, समय हमें बर्बाद कर रहा है। समय सर्व शक्तिशाली है। यह नियति है, इतिहास और सभ्यता है। कुछ भी समय से परे नहीं है।

Also Read: Essay on Child Labour in Hindi

सब लोग सफलता, खुशी, प्रसिद्धि आदि चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग हि यह सब प्राप्त कर पाते हैं क्योंकि वह अपने समय का सदुपयोग करते हैं। समय का असली महत्व वह जानते हैं जिन्होनें अपने समय का सदुपयोग नही किया जिसके कारण वह वह जिवन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना कर रहें है।

एक बार यदि समय हमारे हाथ से निकल जाता है, तो फिर वह कभी वापस नहीं आ सकता। समय पैसे से ज्यादा कीमती है। यह राजाओं और राजकुमारों की तुलना में अधिक शक्तिशाली है। वे आते हैं और चले जाते हैं लेकिन समय हमेशा के लिए है। इसकी न तो कोई शुरुआत है और न ही कोई अंत। हम इसे जन्म, वृद्धि, क्षय और मृत्यु के रूप में पहचानते हैं। इसे उपयोगी वह मूर्खतापूर्ण चिजो के लिए खर्च किया जाना चाहिए।

प्रत्येक व्यक्ति को समय का मूल्य पता होना चाहिए और इसलिए उन्हें अपने समय का अधिकतम उपयोग करना चाहिए। जैसा की कई व्यक्तियों ने किया और आज वह महापुरुषों कि सुचि मे शामिल है। हम देख सकते हैं कि उन्होंने समय का उपयोग कैसे किया, उन्होंने अपना जीवन कैसे बदला। और वही हमें रास्ता दिखाएँगे। जो महत्वपूर्ण है वह वर्तमान है।

Also Read: Essay on Unemployment in Hindi

खोए हुए अतीत के लिए किसी कार्य को स्थगित करना मूर्खता है। कोई कल नहीं है और न ही इसका पश्चाताप करना चाहिए। यह हमेशा आज है। आज का अर्थ है कड़ी मेहनत, श्रम और पसीना । इसका अर्थ है समय और अवसर का सर्वोत्तम उपयोग।

जीवन बहुत छोटा है। यह कहा गया है कि यह समुद्र में एक बूंद की तरह है। यह बूंद बर्बाद नहीं होनी चाहिए। इसे समझदारी और सोच-समझकर इस्तेमाल करके इसे मोती में बदला जा सकता है। जब हम कहते हैं। समय पर किया गया काम विजय अर्जित करता है। ठंडा होने पर लोहे को तोड़ना बहुत कठिन है, सही समय है जब यह लाल गर्म होता है।

हमारी गतिविधियों को अच्छी तरह से योजनाबद्ध किया जाना चाहिए ताकि समय की बचत हो सके। आलस्य और अकर्मण्यता के लिए कोई जगह नहीं है। अधिक विचार मानव जाति के महान शत्रु हैं। देरी और निष्क्रियता समय के चोर हैं। जीवन के छोटे-छोटे क्षण भी बहुत महत्वपूर्ण हैं, 

Also Read: Essay on Discipline in Hindi

Thanks for Reading: Essay on Importance of Time in Hindi

Recent Posts

essay on global warming

Recent Comments

  • StoriesRevealers on Diwali Essay in Hindi
  • Ramadhir on Diwali Essay in Hindi
  • Ram on Swachh Bharat Abhiyan Essay in Hindi
  • Srikanth on ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पर निबंध Dr. APJ Abdul Kalam Essay in Hindi
  • aduq on Global Warming Essay in Hindi 500+ Words

Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please consider supporting us by whitelisting our website.

Refresh

Hindi Yatra

8 Time Management Tips In Hindi – समय का सही उपयोग कैसे करें

Time Management Tips In Hindi : दोस्तों आज हमने समय का सही उपयोग कैसे करें इसके लिए कुछ सुझाव लिखे है. जिन को पढ़कर आप अपने जीवन के बहुमूल्य समय को बचा सकते है और अपने कार्य करने की गति को भी बढ़ा सकते है.

सुबह होती है, शाम होती है, जिंदगी यूं ही तमाम होती है…

समय हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है समय वह अमूल्य धन है जो की पल-पल खत्म हो रहा है. जो व्यक्ति समय का सही इस्तेमाल नहीं करता है.

उसका पूरा जीवन अस्त व्यस्त रहता है और वह कभी भी एक सफल इंसान नहीं बन पाता है.

time management tips in hindi

Get Some Tips for Time Management in Hindi

Best Time Management in Hindi

समय के महत्व की बात करें तो एक सफल और असफल दोनों व्यक्तियों को 1 दिन में बराबर का समय मिलता है हमें 1 दिन में 24 घंटे यानी कि 1440 मिनट मिलते है….

जिनको अगर हम सही इस्तेमाल में ले तो जो काम हम 1 घंटे में करते है वह आधे घंटे में कर सकते है.

मैं आपको एक छोटी सी बात बताता हूं जिससे आपको यकीन हो जाएगा कि आप समय को बर्बाद करके कितनी बड़ी गलती कर रहे है.

जब हम किसी भी छोटे से Vacation, Interview, Marriage या फिर अन्य कोई जरूरी कार्य करना होता है तो उसके लिए हम कई दिनों पहले से ही तैयारी करने लग जाते है.

उस समय हमें पता होता है कि हमें किस Bus, Train या फिर Airplane से जाना है…. और हमें उसके समय का भी ध्यान रहता है.

हमें यह भी पता होता है कि हम कितनी देर पहले अगर घर से निकलेंगे तो सही समय पर…. अपने निश्चित स्थान पर पहुंच पाएंगे.

अगर हम अपने जीवन के एक छोटे से कार्य के लिए अगर Time का Management करते है तो हम अपने पूरे जीवन के लिए जो कि हमारे लिए बहुत जरूरी है उसके लिए समय का मैनेजमेंट क्यों नहीं करते…?

हमें जो Time मिला है वह सीमित है और हमारा जीवन भी सीमित है इसलिए समय का महत्व समझते हुए इसे बर्बाद ना करें.

अगर आपको Time Management करने में दिक्कत आ रही है तू हमारे द्वारा बताए गए इन सुझावों पर ध्यान दें कुछ ही समय में आपको टाइम मैनेजमेंट करना आ जाएगा.

1. कल पर कोई काम ना छोड़े –

अक्सर लोग आज का काम कल करते हैं जिसके कारण उनका आज का पूरा दिन बर्बाद हो जाता है और फिर कल कुछ नया काम निकल आता है

जिसके कारण दिन प्रतिदिन काम का बोझ बढ़ता रहता है और इतना काम देख कर हमारे को आलस्य आने लगता है..

फिर हम उस कार्य को टालने लग जाते है धीरे धीरे कर कर यह हमारी आदत बन जाता है फिर हम समय को बर्बाद करने वाले एक रोगी की तरह हो जाते है.

समय को बर्बाद करने के कारण हमें मानसिक तनाव भी हो जाता है जिसके कारण हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और हम बीमार पड़ जाते है.

जिसके कारण और समय बर्बाद होता है इसलिए हमें समय को कभी भी बर्बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि समय के साथ साथ हमारी सेहत भी खराब हो जाती है.

इसलिए अपने मन में एक बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि आज का काम हम आज ही करेंगे कल पर नहीं डालेंगे.

2. (Pomodoro Technique) पोमोडोरो तकनीक अपनाएं –

इस तकनीक का नाम सुनकर आपको अटपटा सा लगा होगा लेकिन जितना इस तकनीक का नाम अटपटा है उतनी यह तकनीक समय बचाने में कारगर है.

इस तकनीक में आपको कार्य करते समय 25 मिनट का अलार्म लगा लेना चाहिए और जैसे ही अलार्म बजे आपको काम छोड़ कर 5 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए.

इन 5 मिनट में आप इधर-उधर चहलकदमी कर लेनी चाहिए या फिर कुछ खा ले या यूं ही शांतिपूर्वक बैठे रहे… ठीक 5 मिनट के बाद आप दोबारा अपने कार्य में लग जाए.

1 घंटे में 10 मिनट का ब्रेक आपको 50 मिनट पूरी लगन और ऊर्जा से कार्य करने की शक्ति प्रदान करेगा. जिससे आप समय से पहले कार्य कर लेंगे और आपको बोरियत और थकावट भी महसूस नहीं होगी.

3. टू डू लिस्ट बनाएं – Make To Do List Every Day

प्रतिदिन हमारा 1 से 2 घंटे का समय तो यही सोचने में लग जाता है कि आज हमें क्या करना है और किस तरह से करना है जिसके कारण हमारे काम करने के 10 घंटों में से 2 घंटे तो ऐसे ही चले जाते है.

आप किसी भी सफल व्यक्ति से पूछ सकते है कि उसका आज का कार्य करने का Plan क्या है वह आपको झट से अपना Plan बता देगा क्योंकि उनके पास उनका प्लान लिखा हुआ होता है.

लेकिन कोई अगर आप से आप के आज के Plan के बारे में पूछ ले तो….. ?

आप सोचने में ही 5 मिनट लगा दोगे…

सफल व्यक्ति के पास अपने आज का और भविष्य का Plan हमेशा उनकी आंखों के सामने रहता है इसीलिए वे अपने जीवन में सफल बन पाते है.

आपको भी अपने कल के प्लान कि To Do List रात को सोने से पहले ही बना लेनी चाहिए फिर दूसरे दिन आपका ध्यान सिर्फ आपके काम पर होगा आपके दिमाग पर किसी प्रकार के कार्य को भूल जाने का Pressure नहीं होगा.

To Do List बनाने से आपका समय तो बचेगा ही साथ में आपके कार्य करने की क्षमता 20 से 30% अधिक हो जाएगी.

जिसके कारण आप अपने Office के अन्य Employe से पहले अपना कार्य पूरा करके अपने घर जा सकते है और अपने परिवार को भी समय दे सकते है.

4. Urgent और Important कार्यों को Mix ना करें –

अक्सर आप और हम अपने दूसरे दिन के कार्य की To Do List बनाते समय यह भूल जाते है कि…

हमारा जरूरी कार्य कौन सा है…?

और सबसे पहले कौन सा कार्य करना चाहिए….

इस Mistake के कारण हम कुछ ऐसे कार्य में अपना समय बिता देते है जो कि हमारे इतने आवश्यक नहीं थे और हमारा जरूरी कार्य नहीं हो पाता है.

इसलिए हमें अपने दूसरे दिन के कार्यों को उनकी Importance के हिसाब से व्यवस्थित करना होगा तभी जाकर हम अपने समय का सही इस्तेमाल कर पाएंगे.

हम यहां पर यह भी नहीं कह रहे कि आप अपने पूरे दिन को Office के काम में ही लगा दे हम सिर्फ आपको Time Management करने के लिए कह रहे है.

इससे आपका कीमती समय बचेगा और इस समय को आप अपनी Hobby का कार्य करने में या फिर अपने परिवार के साथ बिताने में कर सकते है.

जिससे आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मलाल भी नहीं रहेगा.

5. दिन का मूल्यांकन करें (Evaluate the day) –

हम सभी समय का Management करने के लिए To Do List तो बना लेते है लेकिन फिर भी कुछ ऐसे कार्यों में हम अपना समय खराब कर देते है जो कि हमें नहीं करना चाहिए था.

इसलिए हमें रात को सिर्फ 5 मिनट बैठकर शांति से यह सोचना चाहिए कि…..

आज मैंने पूरे दिन क्या किया..?

आज का मेरा दिन कैसा बीता …?

मैंने आज कल की तुलना में आज कितना कार्य किया और कितना सफल हुआ…?

किसी के साथ झगड़ा हुआ तो क्यों हुआ… और क्या हम कल माफी मांग कर नई शुरुआत कर सकते है?

क्या हमने आज अपने माता-पिता, बच्चों और अपनी पत्नी को समय दिया या नहीं… ?

अगर आप और हम हर दिन यह सोचने लगे तो हम कल की तुलना में आज एक बेहतर इंसान बन पाएंगे जो कि हमारे जीवन को और व्यवस्थित और अच्छा बनाने में Help करेगा.

इसीलिए Time Management के साथ-साथ हमें स्वयं को भी Check करते रहना चाहिए जिससे हम अनजाने में हो रही गलतियों को ठीक कर सकते है…

और फालतू के कार्यों में खर्च हो रहे समय को बचाकर जीवन को और भी सुलभ बना सकते है.

6. सोशल मीडिया और अनचाहे कार्यों से दूर रहें –

एक Scientific Research के अनुसार पता चला है कि लंबे समय तक कार्य करने के लिए बैठे रहने वाले लोगों को सोशल मीडिया के कारण हर 3 मिनट में Destruction का सामना करना पड़ता है…

यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है क्योंकि अगर हम किसी भी जरूरी कार्य को करते समय अगर हर 3 मिनट बाद अपना Mobile चेक करते है और Social Media Sites पर जाते है…

तो एक बार में कम से कम 5 मिनट हमारे खराब हो जाते है.

एक अन्य ने रिसर्च के अनुसार 1 दिन में एक व्यक्ति Social Media पर एक से दो घंटा ऐसे ही व्यर्थ कर देता है इसके बाद वह अपने दोस्तों और अन्य बेकार के कार्यों में भी अपना बहुमूल्य समय व्यतीत कर देता है.

हमें एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि Social Media पर बिताया गया समय हमारे कुछ काम नहीं आने वाला है कल कि हमारी दिन-प्रतिदिन की दिनचर्या को प्रभावित करता है.

इसलिए हमें Office या फिर अन्य कोई जरूरी कार्य करते समय अपना मोबाइल Silent करके रखना चाहिए साथ ही अपने से दूर रखना चाहिए जिससे हमें किसी भी प्रकार का Destruction ना हो.

हम यह नहीं कह रहे कि आप सोशल मीडिया पर समय नहीं थे लेकिन इसके लिए आप 10 से 15 मिनट का टाइम फिक्स कर दे…

इससे ज्यादा आप Social Media को Time ना दें क्योंकि सोशल मीडिया पर केवल आप फोटो को लाइक करते है और यूं ही Page Scroll करते रहते है.

7. समय बचाने की आदत बनाओ –

अक्सर हम समय बचाने के लिए To Do List बनाते है और अन्य प्रकार के कई काम भी करते है लेकिन यह एक 2 दिन तो हम बड़े चाव से करते है….

लेकिन तीसरे दिन हम इस कार्य को करना छोड़ देते है क्योंकि यह हमें पसंद नहीं है और इसको करने में हमें बोरियत महसूस होती है.

तो क्यों न हम समय पर जाने की आदत ही बना ले…?

इंसान अपनी आदतों को कभी नहीं भूलता है वह हमेशा अपनी आदतों के अनुसार ही व्यवहार करता है और कार्य करता है.

इसीलिए जिस व्यक्ति की जैसी आदतें होती है… उसी प्रकार के उसके दोस्त होते है और उसके ख्याल भी उसी तरह के बन जाते है.

जिस कार्य को हम प्रतिदिन करते है उस कार्य को करने में हमें मजा आने लग जाता है और हम बड़े ही अच्छे ढंग से वह कार्य करने लग जाते है.

इसलिए हमें इस समय बचाने की इन तकनीकों को अपनी आदत बना लेना चाहिए जिससे हम ना चाहते हुए भी यह कार्य करने लग जाए.

8. टाइम पास ना करें (Do Not Pass Time) –

युवाओं से पूछा जाता है कि वे क्या कर रहे हैं तो वे अक्सर कहते नजर आते हैं कि अभी तो मैं Time Pass कर रहा हूं..

टाइम पास करना आपके और आपके भविष्य के लिए बहुत ज्यादा घातक हो सकता है. क्योंकि समय कोई खिलौना नहीं है जिससे आप खेल कर अपना Time Pass कर रहे है या फिर दिल बहला रहे है..

यह आपके जीवन का अमूल्य समय है जो कि आपको दोबारा नहीं मिलने वाला है, ना ही यह जीवन आपको दोबारा मिलने वाला है…

आप निरंतर मृत्यु की ओर अग्रसर है और किसी को यह भी नहीं पता कि हमारे और आपके पास इस पृथ्वी पर रहने के लिए कितना समय बचा है इसलिए कभी भी Time Pass नहीं करना चाहिए….

अपने आप को किसी ना किसी कार्य में लगाए रखना चाहिए…

इससे आपको दो फायदे होंगे… एक तो आपको कभी आलस्य से नहीं होगा और दूसरा आप कभी De-Motivate नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें –

50+ समय पर कोट्स – Time Quotes in Hindi

Apne Aap ko Kaise Sudhare – अपने आपको कैसे सुधारे

80+ वक़्त शायरी 2023 | Waqt Shayari

Jiyo Aur Jeene do Essay in Hindi – जियो और जीने दो पर निबंध

हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा लिखी गई Time Management पर यह Tips आपके काम आएंगी इनसे आपका जीवन और भी अच्छा हो पाएगा और आपको अपना समय व्यतीत करने में सहायता मिलेगी.

अगर आपको हमारे द्वारा लिखी गई 8 Time Management Tips in Hindi से कुछ लाभ मिला है…..

तो अपने जीवन के कीमती समय से कुछ समय निकालकर हमें Comment में लिखकर बताएं कि आपने अपना समय बचा कर किस प्रकार से अपने जीवन को और भी अच्छा बनाया है,  साथ ही इस लेख को अपने परिवार और दोस्तों के साथ Share करना ना भूले.

4 thoughts on “8 Time Management Tips In Hindi – समय का सही उपयोग कैसे करें”

Well explained, the value of time.

Thank you Study strategy for appreciation.

Time management ka Good tips hai sir

Thank you Manish Kumar for appreciation.

Leave a Comment Cancel reply

  • Now Trending:
  • Nepal Earthquake in Hind...
  • Essay on Cancer in Hindi...
  • War and Peace Essay in H...
  • Essay on Yoga Day in Hin...

HindiinHindi

Essay on importance of time in hindi समय का महत्व पर निबंध.

We have written an essay on Importance of Time in Hindi. समय का महत्व। Students today we are going to discuss very important topic i.e essay on importance of time in Hindi. Importance of time essay in Hindi is asked in many exams. The long essay on importance of time in Hindi is defined in more than 300 words. Learn an essay on importance of time in Hindi, Samay ka Mahatva essay in Hindi for class 8 and bring better results.

hindiinhindi Essay on Importance of Time in Hindi

Essay on Importance of Time in Hindi 200 Words

समय का महत्व

(समय बहुमूल्य है) विचार -बिंदु – • बीता समय लौटकर नहीं आता • सफलता के लिए ठीक समय का चुनाव अपेक्षित • एक – एक क्षण का उपयोग सफलता की कुंजी • समय का सदुपयोग करने वाले कुछ सफल लोग • उपसंहार ( काल्ह करै सो आज कर सूक्ति से ) अथवा अन्य किसी उपयुक्त ढंग से।

समय बहता प्रवाह है। जैसे बहता जल लौटकर नहीं आता , वैसे ही बीता समय कभी लौटकर नहीं आता। अतः समय बहुत मूल्यवान है। उसका सदुपयोग यही है कि प्रत्येक कार्य निश्चित समय पर कर दिया जाए। उचित घड़ी बीत जाने पर किया गया कार्य निष्फल होता है। उचित समय की अग्रिम प्रतीक्षा करनी पड़ती है। उसकी अगवानी करके उसका आशीर्वाद लिया जा सकता है। उसे अपनी उपेक्षा सहन नहीं है। यदि सारी रेलगाड़ियाँ समय पर छूटें और समय से पहुँचें ; सारे उत्सव – त्योहार ठीक समय पर प्रारंभ होकर ठीक समय पर समाप्त हों और सभी कार्य निश्चित समय पर हों , तो सभी मनुष्यों का समय बच सकता है। ऐसा होने पर मनुष्य एक दिन में पहले से दुगुने काम कर सकता है। गाँधी जी समय के पाबंद थे। वे कभी सभाओं में देर से नहीं पहुँचते थे। ईश्वरचंद्र विद्यासागर के अनेक ऐसे किस्से प्रसिद्ध हैं , जबकि उन्होंने समय से पहुँचकर शेष लोगों को समय का सम्मान करना सिखाया। रहीम ने कहा है –

का ल्ह करे सो आज कर , आज करे सो अब। पल में परलै होएगी , बहुरि करेगा कब॥

Essay on Importance of Time in Hindi 250 Words

समय निरन्तर चलता रहता है। संसार के काम भले ही रूक जाए लेकिन समय की गति सदा एक जैसी रहती है। संसार की कोई भी शक्ति इसे रोकने में असमर्थ है। जो समय के अनुसार चलता है, वही जीवन में सफल होता है। जैसे आंधी आती है तो बडे बडे पेड़ अकड़ कर खड़े होते है, इसलिए वह उखड़ जाते है। परन्तु घास अपने आप को समयानुसार बदल लेती है। वह आंधी के झोको के साथ झुक जाती है। इसलिए वह उखड़ नही पाती। इसी प्रकार जो समय देखकर चलता है, वह अपना आस्तिव बनाए रखता है। एक बार जो समय चला जाये वह फिर नहीं लौटता। नदियों का जल, मनुष्यों की जवानी तथा समय एक बार बीतने पर नही लौटते।

समय के साम्राज्य में राजा, रंक, सब बराबर है। समय न तो राजा के लिए रोकता है और न ही रंक के लिए, उसके सामने बड़ा छोटा कोई नही होता। प्रायः आलसी व्यक्ति कहा करते है, कि समय नहीं मिलता। वास्तव में वे समय का सदुपयोग नहीं करना चाहते। समय का अभाव तो एक बहाना होता है। बहुत से लोग सिनेमाघरों में, पार्को में कितना समय बरबाद कर देते है, फिर भी हम यही कहते है कि समय नहीं मिलता। समय एक ऐसी चीज तो है नहीं कि पुड़िया में बांध कर रख दिया जाए, और जरूरत पड़ने पर निकाल लिया जाए। समय तो पारसमणि है। जिसे छूकर न जाने कितने लोग महान पुरूष बन गये तथा जिसे खोकर न जाने कितने लोग समुद्र में निमग्न हो गए। हमें समय का सदुपयोग करने का प्रयत्न करना चाहिए।

Essay on Importance of Time in Hindi 300 Words

हम सभी जानते हैं की समय बहूत कीमती है और हर किसी के लिए समय अमूल्य है, इसलिए हमें कभी समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। समय सफलता की कुंजी है। समय इस दुनिया में सबसे मूल्यवान चीज है। यह खो जाने के बाद, यह हमेशा के लिए खो जाता है और कभी भी वापस नहीं आता। हमारी जीवन की सफलता या विफलता समय पर किये गए कार्य पर निर्भर करता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने समय का सही उपयोग करना चाहिए। जो व्यक्ति समय को बर्बाद करता है, वह खुद अपने जीवन को अपने हाथों बर्बाद कर देता है। जो लोग समय का अच्छी तरह से सदुपयोग करते है वह लोग आगे की जीवन में काफी सफल होते है।

समय बहुत कीमती है। कई छात्र बड़े- बड़े प्रतियोगिता में काफी अच्छी सफलता पाते हैं। एक छात्र जो अपने समय का अच्छा इस्तेमाल करता है, उसे परीक्षा उत्तीर्ण होने में कोई दिक्कत नहीं होती है। इसलिए हम सभी लोगो को समय की महत्व समझते हुए इसके एक एक पल का अच्छी तरह उपयोग करना चाहिए। हम जितना ज्यादा समय का अच्छी तरह उपयोग करेंगे, हमें उतना ही अच्छा फल मिलेगा। वह लोग जो समय का सही सदुपयोग नहीं करते वह पिछङ जाते हैं। समय है तो जीवन है, अगर समय नहीं है तो जीवन भी नहीं है। समय को दुबारा उपयोग नहीं किया जा सकता है, और न तो खोए गए समय को वापस पाया जा सकता है। इसलिए कहा गया है : “पुरुष बली नहि होत है,समय होत बलवान” अर्थात, व्यक्ति बलवान नहीं होता है, समय बलवान होता है। अतः हम सभी को समय का सम्मान करना चाहिए।

विद्वानों का कहना है कि हर कार्य को हमें समय पर कर लेना चाहिए। हिन्दी साहित्य के महान संत कबीर दास जी का कहना है :”कल करै सो आज कर, आज करे सो अब। पल में परलय होयगा, बहुरि करेगा कब||” | अर्थात् – कल के सारे काम आज कर लो, और आज के अभी करो, क्योंकि समय का कोई भरोसा नहीं, पता नहीं कब प्रलय हो जाये। इसलिये शुभ काम को कल पर मत छोड़ो, उस काम को उसी समय कर डालो।

Essay on Importance of Time in Hindi 350 Words

जीवन नदी के समान है। जैसे नदी की धारा ऊँची नीची भूमि को पार करती निरंतर आगे बढ़ती रहती है, उसी प्रकार जीवनधारा भी सुख-दुख, सफलता असफलता, हानि-लाभ के अनेक संघर्षों को सहते हुए आगे बढती रहती है। समय निरंतर गतिशील है। समय चक्र के समान घूमता रहता है। समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। भूत, वर्तमान और भविष्य में परिवर्तित होता समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता।

समय का सदुपयोग यही है कि प्रत्येक कार्य निश्चित समय पर किया जाए। जीवन को सुखी बनाने के लिए प्रत्येक काम को ठीक समय पर ही करना चाहिए। ठीक समय पर काम करने से काम तो पूरा हो ही जाता है, सुख और आनंद भी प्राप्त होता है।

सूरज रोज सवेरे समय पर ही निकलता है और संध्या होने पर समय से ही डूब जाता है। वह निकलने और डूबने में कभी गलती नहीं करता। हमें समय-पालन की शिक्षा सूरज से लेनी चाहिए। विद्यार्थी जीवन में समय का अत्यधिक महत्त्व है। समय का सदुपयोग करने वाला विद्यार्थी भावी जीवन में सफल होता है। तथा उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहता है। इसके विपरीत व्यर्थ की बातों में समय आँवाने वाली छात्र असफलता का मुँह देखता है समय का पालन केवल कर्मठ तथा उद्यमी व्यक्ति ही कर सकता है। यदि समय का पालन नहीं किया गया तो जीवन की दौड़ में पीछे रह जाएँगे। जो समय पर काम करता है, उसे कोई तनाव नहीं होता। समयपालन से मनुष्य धनवान, बुद्धिमान तथा शक्तिमान बन सकता है। समय बहूमूल्य है। यदि समय बीत गया तो लौटाया नहीं जा सकता, न ही उसे खरीदा जा सकता है। समय निरंतर गतिशील है – जो बीत गया सो बीत गया। समय पर किए गए कार्य का आनंद दुगना होता है।

फूल समय पर खिलते हैं। फल समय पर लगते हैं। पानी समय पर बरसता है। मौसम समय पर आते-जाते हैं। जब तक समय पर काम होता रहता है, मानव को सुख मिलता है। जब काम समय पर नहीं होते मानव दुखी और परेशान रहता है। जिस प्रकार सोने का प्रत्येक धागा बहुमूल्य है उसी प्रकार समय का प्रत्येक क्षण अमूल्य है।

Essay on Importance of Time in Hindi 450 Words

वक्त – अर्थात् समय। गया-अर्थात बीता या समाप्त हो गया। यदि धन समाप्त या नष्ट हो जाए, उसे दुबारा पाया जा सकता है। किसी कारण वश यदि मान-सम्मान भी जाता रहे (हालाँकि जाने देना बहुत ठीक नहीं), तो प्रयत्न करके, अच्छे कार्य करके उसे दुबारा पाया या बनाया जा सकता है। ऊँचे से ऊँचा भवन यदि ढह जाए तो नि: संदेह दुबारा खड़ा किया जा सकता है। यदि चली गई कोई वस्तु किसी भी मूल्य पर और किसी भी उपाय से वापिस या दुबारा नहीं पाई जा सकती तो उसका नाम है – गया वक्त अर्थात् बीता हुआ समय, जो पल-छिन, एक-एक सैकिण्ड-मिनट और साँस के बहाने से लगातार जा अर्थात् बीत रहा है। मज़ा यह है कि इसे इस प्रकार जाने या बीतने से छोटा-बड़ा कोई व्यक्ति चाह कर या अपना सर्वस्व लुटाकर भी रोक नहीं सकता। सचमुच, कितना असमर्थ है प्राणी, इस निरन्तर बीते जा रहे वक्त के सामने।

वक्त – अर्थात् समय को इसी कारण अमूल्य धन कहा गया है कि वह एक बार जाकर वापिस नहीं आता। इसी कारण इस धन को व्यर्थ न गंवाने, इस की कौडी-कौड़ी को अर्थात् हर पल-छिन को संभाल कर रखने की बात कही जाती है। समय का सदुपयोग करने का उपदेश दिया जाता है। जो इस बात का ध्यान नहीं रख पाते अर्थात् समय-रूपी धन का सदुपयोग नहीं कर पाते। सिवाए हाथ मलकर पछताने के उनके पास कुछ नहीं रह जाता। समय का हर प्रकार से सदुपयोग करके ही मनुष्य उस स्थिति से बच सकता है। अक्सर फेल हो जाने वाले विद्यार्थियों को कहते सुना जाता है कि काश ! सर ने जिस दिन यह प्रश्न समझाया था, उस दिन मैंने स्कूल से छुट्टी न की होती तो मेरी फर्स्ट क्लास आ सकती थी या मैं पास तो अवश्य हो गया होता। लेकिन बाद में ऐसा सोचने से कुछ नहीं होता।

समय जाकर लौटने वाला नही, यह जान कर ही समझदार मनुष्यों ने आज का काम कल पर न छोड़ने की प्रेरणा दी है। यह भी बताया गया है कि समय बड़ा निष्ठुर होता है। समय कभी किसी का सगा नहीं बन सकता। उस का रुख और महत्त्व न जानने वालों को ठोकर मार कर वह आगे बढ़ जाता है।

समय का महत्त्व पहचान कर ही अंग्रेजी में कहा गया है – Time is Gold अर्थात् समय ही स्वर्ण-धन है। उस स्वर्ण-धन को काल-रूपी तस्कर चुराकर हमें बेकार ना कर दे, गरीब और लाचार न बना दे, इसका ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। हमारा परिश्रम इस स्वर्ण-धन का सदुपयोग कर सकता है। सज्जनों, अनुभवी महापुरुषों का कहना यही है कि समय पर अपना हर काम साधने में ही इस धन को खर्च करना उचित है।

Essay on Importance of Time in Hindi 1000 Words

समय को नष्ट करना एक बहुत बड़ा पाप है। मनुष्य जन्म बहुत दुर्लभ है।। मनुष्य प्रकृति और ईश्वर की श्रेष्ठतम रचना है। उसके पास इतनी विकसित बुद्धि, दो हाथ, भाषा, वाणी और सहयोग भावना होती है। अतः उससे आशा की जाती है कि वह इन वरदानों का उचित प्रयोग करेगा तथा अपना जीवन नष्ट नहीं करेगा। समय बड़ा बलवान् है। समय की गति और महत्व को पहचानकर मनुष्य महान् बन सकता है, और प्रगति के उच्चतम शिखर पर पहुँच सकता है। समय कभी किसी के लिए नहीं ठहरता और न ही किसी की प्रतीक्षा करता है। सभी कुछ जीवन में परिवर्तनशील है परन्तु समय शाश्वत है। समय ही काल और मृत्यु भी है। समय के साथ चलकर ही मनुष्य प्रगति और विकास कर सकता है।

आधुनिक युग में तो समय का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। आज जीवन इतना गतिशील, जटिल और मशीनी हो गया है कि यदि समय के साथ-साथ कदम नहीं बढ़ाये जायें तो विनाश निश्चित है। आज सभी की कलाइयों पर घड़ियाँ बंधी दिखाई देती हैं। सभी व्यक्ति समय के प्रति बहुत जागरूक दिखाई देते हैं। यह सब समय की आवश्यकता के अनुसार ही है। प्रतिस्पर्धा के इस युग में समय के प्रवाह के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलना बहुत आवश्यक हो गया है। समय का सदुपयोग करते हुए सही समय पर सही काम करना आज हमारे जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है।

उदाहरण के लिए हम विद्यार्थी जीवन को ही ले लें। यह मानव जीवन का महत्त्वपूर्ण काल होता है। यह समय मनुष्य के चरित्र निर्माण का समय होता है। यह समय विद्या प्राप्त करके योग्य व्यक्ति बनने का अवसर होता है। इस समय यदि विद्यार्थी समय को नष्ट कर देगा तो उसका सारा जीवन ही नष्ट होकर जायेगा। यही वह आयु है जब विद्यार्थी को अनुशासन में रहकर जीवन के महत्वपूर्ण पाठ पढ़ने होते हैं। विद्यार्थी जीवन ही वह नींव है जिस पर भविष्य के भवन का निर्माण होना है।

सभी महत्त्वपूर्ण, बड़े तथा सफल व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुसार अपने समय का विभाजन और उपयोग करते हैं। उनके दिनभर के कार्यक्रम पूर्व-निर्धारित और निश्चित होते हैं। वायुयान पूर्वनिश्चित योजना और समयविजन के अनुसार उड़ते हैं। रेलगाड़ियाँ समय के अनुसार चलती हैं। स्कूल और कॉलजों में समय के अनुसार पढ़ाई होती है। कार्यालयों में समय पर काम होता है तथा कल-कारखाने आदि भी समय के अनुसार चलते हैं। सूर्य समय से उगता है और छिपता है, ऋतुएं अपने समय पर आती हैं। इस तरह हर कार्य का समय होता है। हमें भी समय के महत्त्व को पहचानकर उसी प्रकार इसका सदुपयोग करना चाहिये। पढ़ने के समय पढ़ना चाहिये, खेलने के समय खेलना चाहिये और विश्राम के समय विश्राम करना चाहिये। सफलता, सुख, शांति और विकास के लिए समय का नियोजन और सदुपयोग परम आवश्यक है।

जो लोग समय को नष्ट करते हैं, वे स्वयं नष्ट हो जाते हैं। इसके विपरीत जो लोग समय का सदुपयोग करते हैं, वे मर कर भी अमर रहते हैं। वे अपने महान कार्यों द्वारा हमेशा-हमेशा के लिए जीवित रहते हैं। वे इतिहास निर्माता बन जाते हैं और उनके नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखे जाते हैं। आप चाहे महात्मा गाँधी को ले लें या मदर टेरेसा को या फिर जवाहरलाल नेहरू या जयप्रकाश नारायण को। इन सभी लोगों ने एक-एक क्षण का लेखा-जोखा रखा, उसका भरपूर सदुपयोग किया और महान् बन गये। ये लोग जानते ही नहीं थे कि फुर्सत क्या होती है ?

नेहरू जी ने हमें यह नारा दिया – ‘‘आराम हराम है।” उनका सारा जीवन इस कथन का साक्षात प्रमाण है। अपने जीवन के अंतिम क्षण तक वे व्यस्त रहे। यही उदाहरण बापूजी ने प्रस्तुत किया। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करो, उसके महत्व तथा मूल्य को समझो और एक क्षण भी व्यर्थ न गवाओ। यही सफलता का रहस्य है और महान् बनने की कुंजी है।

इसीलिए हमारे दार्शनिकों, संतों आदि ने अपने काम को तुरन्त और बड़े मनोयोग से करने का आदेश दिया है। आज का काम कल पर मत छोड़ो या उसे किसी बहाने से टालना निरी मूर्खता है।

कल किसने देखा है? हो या न हो। अत: दृष्टि वर्तमान पर रखो और इसका भरपुर प्रयोग करो। कर्मयोगी की यही सच्ची पहचान है। वह निरन्तर कर्म में लगा रहता है। उसे फल की भी इच्छा नहीं होती क्योंकि वह जानता है कि अच्छे कर्म के फल स्वत: ही अच्छे होते हैं। सूर्य, चन्द्रमा, पृथ्वी और सारा ब्रह्माण्ड समय में बंधे हुए हैं। ये सभी शक्तियाँ पूरी तरह मर्यादित और अनुशासित हैं और समय के अनुसार चलती हैं। समय के अनुसार ही इन सबकी गतिविधियाँ चलती हैं।

हमारा सारा जीवन समय के महत्त्व और उसके सदुपयोग या दुरुपयोग के उदाहरणों से भरा पड़ा है। हर पल हम देखते हैं कि किस प्रकार एक व्यक्ति समय का सदुपयोग करके महान् व सफल बना है तथा दूसरा व्यक्ति समय का दुरुपयोग करके स्वयं नष्ट हो गया है। एक कक्षा में अनेक विद्यार्थी पढ़ते हैं किन्तु उन में से कुछ समय का सदुपयोग कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होते हैं, कुछ द्वितीय और तृतीय श्रेणी में, तो कुछ असफल रहते हैं। सबको एक जैसे ही शिक्षकों द्वारा एक जैसी ही शिक्षा दी जाती हैं, फिर परिणाम में यह भारी अंतर क्यों? कारण स्पष्ट है- समय के सदुपयोग करने या ना करने का। अत: यह बहुत जरूरी है कि हम समय की बचत करें और उसे बड़ी सावधानी और सतर्कता से खर्च करें।

More Essay in Hindi

Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi

Essay on Maharshi Dayanand Saraswati in Hindi

Bill Gates Biography in Hindi

Essay on Money in Hindi

Responsibilities of Citizens at the Time of National Crisis in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)

About The Author

essay on time management in hindi

Hindi In Hindi

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Email Address: *

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Notify me of follow-up comments by email.

Notify me of new posts by email.

HindiinHindi

  • Cookie Policy
  • Google Adsense

Home » Essay Hindi » समय का सदुपयोग पर निबंध (समय प्रबंधन)

समय का सदुपयोग पर निबंध (समय प्रबंधन)

समय प्रबंधन या समय का सदुपयोग पर निबंध लेखन ( Essay On Time Management In Hindi ) विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। यही कारण है कि समय प्रबंधन (Time Management) का विस्तृत निबंध इस लेख में दिया गया है। आप किसी भी क्षेत्र से संबंध रखते हो, समय का सदुपयोग करना जरूरी है। समय प्रबंधन का अर्थ है कि “कार्य तय समय पर पूरा करने की रूपरेखा”।

जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी होता है। उचित समय प्रबंधन करके कार्य को सही समय पर पूरा किया जा सकता है। इससे गुणवत्ता और उत्पादकता में वृद्धि होती है। तो आइये मित्रों, Samay Ka Sadupyog Par Nibandh लेखन का प्रयास करते है।

समय का सदुपयोग पर निबंध – Essay On Time Management In Hindi

किसी भी प्रकार के कार्य (शिक्षा, व्यापार या नौकरी) को तय समय में कुशलता पूर्वक पूर्ण करना समय प्रबंधन कहलाता है। Time Management एक व्यवस्थित तरीका जो आपकी क्षमता के अनुरूप कार्य की उत्पादकता को बढ़ा देता है। इसे समय का सदुपयोग भी कह सकते है। आप जानते ही है कि किसी भी व्यक्ति के लिए समय निश्चित होता है। एक तय उम्र पाने के बाद व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। इसलिए समय की कीमत समझना जरूरी है।

समय बलशाली होता है जो किसी के लिए भी नही रुकता। अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो हमें समय की कद्र होनी चाहिए। विद्यार्थी, व्यवसायी, वर्कर या ग्रहणी, आप इनमें से कोई भी हो, समय प्रबंधन आवश्यक है।

अगर आप विद्यार्थी है तो समय प्रबंधन बहुत जरूरी है। विद्यालय में समय का सदुपयोग आप देख सकते है। विद्यालय खुलने का तय समय होता है। सुबह की प्राथना से लेकर विभिन्न विषयों की क्लास का समय निश्चित होता है। विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ ही खेल का समय भी निकालना होता है। इसलिये टाइम मैनेजमेंट विद्यार्थियों के लिये आवश्यक है।

अगर आप व्यापारी है तो Time management व्यापार में उत्पादकता को बढ़ाता है। कुशलतापूर्वक व्यापार करने के लिए समय का सदुपयोग जरूरी है। व्यापार कितना भी बड़ा या छोटा हो, उसे योजनाबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। इससे गलती की सम्भावना कम हो जाती है। व्यापार में लाभ होता है। किसी भी कार्य को करने की योजना समय से बंधी होती है। योजना की शुरुआत, चरण और अंत महत्वपूर्ण होते है। क्योंकि सही समय पर योजना पूर्ण होनी चाहिए।

समय प्रबंधन सीखने के लिए पहला सबक समय की कद्र करना है। किसी भी कार्य की सफलता के लिए समय महत्वपूर्ण होता है। कार्य को शीघ्र करने के लिए समय प्रबंधन आवश्यक है। अगर आप आलस और निराशा के चलते समय पर अपने कार्य को अंजाम नही देंगे, तो समय आपका साथ नही देगा। समय का महत्व सदुपयोग को बढ़ाता है। इसलिए समय की कद्र करना जरूरी है। समय किसी का इंतजार नही करता।

समय प्रबंधन कैसे करे?

समय का सदुपयोग पर निबंध (Essay On Time Management In Hindi)

काल करे, सो आज कर। आज करे, सो अब। पल में प्रलय होवेगी, बहुरि करेगा कब।

दोस्तों, सन्त कबीर दास जी का यह दोहा समय प्रबंधन को रेखांकित करता है। किसी भी कार्य को कल पर नही छोड़ना चाहिए क्योंकि कल किसने देखा है।

  • Time Management करना कोई रॉकेट साइंस नही है। यह किसी भी कार्य को करने का क्रमबद्ध और चरणबद्ध तरीका है। इसलिए समय सारणी बनाकर समय प्रबंधन करना सबसे बेहतर उपाय है। खासकर विद्यार्थियों के लिए समय सारणी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी होती है। परीक्षा की तैयारी करने के लिये समय का सदुपयोग जरुरी है। इसके लिए एक बेहतर समय सारणी जरूरी होती है जो कार्य की प्राथमिकता के मुताबिक बननी चाहिए। दिन के कार्यो की सूची बनाकर समय की बचत की जा सकती है।
  • कौनसा कार्य पहले करना है और कौनसा बाद में, यह पूर्व निश्चित होना चाहिए। कहने का अर्थ यह है कि अति महत्वपूर्ण और कम महत्वपूर्ण कार्यो में प्राथमिकता होनी जरूरी है। इसलिए एक सूची बनाये जिसमें प्रतिदिन के कार्य का समय निर्धारित हो।
  • स्वयं का मूल्यांकन करना भी आवश्यक है। बेहतर तरीके से समय का सदुपयोग आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता ही कार्य के निष्पादन समय को दर्शाती है।
  • कार्य का निष्पादन सही प्रकार से करना आवश्यक है। इसलिए कार्य को चरणबद्ध तरीके से करना चाहिए। इसे समय के साथ कई भागों में बांटकर निष्पादित करना चाहिए। इससे समय की बचत होती है। समय की बचय यानिकि की समय का सदुपयोग।
  • समय प्रबंधन के लिए लक्ष्य निर्धारित करें जिससे आप कार्य के प्रति एकाग्र रहे। कार्य को को क्रम में विभाजित करें और सूची बनाये जिससे निष्पादित करने में आसानी रहती है।
  • कार्य में प्राथमिकता तय करना आवश्यक है। इससे महत्वपूर्ण कार्यो को करने में आसानी होती है। समय की आवश्यकता कार्य के किस चरण को ज्यादा है? इसकी प्राथमिकता तय करना जरूरी है। इससे अमूल्य समय का सदुपयोग होता है।
  • प्रतिदिन सुबह उठकर क्या कार्य करना है? आपकी दिनचर्या कैसी होगी? नौकरी या व्यापार को समय कैसे दे? परिवार को वक्त देना भी जरूरी है। इसलिए समय प्रबंधन जरूरी है।
  • एक दिन में 24 घण्टे होते है। 8 घण्टे सोने में जबकि 1 घण्टा खाने में निकल जाता है। बाकि बचें 15 में हमें व्यापार, नौकरी, परिवार, समाज को वक्त देना पड़ता है। इस बाकि रहे महत्वपूर्ण समय का सदुपयोग करना आवश्यक है, तभी हमें सफलता मिलेगी।
  • लगातार कार्य ना करे, इससे एकाग्रता में कमी आती है। कार्य के बीच में थोड़ा विराम जरूरी होता है। इससे थकान दूर होती है और लक्ष्य में एकाग्रता आती है।
  • प्रत्येक कार्य के लिए समय सीमा निर्धारित करनी चाहिए। क्योंकि हम कम महत्वपूर्ण कार्य में ज्यादा समय लगा देते है जो अधिक महत्वपूर्ण कार्य को देना चाहिए था।
  • एक बार में केवल एक कार्य करें। इससे तनाव नही होगा और आप एकाग्र रहेंगे। एक समय अंतराल में कई कार्य करने से गुणवत्ता में कमी आती है।

समय प्रबंधन की आवश्यकता (Time Management Importance)

  • सफलता और असफलता के बीच में अंतर सुनियोजित समय प्रबंधन से ही आता है। अगर महान बनना है? पहचान बनानी है, तो समय का सदुपयोग कीजिये। इसका दुरुपयोग आपको लाचार और गरीब बना देगा।
  • पढ़ाई में अच्छे नम्बर लाने है तो समय प्रबंधन आवश्यक है। विद्यार्थी जीवन में शिक्षा अहम है और उससे भी जरूरी शिक्षा का मूल्यांकन है। परीक्षा पढ़ाई का मूल्यांकन होती है। इसलिए समय सूची बनाकर पढ़ने से अच्छे नम्बर आते है।
  • परिवार को समय देना है लेकिन व्यापार या नौकरी से समय नही मिल रहा है। ऐसी स्थिति में समय का प्रबंधन आवश्यक होता है।
  • व्यापार को समायोजित तरीके से किया जाये तो फायदा रहता है। समय का बेहतर इस्तेमाल करके व्यापार में वृद्धि होती है। एक समझदार व्यापारी समय की कीमत जानता है, यही उसकी सफलता का राज है।

समय प्रबंधन के फायदे? Benefits Of Time Management Essay In Hindi

  • Time Management से कार्य की उत्पादकता बढ़ती है।
  • कार्य की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बेहतर होती है।
  • व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम होता है जिससे एकाग्रता बढ़ती है।
  • सही और तय समय पर कार्य होने से आत्म संतुष्टि मिलती है। इससे आप अगले कार्य को करने के लिए प्रेरित होते है।
  • कार्य निष्पादन में हुई त्रुटियों का मूल्यांकन करना आसान रहता है। वैसे तो Time Management से गलती होने की सम्भावना कम रहती है। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है।
  • समय प्रबंधन से कम समय में अधिक और बेहतर कार्य किया जाता है। इससे कार्य तय समय में पूरा होता है। कार्य जल्दी होने से दूसरे कार्य के लिए अधिक समय मिल जाता है।
  • टाइम मैनेजमेंट से किसी भी प्रकार की गलती होने की सम्भावना भी कम हो जाती है। वैसे गलती तो होती ही है, इसे नजरअंदाज नही कर सकते। परन्तु समय का सदुपयोग कार्य निष्पादन में गलतियां कम कर देता है।
  • निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। क्योंकि आपको पता है कि कार्य कैसे करना है? इससे सफलता मिलने की सम्भावना बढ़ती है।

Samay Ka Sadupyog Par Nibandh (Conclusion)

जन्म और मृत्यु अटल है जो मनुष्य जीवन में शास्वत सत्य है। इन दोनों के बीच मनुष्य को जो समय मिलता है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। समय प्रबंधन से समय का सदुपयोग करके सफल बना जा सकता है।

समय एक ईमानदार शिक्षक की तरह है जो हमें सिखाता है कि समय बलवान है। जैसे आप व्यापार में धन सोच समझकर निवेश करते है ठीक इसी तरह समय भी निवेश करना चाहिए। बेकार के कामों और बातों में अपना कीमती समय बर्बाद ना करें। जो कार्य आपको उत्पादकता और गुणवत्ता दे, उसी में समय खर्च कीजिये। समय का योजनाबद्ध प्रबंधन करें और सफलता प्राप्त करें।

Best Book On Time Management:-

  • टाइम मैनेजमेंट बुक बाय डॉ सुधीर दीक्षित

यह भी पढ़े – 

  • मानवता पर निबंध
  • परोपकार पर निबंध
  • ईमानदारी पर निबंध

If you like this post about Essay On Time Management In Hindi, please share it. समय का सदुपयोग पर निबंध लेखन विषय पर आपके विचारों का कमेंट बॉक्स में स्वागत है। Time Management Tips, Benefits और इसकी आवश्यकता पर जानकारी महत्वपूर्ण होगी, ऐसी हम आशा करते है।

Related Posts

महत्वपूर्ण विषयों पर निबंध लेखन | Essay In Hindi Nibandh Collection

ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध | डिजिटल एजुकेशन

राष्ट्रीय पक्षी मोर पर निबंध लेखन | Essay On Peacock In Hindi

ईद का त्यौहार पर निबंध | Essay On Eid In Hindi

चिड़ियाघर पर निबंध लेखन | Long Essay On Zoo In Hindi

मेरा परिवार विषय पर निबंध | Essay On Family In Hindi

परोपकार पर निबंध लेखन पढ़े Essay On Paropkar In Hindi

' src=

Knowledge Dabba

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment Cancel reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Essay on Time Management for Students and Children

500+ words essay on time management.

Essay on time management-In today’s scenario people are so busy in their lives that they are not getting time for themselves. Due to which time management has become the need of the hour. Time management is playing a vital role in mankind . Time management creates discipline or vice versa. If you want to be successful in life then you need to manage your time. As a result, various billionaires teach about time management.

Essay on time management

The Meaning of Time Management

In our daily life, we have got only twenty-four hours in a day. Therefore we cannot do everything in one day. This creates limitations in our everyday work. In order to manage work, social life and sleep, division of time is important. In a particular way division of time is the need. This will help the person to complete all his tasks. You should write your tasks in a schedule.

Designing has to be in a way that each task gets enough time. Your work should have the highest priority. The second priority should sleep. And the last but not the least your social life. Your social life includes family and friends.

In order to live a happy and peaceful life socializing is important. Too much workload can make a person ill. So, give your mind a little rest. Spending time with family can help you with this. Moreover, the main purpose to work is to fulfill the needs of the family. Since the fulfillment of needs is important. Which makes a person happy.

Get the huge list of more than 500 Essay Topics and Ideas

Importance of Time Management for Students

Though adults are working, the students are not spared with work. The students today have many studies to do. Because of this, they are not getting time to enjoy their childhood. Time management for students has become a crucial need. Education has become vast. Therefore proper scheduling of time is important.

essay on time management in hindi

A good student knows the importance of studies . But he should also know time never comes back. Thus a student should take out time for personal development too. Since personal development is important for their proper growth. Moreover, personality development is also important for a student. They should at least take out one hour for sports. Sports teach student teamwork. Since it is enjoyable it lessens the stress of the day.

The daily routine is School or college, and then coaching. This leaves with no time of self-studies. Self-study is an important aspect of education. The student should not neglect this. As the day ends, they get too tired. Due to which there is no energy left. This degrades the performance of the student.

There is a difference between a topper and an average student. That difference is proper time management. A topper student schedules his time. While an average student does not do that. And because he never manages time, he gets no time for self-study. Which in turn leaves him behind.

How to Manage Time?

A person should eliminate unnecessary activities from their daily schedule. On weekends you should do it. Especially should socialize on weekends. Also, include traveling time in the schedule. This ensures accuracy.

Most Noteworthy, make a time table on paper. In which you should write your daily activities. This will create discipline in your life. Moreover, you should complete the task daily. However, there will be some changes in the schedule with time.

Finally, your schedule needs to be practical. You cannot make a schedule unless you know your daily timings. Each persons’ schedule is unique if you copy you won’t progress in life.

{ “@context”: “https://schema.org”, “@type”: “FAQPage”, “mainEntity”: [{ “@type”: “Question”, “name”: “What is time management?”, “acceptedAnswer”: { “@type”: “Answer”, “text”: “It is the scheduling of task in a time table.” } }, { “@type”: “Question”, “name”: “Why is it important for students?”, “acceptedAnswer”: { “@type”: “Answer”, “text”:”Because it helps them to complete studies and take out time for themselves.”} }] }

Customize your course in 30 seconds

Which class are you in.

tutor

  • Travelling Essay
  • Picnic Essay
  • Our Country Essay
  • My Parents Essay
  • Essay on Favourite Personality
  • Essay on Memorable Day of My Life
  • Essay on Knowledge is Power
  • Essay on Gurpurab
  • Essay on My Favourite Season
  • Essay on Types of Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Download the App

Google Play

Hindi Smarts Side

Essay on Time Management In Hindi – समय प्रबंधन पर निबंध

Essay on Time Management In Hindi: हम सभी चीजों को प्रबंधित करने के महत्व को जानते हैं। उचित प्रबंधन सदैव लाभदायक परिणाम देता है। जब प्रबंधन के बारे में बात की जाती है, तो हमारे जीवन में सबसे मूल्यवान चीज जिसे हमें ठीक से प्रबंधित करने की आवश्यकता होती है वह है समय। जब यह चला जाता है, तो इसे दोबारा वापस पाने का कोई रास्ता नहीं है। इसलिए, यदि हम एक सुखी, सफल और शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं तो समय का प्रबंधन करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, सभी उम्र के लोगों को अपने समय का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने की आवश्यकता है।

Table of Contents

हिंदी में लघु और दीर्घकालिक प्रबंधन निबंध

समय प्रबंधन के बारे में अधिक जानने के लिए आज हम समय प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करेंगे। यहां, हम 100-150 शब्द, 200-250 शब्द और 500-600 शब्दों की शब्द सीमा के तहत छात्रों के लिए हिंदी में समय प्रबंधन पर छोटे और लंबे निबंध प्रस्तुत कर रहे हैं। यह विषय हिंदी में कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के छात्रों के लिए उपयोगी है। समय प्रबंधन पर दिए गए ये निबंध आपको इस विषय पर प्रभावी निबंध, पैराग्राफ और भाषण लिखने में मदद करेंगे।

समय प्रबंधन निबंध 10 पंक्तियाँ (100 – 150 शब्द)

1) समय प्रबंधन समय की योजना बनाने और उसे व्यवस्थित करने का एक तरीका है ताकि अधिकांश कार्य किए जा सकें।

2) अच्छा समय प्रबंधन आपको अधिक मेहनत के बजाय अधिक समझदारी से काम करने में सक्षम बनाता है।

3) समय का प्रबंधन करने से हमें एक कार्यक्रम निर्धारित करने और अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचने में मदद मिलती है।

4) समय प्रबंधन से उत्पादकता बढ़ेगी और समय की बचत होगी।

5) यदि हम अपने समय का प्रबंधन अच्छे से कर लें तो हम शारीरिक और मानसिक तनाव से बच सकते हैं।

6) यह आपको भविष्य में अधिक रचनात्मक, खुश और सफल होने में मदद करेगा।

7) समय का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करके, व्यक्ति दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अधिक नियंत्रण रख सकता है।

8) समय प्रबंधन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है।

9) उचित समय प्रबंधन हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है।

10) लोगों को शुरू से ही उचित समय प्रबंधन अपनाना चाहिए।

Read More –

  • Essay on Sundar Pichai In Hindi – सुंदर पिचाई पर निबंध
  • Essay on The Postman In Hindi – डाकिया पर निबंध
  • Essay on Village Life In Hindi – भारतीय ग्रामीण जीवन पर निबंध
  • Essay on Discipline in Student’s Life In Hindi
  • Essay on Exercise In Hindi – व्यायाम पर निबंध

समय प्रबंधन पर लघु निबंध (250 – 300 शब्द)

आज लोग अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए समय ही नहीं है। इस वजह से, समय प्रबंधन अब पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। समय प्रबंधन इस तरह से योजना बनाने और कार्यों को पूरा करने की प्रक्रिया है जो आपको अपने समय का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करती है।

समय प्रबंधन क्यों महत्वपूर्ण है?

समय प्रबंधन न केवल हमें अधिक काम करने और कम तनाव महसूस करने में मदद करता है, बल्कि यह हमें स्कूल, काम और हमारे निजी जीवन के बीच एक अच्छा संतुलन बनाने में भी मदद करता है। जब हम अपनी प्राथमिकताएं सुव्यवस्थित तरीके से निर्धारित करते हैं तो हम तनाव से बच सकते हैं। सफल जीवन जीने का एकमात्र तरीका अपने समय का बुद्धिमानी से उपयोग करना और कड़ी मेहनत करना है।

समय प्रबंधन के लाभ

अपने समय का अच्छे से प्रबंधन करने से हमें कई तरह से मदद मिलती है। उनमें से कुछ हैं:

1.  उत्पादकता में वृद्धि:  अपने समय का बेहतर प्रबंधन करके, आप एक समय में एक ही कार्य पर काम कर सकते हैं और उसे तेजी से पूरा कर सकते हैं।

2.  तनाव में कमी:  समय प्रबंधन तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। जब आप अपने दिन की योजना बनाते हैं और लक्ष्य निर्धारित करते हैं, तो आप समय पर काम पूरा कर सकते हैं।

3.  निर्णय लेने की शक्ति:  यदि आप उपलब्ध समय के अनुसार अपने कर्तव्यों को पहले से निर्धारित कर लेंगे तो आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

समय प्रबंधन सफलता निर्धारित करने वाले सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है। आलसी होने से कुछ भी अच्छा नहीं होता। इसलिए, हर किसी के लिए यह समझना आवश्यक है कि अपने समय का प्रभावी ढंग से प्रबंधन कैसे किया जाए। चाहे आप एक छात्र हों, माता-पिता हों, व्यवसाय के मालिक हों या पेशेवर कर्मचारी हों, यदि आप अपना समय अच्छी तरह से प्रबंधित कर सकते हैं, तो आप अपने लक्ष्यों से दूर नहीं होंगे।

समय प्रबंधन पर लंबा निबंध (500 शब्द)

भले ही हर किसी के पास दिन में समान 24 घंटे हों, फिर भी कुछ लोग अपने समय का उपयोग दूसरों की तुलना में बेहतर करते हैं। यही एक कारण है कि कुछ लोग अपने करियर में सफल होते हैं जबकि अन्य असफल होते हैं। यदि आप अपने समय का सदुपयोग करना जानते हैं तो जीवन में लगभग कुछ भी किया जा सकता है। रोजमर्रा की जिंदगी के लिए समय प्रबंधन जरूरी है। यह सबसे कठिन चीजों में से एक है जिससे लोगों को निपटना पड़ता है।

समय प्रबंधन क्या है?

विभिन्न गतिविधियों में समय व्यतीत करने के तरीके को व्यवस्थित करने और योजना बनाने के अभ्यास को समय प्रबंधन कहा जाता है। यह आपको अपने समय का अधिकतम उपयोग करने में मदद करता है, जिससे आप कार्यों को प्राथमिकता देकर और प्रतिस्पर्धी मांगों को संतुलित करके कम समय में अधिक पूरा कर सकते हैं। काम, दोस्तों और नींद के बीच संतुलन बनाने के लिए समय का सही तरीके से प्रबंधन करना जरूरी है। लोग कहते हैं कि सफलता की पहली सीढ़ी यह जानना है कि अपने समय का सदुपयोग कैसे किया जाए।

समय प्रबंधन का महत्व

समय प्रबंधन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें अपने दिन का अधिकतम लाभ उठाने और समय पर अपने लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करता है। जब आप अपना समय प्रबंधित करते हैं और अधिक कुशलता से काम करते हैं, तो आप अधिक सीख सकते हैं और अधिक तेज़ी से अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। यह हमें कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने, सुनिश्चित करने कि सब कुछ समय पर किया जाए, और उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति से निपटने की अनुमति देता है।

यह जीवन और कार्य में सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण कौशलों में से एक है। अपने समय का प्रबंधन आपको अधिक उत्पादक बनाता है, आपके काम की गुणवत्ता में सुधार करता है और आपको कम तनाव महसूस करने में मदद करता है। जब हम अपने समय का प्रबंधन करते हैं, तो हम अपनी क्षमताओं का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं और अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।

समय प्रबंधन के लिए प्रभावी टिप्स

निम्नलिखित आदतों को अपनाकर समय प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जा सकता है:

  • एक दिनचर्या पर कायम रहें:  एक दिनचर्या स्थापित करें और उस पर कायम रहें। इससे आपको अपना समय कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने में मदद मिलेगी।
  • एक सूची तैयार करें:  हर सुबह एक कलम और कागज लें और उन सभी चीजों को लिखें जो आपको उस दिन करने की आवश्यकता है।
  • अपने कार्यों को एक समय सीमा दें:  अपनी सूची में प्रत्येक कार्य को एक निश्चित समय दें और सुनिश्चित करें कि आप उन्हें उस समय में पूरा कर लें।
  • कार्यों को प्राथमिकता देना:  यह पता लगाएं कि सबसे महत्वपूर्ण क्या है और उन कार्यों को किसी भी अन्य चीज़ से अधिक प्राथमिकता दें। इससे आपको समय सीमा से पहले सभी काम निपटाने में मदद मिलेगी।
  • लक्ष्य निर्धारित करना:  उत्पादक बने रहने और अपने समय का अधिकतम उपयोग करने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों लक्ष्य निर्धारित करें।
  • जांचें:  कार्यों को पूरा करते समय हमेशा दोबारा जांचें। इससे आपको अपने किए के बारे में अच्छा महसूस होता है।
  • ब्रेक लें:  ऊर्जावान और केंद्रित रहने के लिए पूरे दिन ब्रेक लेना सुनिश्चित करें।

जीवन में आगे बढ़ने के लिए समय प्रबंधन एक महान उपकरण है। यह आसान लग सकता है, लेकिन अपने समय को अच्छी तरह से प्रबंधित करने में सक्षम होने के लिए बहुत कौशल की आवश्यकता होती है। भले ही समय का प्रबंधन करना कठिन है, लेकिन यदि आप कुछ प्रयास करें तो आप इसे कर सकते हैं। लक्ष्य निर्धारित करके, कार्यों को प्राथमिकता देकर और एक दिनचर्या पर कायम रहकर, हम अपने समय का अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधन कर सकते हैं और अपनी दैनिक गतिविधियों पर अधिक नियंत्रण रख सकते हैं।

मुझे आशा है कि समय प्रबंधन पर ऊपर दिया गया निबंध प्रभावी ढंग से समय प्रबंधन के महत्व और लाभों को समझने में सहायक होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: समय प्रबंधन पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q.1 समय प्रबंधन का विचार किसने दिया?

उत्तर.  फ्रेडरिक विंसलो टेलर समय प्रबंधन का विचार लेकर आए।

Q.2 समय प्रबंधन शब्द की उत्पत्ति कब हुई?

उत्तर.  1950 और 1960 के दशक में, “समय प्रबंधन” शब्द एक उपकरण के रूप में उभरा जिसने प्रबंधकों को अपने समय का बेहतर उपयोग करने में मदद की।

Q.3 कोवे का समय प्रबंधन मैट्रिक्स क्या है?

उत्तर.  कोवे का मैट्रिक्स चार खंडों या “चतुर्भुज” वाला एक बॉक्स है, जो दर्शाता है कि प्रत्येक कार्य कितना महत्वपूर्ण और जरूरी है, इसके आधार पर आपके कार्य का समय कैसे विभाजित होता है।

Q.4 मैं अपने समय का बेहतर प्रबंधन कैसे कर सकता हूँ?

उत्तर.  एक ऐसी दिनचर्या स्थापित करना जो आपको कार्यों को प्राथमिकता देने और स्वयं की देखभाल के लिए समय निर्धारित करने की अनुमति देती है, आपको अपना समय अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद कर सकती है।

Leave a Comment Cancel reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

IMAGES

  1. Essay on importance of time in Hindi

    essay on time management in hindi

  2. 15 Time Management Tips In Hindi (ऐसे करें अपने टाइम का सही उपयोग)

    essay on time management in hindi

  3. Hindi Essay Topics For Class 7th

    essay on time management in hindi

  4. Essay on Value/Importance of Time In Hindi

    essay on time management in hindi

  5. Time Management

    essay on time management in hindi

  6. समय का सदुपयोग पर निबंध

    essay on time management in hindi

VIDEO

  1. FORGET ABOUT TIME MANAGEMENT

  2. सफलता पर हिंदी में निबंध

  3. Module 1: Introduction to Time Management

  4. Time and Work ( समय और कार्य ) Part

  5. Time Management ll Essay on time management in english #youtube #shorts #english #englishspeaking

  6. Time Study in Management |Business Studies |In Hindi |Only Audio

COMMENTS

  1. समय के सदुपयोग पर निबंध Essay on Time Management in Hindi

    अगर आप समय के सदुपयोग पर निबंध (Essay on Time Management in Hindi) की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इसमें समय का महत्व, 10 लाइन,

  2. समय प्रबंधन पर निबंध (Time Management Essay in Hindi)

    समय प्रबंधन पर छोटे तथा बड़े निबंध (Short and Long Essay on Time Management in Hindi, Samay Prabandhan par Nibandh Hindi mein) समय प्रबंधन पर निबंध - 1 (300 शब्द)

  3. Essay on Time Management in Hindi

    Essay on Time Management in Hindi - समय का सदुपयोग पर निबंध: Short Samay ka Sadupyog Essay in Hindi Language for students of all Classes in 100, 200, 400 & 600 words.

  4. समय प्रबंधन पर निबंध 10 lines (Essay On Time Management in Hindi) 100

    Essay On Time Management - हमने हमेशा समय को अपने जीवन की सबसे जरूरी और कीमती चीजों में से एक माना है। हमारे माता-पिता और दादा-दादी ने हमेशा हमें ...

  5. Essay on Time Management in hindi, article: समय प्रबंधन का महत्व पर निबंध

    समय प्रबंधन का महत्व पर निबंध, short essay on time management in hindi (200 शब्द) समय प्रबंधन एक समय के कुशलता से उपयोग करने की क्षमता है ताकि अधिक उत्पादक और ...

  6. Essay On Time Management In Hindi समय प्रबंधन के महत्व

    August 9, 2021 by Amit Sharma. दोस्तों आज हम लोग पढ़ने वाले हैं Time Management Essay In Hindi जिसमें हम समझेंगे समय का महत्व क्या है। संसार में सबसे ज्यादा कीमती हमारा ...

  7. paragraph on time management in hindi: समय प्रबंधन पर अनुच्छेद, लेख

    समय प्रबंधन पर अनुच्छेद, short paragraph on time management in hindi (100 शब्द) हमें अपना समय प्रभावी रूप से प्रबंधित करने की आवश्यकता है। हम प्रत्येक दिन कई अलग-अलग गतिविधियाँ करते ...

  8. समय प्रबंधन का महत्व एवं समय का सदुपयोग पर निबंध

    Time Management in Hindi : नष्ट हुई सम्पत्ति और खोए हुए वैभव को पुनः प्राप्त करने के लिये मनुष्य अनवरत श्रम करता है। एक दिन वह आता है जब ... (National Youth Day Essay In ...

  9. टाइम मैनेजमेंट : समय से सम्बंधित 30 सिद्धांत जो आपके जीवन को पूरी तरह

    आठवाँ सिद्धांत : अपने प्राइम टाइम को पहचाने. प्राइम टाइम आपका वह समय होता है जिस समय आप सबसे ज्यादा चुस्त, उत्साहित व उर्जावान रहेते ...

  10. समय के महत्व पर निबंध (Value of Time Essay in Hindi)

    समय के महत्व पर निबंध (Value of Time Essay in Hindi) "समय" एक ऐसी चीज है जो भिखारी को राजा और राजा को भिखारी बना सकती है। समय सबसे शक्तिशाली हथियार है ...

  11. समय प्रबंधन पर निबंध

    समय प्रबंधन पर निबंध - Essay on Time Management in Hindi. समय प्रबंधन पर निबंध-आज के परिदृश्य में लोग अपने जीवन में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें खुद के लिए समय नहीं मिल रहा है ...

  12. समय प्रबंधन पर निबंध हिंदी में

    Hindi . हिन्दी . Essay on Time Management यहाँ समय पर आपका निबंध है! (1030 शब्द) समय प्रबंधन दक्षता में सुधार के उद्देश्य से किसी व्यक्ति के कार्यों का ...

  13. टाईम मैनेजमेंट

    Note: E-MAIL Subscription करे और पायें How To Time Management in Hindi articles for students और Essay आपके ईमेल पर। Search Term: Time management for students, Time management tips in Hindi, Time management tips, Project time management, Time management skills in Hindi.

  14. Essay on Time in Hindi

    Essay on Time in Hindi. यह तो हम सब जानते हैं कि समय धन से भी ज्यादा महत्वपूर्ण और कीमती है धन को खर्च करने के बाद वापस से प्राप्त किया जा सकता है ...

  15. समय के महत्व पर निबंध

    Thanks for Reading: Essay on Importance of Time in Hindi. Search for: Subscribe for Latest Blog Updates. Recent Posts. Essay on Global Warming in English (450+ Words) Online Education Essay in English (600+ Words) My Best Friend Essay; My Mother Essay; Child Labour Essay in English (500+ Words)

  16. 8 Time Management Tips In Hindi

    Get Some Tips for Time Management in Hindi. विषय-सूची. Best Time Management in Hindi. 1. कल पर कोई काम ना छोड़े -. 2. (Pomodoro Technique) पोमोडोरो तकनीक अपनाएं -. 3. टू डू लिस्ट बनाएं - Make To Do List Every Day.

  17. Essay on Importance of Time in Hindi समय का महत्व पर निबंध

    We have written an essay on Importance of Time in Hindi. समय का महत्व। Students today we are going to discuss very important topic i.e essay on importance of time in Hindi. Importance of time essay in Hindi is asked in many exams. The long essay on importance of time in Hindi is defined in more than 300 words.

  18. 10 lines on time management in Hindi and English Language

    10 lines on time management in Hindi and English 1. समय प्रबंधन करना आसान नहीं है इसके लिए हमें आलस को त्यागना होता है ... ( Long और Short Essay) निबंध भी पढ़ सकते है। इस Samay Prabandhan par 10 ...

  19. essay on Time Management in Hindi

    Today, we are sharing a simple essay on Time Management in Hindi. This video can help those who are looking for information about Time Management in Hindi. T...

  20. समय का सदुपयोग पर निबंध

    समय का सदुपयोग पर निबंध (Essay On Time Management In Hindi) काल करे, सो आज कर।. आज करे, सो अब।. पल में प्रलय होवेगी, बहुरि करेगा कब।. दोस्तों, सन्त कबीर दास जी ...

  21. Essay on Time Management for Students and Children

    The Meaning of Time Management. In our daily life, we have got only twenty-four hours in a day. Therefore we cannot do everything in one day. This creates limitations in our everyday work. In order to manage work, social life and sleep, division of time is important. In a particular way division of time is the need.

  22. Essay on Time Management In Hindi

    Essay on Time Management In Hindi: हम सभी चीजों को प्रबंधित करने के महत्व को जानते हैं। उचित प्रबंधन सदैव लाभदायक परिणाम देता है। जब प्रबंधन के बारे में बात की जाती है, तो ...

  23. समय प्रबंधन पर निबंध हिंदी, Time Management Essay in Hindi

    Time management essay in Hindi: यदि आप समय प्रबंधन पर निबंध हिंदी, essay on time management in Hindi के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो यह लेख उपयोगी है।